व्यापार
भारतीय शेयर बाजार में नए साल 2026 की शुरुआत हरे निशान के साथ, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त
मुंबई, 1 जनवरी: नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की है। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली।
कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले कारोबारी सत्र में खबर लिखे जाने तक (9:20 बजे तक) निफ्टी 40.30 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,171.45 पर था, जबकि सेंसेक्स 144.39 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,364.99 पर ट्रेड कर रहा था। किसी बड़े घरेलू या वैश्विक संकेत की कमी के कारण बाजार में सीमित तेजी देखने को मिली।
व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।
वहीं, सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके अलावा निफ्टी हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स भी दबाव में दिखे। वहीं, निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रहा और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
सेंसेक्स पैक में एम एंड एम, इटरनल, टीसीएस, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
घरेलू बाजार की बात करें, तो निफ्टी 50 ने साल 2025 का अंत 10.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ किया, जिससे इसकी लगातार 10 साल की तेजी जारी रही। सेंसेक्स भी 2025 में 9.06 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ और इसकी लगातार छह साल की तेजी बनी रही। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे इसकी दो साल की जीत का सिलसिला टूट गया।
चॉइस ब्रोकिंग की टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट अमृता शिंदे ने कहा कि बाजार का माहौल थोड़ा संभला हुआ और अच्छा दिख रहा है। घरेलू तकनीकी संकेत बेहतर हो रहे हैं, हालांकि वैश्विक संकेत मिले-जुले हैं और देश के अंदर कोई बड़ा कारण नहीं है। इसलिए निवेशक दुनिया के बाजार, कच्चे तेल की कीमतों, और बड़े निवेशकों के पैसे के आने-जाने पर नजर बनाए रखेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार ने पहले की सुस्ती से बाहर निकलकर तेजी दिखाई है। निफ्टी के लिए 26,250 से 26,300 का स्तर रेजिस्टेंस बन सकता है, जबकि 26,000 से 26,050 का स्तर सपोर्ट का काम कर सकता है।
एक्सपर्ट ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। गिरावट के समय अच्छे शेयरों में सीमित जोखिम के साथ खरीदारी करना बेहतर रहेगा। नई खरीदारी तभी करनी चाहिए, जब निफ्टी 26,300 के ऊपर मजबूती से टिक जाए।
व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा

मुंबई, 17 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 और निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,146.70 पर था।
बाजार में तेजी भरने का काम पीएसयू बैंकों ने किया। वहीं, इंडिया डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा और सर्विसेज हरे निशान में थे। मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज दबाव में बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल लूजर्स थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और पिछले दिन की बढ़त को बरकरार रखा। सूचकांक अपने 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को और मजबूत कर रहा है। आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा है, जो गति में मजबूती का संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में रुझान सकारात्मक रहने की संभावना है, और 62,200 तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर, तत्काल समर्थन 60,400 पर है, जो किसी भी अंतरिम गिरावट की स्थिति में एक सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।
भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान में की। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।
व्यापार
शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

मुंबई, 17 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी।
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं।
कमोडिटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है। कच्चा तेल लाल निशान में है। खबर लिखे जाने तक, ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.39 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.39 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी।
राष्ट्रीय
10 साल से ज्यादा का प्यार, रेखा का शादी से इनकार’, नोएडा की घटना पर चौंकाने वाले खुलासे

नोएडा, 14 फरवरी : नोएडा सेक्टर-107 स्थित एलिवेटेड रोड पर पिलर नंबर-84 के पास कार में युवक-युवती के शव मिलने के मामले में अब मौत की वजह को लेकर नए एंगल सामने आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। यह मामला नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दादरी रोड पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी। जब वाहन की जांच की गई तो अंदर युवक और युवती के सिर में गोली लगी हुई थी। युवक के हाथ में पिस्टल भी बरामद हुई। मृतकों की पहचान सुमित (32), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26), निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले 12-15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंध में थे। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार था, लेकिन लड़की का परिवार सहमत नहीं था। युवक रोज युवती को ऑफिस छोड़ने और लेने जाता था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह दिल्ली से कार लेकर निकला था।
पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है, “रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही है…”। इसी आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर शक जताया है और घटना में साजिश की आशंका व्यक्त की है। इसी कारण पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।
इस मामले पर नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कार के अंदर से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं और एक पिस्टल भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
