खेल
मौका मिलने पर भारतीय टीम का कोच बनने के लिए तैयार हूं : अजहरुद्दीन
पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि भविष्य में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए तैयार हैं। अजहरुद्दीन ने गल्फ न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ” हां, मैं उन्हें अपनी सेवा देने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मैं पलक झपकाए बिना इसे लपकने के लिए तैयार हूं।”
मौजूदा समय में रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं और उनका कार्यकाल 2021 में होने वाले टी 20 विश्व कप तक का है।
अजहरुद्दीन ने इस बात पर हैरानी जताई कि आज के समय में कई सारे ‘सपोर्ट स्टाफ’ टीम के साथ यात्रा करते हैं।
मौजूदा समय में हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं इस चीज को देखकर हैरान हूं कि इन दिनों कई लोग क्रिकेट टीम के साथ यात्रा करते हैं। उदाहरण के लिए, मेरी विशेषज्ञता बल्लेबाजी और फील्डिंग में है और अगर मैं किसी टीम का कोच हूं तो फिर मुझे एक बल्लेबाजी कोच की भला क्या जरूरत है।”
अजहरुद्दीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), जिसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था, के लिए साल के अंत में एक विंडो होगी। आस्ट्रेलिया में होने वाला टी 20 विश्व कप अगर अपने तय कार्यक्रम पर नहीं हो पाता है तो बीसीसीआई इसे अक्टूबर में कराने पर काम कर रही है।
पूर्व कप्तान ने कहा, ” मुझे उम्मीद है कि लीग को साल के अंत तक एक विंडो मिल सकती है, जहां हमें न्यूनतम सात मैचों की मेजबानी मिल सकती है। लीग ने पिछले 10-12 वर्षों में खेल को बहुत कुछ दिया है।”
भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6215 और 334 वनडे मैचों में 9378 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान ने कहा, ” यह एक ऐसा मंच है जहां क्रिकेटर जल्दी नजर में आ जाते हैं अगर वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो। अगर आईपीएल नहीं होता तो हार्दिक पंड्या या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी अभी भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संघर्ष कर रहे होते।”
खेल
आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। इस मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। आईपीएल 2026 में यह 9वां मौका रहा, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 से ज्यादा रनों का टोटल खड़ा किया। इसके साथ ही एसआरएच आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 रनों से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 8 बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बनाया था।
आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और 24 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।
256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की शानदार पारी खेली। अंत के ओवरों में क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने नाबाद 15 रन बनाए। हालांकि, हार के बावजूद आरसीबी पहले क्वालिफायर का टिकट कटाने में सफल रही।
खेल
विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहना है कि देश में मातृत्व का सम्मान होता है और डब्ल्यूएफआई के पुराने सिलेक्शन मानदंडों से हटना बहुत कुछ कहता है।
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह विनेश के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाकर उनका मूल्यांकन करे और आगामी एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करे। विनेश मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।
गौरतलब है कि डब्ल्यूएफआई ने विनेश को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा था, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चार सवालों के जवाब मांगे थे। इसके साथ ही डब्ल्यूएफआई ने विनेश के किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में शामिल होने पर 26 जून, 2026 तक रोक लगा दी थी।
डब्ल्यूएफआई के इस फैसले की वजह से विनेश नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। विनेश ट्रायल की अनुमति मांगने के लिए डब्ल्यूएफआई के पास पहुंची थीं, लेकिन उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया गया था।
डब्ल्यूएफआई ने विनेश की नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के ट्रायल में शामिल होने की अपील यह कहकर ठुकरा दी थी कि उनके खिलाफ वाडा के 5.6.1 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है। डब्ल्यूएफआई के अनुसार, इस नियम के मुताबिक संन्यास से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से पहले कम से कम छह महीने तक का नोटिस पूरा करना जरूरी होता है।
इसके बाद विनेश ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए एशियन गेम्स के लिए 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल में शामिल होने की अपील की थी। विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कोर्ट से इस मामले में दखल देने की गुजारिश की थी। हालांकि, मामले की पहली सुनवाई में कोर्ट ने कोई भी अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह डब्ल्यूएफआई का पक्ष सुने बिना कोई भी निर्देश जारी नहीं कर सकता है।
खेल
आईपीएल 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह

आईपीएल 2026 में रविवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 23 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी ने सीजन की 9वीं जीत के साथ ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।
आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम बनी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में अब 18 प्वाइंट हैं। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद है, जिनके 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, लगातार छठी हार से पीबीकेएस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। 13 मुकाबलों में पंजाब किंग्स के 13 प्वाइंट हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से राजस्थान रॉयल्स का समीकरण भी कुछ हद तक बिगड़ गया है। आरआर के अब 12 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं और टीम को बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स भी 12 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मुकाबलों में 11 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
आरसीबी का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। आरसीबी की ओर से वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 और विराट कोहली ने 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। पीबीकेएस की तरफ से शशांक सिंह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि कूपर कोनोली ने 37 और मार्कस स्टोइनिस ने 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
