Connect with us
Wednesday,01-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

मैंने भारतीय टीम में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत की : हार्दिक पांड्या

Published

on

 भारत ने गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच सात विकेट से गंवा दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए थे। उनमें से हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने लंबे अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी की है। जहां कार्तिक ने सिर्फ दो गेंदें खेलीं, वहीं पांड्या ने स्ट्रोक-प्ले के साथ 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। 258.33 की स्ट्राइक रेट से दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से टीम को फिनिशिंग टच दिया। अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पांड्या ने 2021 टी20 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम में आखिरी बार देखे जाने के बाद भारत टी20 टीम में वापस आने के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

पांड्या ने कहा, “लंबे ब्रेक के बाद देश के लिए खेलना हमेशा विशेष रहा है। मैं नए सिरे से वापसी कर रहा हूं और वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

ऑलराउंडर ने अहमदाबाद में अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब दिलाने के बाद भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने अंतिम मैच में गेंद से चार ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे और बल्ले से 34 रन के साथ टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने भारतीय टीम से छुट्टी के दौरान अपनी दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “मैंने जिस प्रक्रिया का पालन किया उस पर मुझे गर्व है। कोई नहीं जानता कि छह महीने के दौरान मैं क्या कर रहा था। कोई नहीं जानता कि छह महीने में मैंने क्या किया।”

उन्होंने आगे बताया, “मैं सुबह 5 बजे उठता था और मैच का अभ्यास करता था। फिर शाम 4 बजे मैं अभ्यास करता था। इसलिए, अपने आप को पर्याप्त आराम देने के लिए, मैं रात में 9:30 बजे तक सो जाता था। मैंने उस दौरान बहुत सारे बलिदान दिए थे। मैंने इस दौरान बहुत सारी मेहनत की, जिसका परिणाम मुझे आईपीएल में देखने को मिला।”

अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के साथ पांड्या का लक्ष्य टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्र्दशन देना है।

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। डीआर कांगो ने विश्व कप में 52 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।

उज्बेकिस्तान को हराने के साथ ही डीआर कांगो ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। डीआर कांगो के लिए इस मुकाबले में योएन विसा ने दो गोल दागे, जबकि फिस्टन मेयेले ने एक गोल किया। इस हार के साथ ही उज्बेकिस्तान ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मैच की शुरुआत उज्बेकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में की। अटलांटा स्टेडियम में खेल के सिर्फ 20 सेकंड के अंदर ही उन्होंने एक मौका बनाया, लेकिन शुरुआती बढ़त ऑफसाइड के कारण रद्द हो गई। हालांकि, मैच के 10वें मिनट में एल्डोर शोमुरोदोव ने शानदार गोल करके उज्बेकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने टाइट एंगल से बेहतरीन फिनिश किया।

इसके बाद डीआर कांगो ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया। नाथनेल म्बुकू का एक अच्छा शॉट गोल में बदल सकता था, लेकिन उसे फाउल के कारण उसे मान्य नहीं माना गया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और उज्बेकिस्तान की 1-0 की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान ने एक बार फिर बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन शोमुरोदोव का दूसरा प्रयास गोल पोस्ट से बाहर चला गया। इसके बाद डीआर कांगो ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की।

68वें मिनट में डीआर कांगो को पेनल्टी मिली, जिसे योएन विसा ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के 78वें मिनट में डीआर कांगो ने बढ़त हासिल कर ली। मेस्चैक एलिया के शॉट के बाद फिस्टन मेयेले ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। यह गोल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इंजरी टाइम में योएन विसा ने बॉक्स के पास से एक शानदार गोल किया। यह उनका दूसरा गोल था। इस गोल की मदद से डीआर कांगो ने मैच को अपने नाम कर लिया और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। अब राउंड ऑफ 32 में डीआर कांगो का मुकाबला 1 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड की टीम से होगा।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है।

मेसी को इस मुकाबले के लिए शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया। उन्हें सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा गया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेली टीम में कुल 9 बदलाव किए। हालांकि, दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे मेसी एक बार फिर छाप छोड़ने में सफल रहे।

अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार जॉर्डन के डिफेंस पर दबाव बनाया। पांचवें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास ऑफसाइड होने के कारण अमान्य करार दिया गया। हालांकि, 19वें मिनट में लो सेल्सो ने शानदार बाएं पैर के शॉट से गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद अर्जेंटीना ने आक्रमण जारी रखा। पेनल्टी एरिया में मार्कोस सेनेसी के साथ फाउल होने पर टीम को पेनल्टी मिली। स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज ने पेनल्टी के रूप में हाथ आए मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और शानदार गोल दागते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में जॉर्डन ने वापसी की कोशिश की। दाईं ओर से बने एक शानदार मूव पर अल-तमारी ने बेहतरीन गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया। इस गोल के साथ ही स्कोर 2-1 हो गया।

हालांकि, अर्जेंटीना ने मैच में अपनी पकड़ लगातार बनाए रखी और जॉर्डन को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के 80वें मिनट में मैदान पर उतरे मेसी ने आते के साथ ही अपना जादू बिखेरा और फ्री किक पर दमदार गोल किया। मेसी के इस गोल ने अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना छठा गोल दागा। इसके साथ ही वह लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। विश्व कप में अब मेसी के कुल गोलों की संख्या 19 हो गई है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर बेल्जियम ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

बेल्जियम के हाथों मिली हार के साथ ही न्यूजीलैंड का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है। बेल्जियम की इस जीत के नायक लिएंड्रो ट्रॉसार्ड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच प्वाइंट्स के साथ बराबर पर रहे, लेकिन गोल के अंतर के आधार पर बेल्जियम ने ग्रुप में पहले स्थान हासिल किया।

बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच पॉइंट्स पर बराबर रहे, लेकिन गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम ग्रुप में टॉप पर रहा। ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के साथ ही मिस्र ने भी अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। ईरान 3 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि न्यूजीलैंड 3 मुकाबलों में एक प्वाइंट ही अर्जित कर सका।

मैच की शुरुआत से ही बेल्जियम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार न्यूजीलैंड के गोल पर हमले किए। 11वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। कुछ देर बाद बेल्जियम को पेनल्टी भी मिली, लेकिन वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) जांच के बाद फैसला बदल दिया गया, क्योंकि रेफरी ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का हाथ स्वाभाविक स्थिति में था।

बेल्जियम ने 28वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल की। केविन डी ब्रूने के शानदार क्रॉस पर ट्रॉसार्ड ने बेहतरीन फिनिश करते हुए पहला गोल दागा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्रॉसार्ड ने अपना दूसरा गोल किया। मुकाबले के 49वें मिनट में उन्होंने डी ब्रूने के एक और शानदार पास को नियंत्रित किया और नजदीक से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबो कोर्टोइस ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त कायम रखी। इसके बाद डी ब्रूने ने मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इस गोल के साथ 34 वर्षीय डी ब्रूने फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

84वें मिनट में न्यूजीलैंड की ओर से एकमात्र गोल एलिजा जस्ट ने किया। हालांकि, इसके ठीक एक मिनट बाद रोमेलु लुकाकू ने बेहतरीन हेडर से बेल्जियम की ओर से चौथा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। स्टॉपेज टाइम में एलेक्सिस सालेमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया और टीम की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र9 hours ago

सड़क कंक्रीटिंग प्रोजेक्ट के तहत बारिश के पानी के मैनेजमेंट के लिए 681 सोक पिट पूरे हुए

महाराष्ट्र10 hours ago

वोटर लिस्ट प्रोग्राम के स्पेशल रिविज़न (एसआईआर) के लिए रजिस्ट्रेशन न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए: नगर आयुक्त

महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई: कुर्ला में भूस्खलन के कारण पांच निवासियों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव के कारण निवासियों को समस्याओं का सामना है।

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

महाराष्ट्र12 hours ago

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 444 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 24,000 का स्तर

राजनीति12 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश ऑनलाइन मानहानि के संगठित अभियान पर रोक की दिशा में अहम कदम : राघव चड्ढा के वकील

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

अदाणी ग्रीन एनर्जी 20 गीगावाट की ऑपरेशनल क्षमता वाली भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी

महाराष्ट्र15 hours ago

24 घंटे की तेज बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

यूपीआई से लेनदेन में जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही

अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति4 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति3 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

खेल3 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

अपराध3 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

रुझान