महाराष्ट्र
उध्दव ठाकरे के करीबी व पूर्व मंत्री अनिल परब पर दापोली केस में FIR दर्ज
शिवसेना उध्दव बाला साहेब ठाकरे के पक्ष प्रमुख उध्दव ठाकरे गुट की मुसीबत अब और बढ़ने वाली है…इस बार उध्दव के करीबी व पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब पर दापोली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है..ये मामला दापोली के साईं रिर्साट को लेकर दर्ज किया गया है..अनिल परब पर आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस दिशा में अब आगे की जांच कर रही है..
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने मीडिया को बताया कि परब ने झूठे दस्तावेज जमा कर सरकार को धोखा दिया है.. अनिल परब रत्नागिरी के दापोली में इस साई रिसॉर्ट के मालिक हैं..हालाकि परब बार -बार कहते रहे हैं यह उनका नहीं है.. इसके लिए परब और अन्य दो ने सरकार को गलत कागज उपलब्ध करवाए…. अनिल परब के विरुद्ध मामला सोमवार देर रात दर्ज किया गया है..
आपको बता दें कि इससे पहले किरीट सोमैया ने अनिल परब पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए प्रवर्तन निदेशालयके मुंबई कार्यालय में कुछ सुबूत दाखिल किए थे .. इसके बाद ईडी ने परब के आवास और उनके कुछ सहयोगियों के घरों पर छापा मारा था… साथ ही अनिल परब से 13 घंटे तक पूछताछ की थी…अनिल परब पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एनसीपी नेता अनिल देशमुख के साथ मिलकर 20 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए हर एक अधिकारी से 25 करोड़ रुपये लिए थे..
महाराष्ट्र
मुंबई: अंधेरी एमआईडीसी में 66 लाख रुपए का हाइड्रो गांजा बरामद, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) पुलिस थाने की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 किलो 896 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 66 लाख 36 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत गोंदकुपसे और उनकी टीम गुरुवार को शाम 7:50 बजे गश्त पर थी। इसी दौरान जे.के. इंडस्ट्रियल इस्टेट, पेपर बॉक्स रोड, एमआईडीसी, अंधेरी (पूर्व) में दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे।
पुलिस को देखकर दोनों ने हाथ में मौजूद लाल रंग की प्लास्टिक बैग छिपाने की कोशिश की और वहां से भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने पहले टालमटोल जवाब दिए, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि बैग में हाइड्रो गांजा है।
तलाशी में उनके पास से 1 किलो 896 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान ओंकार राजेंद्र पवार (उम्र 28 वर्ष, निवासी – भाकरवाडी, ता. कोरेगांव, जिला सतारा) और पियुष मधुकर घोंगडे (उम्र 22 वर्ष, निवासी – वाठार स्टेशन, ता. कोरेगांव, जिला सतारा) के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी सतारा जिले से मुंबई में हाइड्रो गांजा बेचने के लिए आए थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे के लिंक की जांच कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवन भारती, सह आयुक्त (का. व सु.) डॉ. मनोजकुमार शर्मा, अपर आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) डॉ. अभिनव देशमुख, पुलिस उप आयुक्त (परिमंडल-3) दत्ता नलावडे, सहायक आयुक्त (अंधेरी विभाग) योगेश शिंदे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक धनंजय नायर और निरीक्षक सुनील कांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणजीत गोंदकुपसे, पुलिस हवलदार गौतम बडे, पुलिस हवलदार बाबू येडगे, पुलिस हवलदार सचिन थोंबरे, पुलिस कांस्टेबल लोखंडे और पुलिस कांस्टेबल बिनल शिंगणे की टीम ने की।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मतदाता सूची सत्यापन के लिए अतिरिक्त अवसर, सुधार के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन : सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 कर दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा समयसीमा बढ़ाए जाने से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों को ठीक कराने या आवश्यक आपत्तियां दर्ज कराने का अतिरिक्त अवसर मिला है।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त से 13 नवंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनके निस्तारण की प्रक्रिया 25 नवंबर तक पूरी की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।
फडणवीस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांचें। यदि किसी नए पंजीकरण, नाम में सुधार या किसी आपत्ति की आवश्यकता है तो उसका आवेदन 13 नवंबर तक अवश्य जमा करें।
उन्होंने कहा कि यह विस्तारित अवसर हर पात्र नागरिक को अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित करने का मौका देता है। साथ ही इससे यह सुनिश्चित होगा कि मतदाता सूची सटीक, पूर्ण और अद्यतन बनी रहे। एक सटीक मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की नींव होती है और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को और मजबूत बनाती है।
इस बीच, निर्वाचन आयोग ने नगालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने मतदाताओं और राजनीतिक दलों को प्रक्रिया में भागीदारी के लिए अधिक समय देने के उद्देश्य से दावे और आपत्तियों की अवधि बढ़ाई है।
महाराष्ट्र के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा 13 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इसके बाद 25 नवंबर तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की व्यापक जानकारी सभी माध्यमों से जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों को भी लिखित रूप से नई समयसीमा की सूचना देने को कहा गया है।
आयोग का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाईवे पर हादसे के बाद एक्शन, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जांच के दिए आदेश

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इंदापुर तालुका के राजवडी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदापुर तालुका के राजवडी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। साइड पट्टी के भराव कार्य के दौरान मिट्टी और मुरम का ढेर अचानक ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब फ्लाईओवर के पास भराव कार्य चल रहा था। घटनास्थल पर तीन मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। एक मजदूर ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते खुद को बचा लिया, जबकि दो मजदूर मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों की मदद से शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान में एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दूसरे मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। घायल मजदूर को तुरंत इंदापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दुर्घटना पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
