Connect with us
Friday,30-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

डब्ल्यूएफआई विनेश फोगाट को जारी नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले: दिल्ली हाईकोर्ट

Published

on

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को पहलवान विनेश फोगाट को जारी कारण बताओ नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।

जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता किसी खिलाड़ी की मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकती है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का मानसिक रूप से स्वस्थ, तनावमुक्त और सहज रहना जरूरी है, ताकि उसके प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर न पड़े।

हाईकोर्ट विनेश फोगाट की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई की ओर से 9 मई और 17 जून को जारी दो कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी है।

विनेश को आशंका थी कि महासंघ आगामी प्रतियोगिताओं से ठीक पहले उनके खिलाफ प्रतिकूल फैसला ले सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें अदालत से राहत मांगने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

विनेश की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि वह जिस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती हैं, उसका आयोजन दिसंबर 2026 के मध्य में प्रस्तावित है। ऐसे में उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी करनी है, लेकिन लंबित नोटिस उनके सिर पर तलवार की तरह लटक रहे हैं।

कोर्ट ने विनेश की आशंका को वास्तविक प्रतीत होने वाला बताते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दो सप्ताह की निर्धारित अवधि के बाद कोई फैसला लिया जाता है तो अगली सुनवाई तक उस फैसले पर अमल नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ का तर्क था कि संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर लागू होने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार 6 महीने की अनिवार्य पूर्व सूचना अवधि का पालन नहीं किया गया। संघ ने पंजीकृत परीक्षण पूल में रहते हुए अपने ठिकाने की जानकारी देने और डोपिंग परीक्षण से जुड़ी औपचारिकताओं में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।

खेल

अर्शदीप सिंह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, तोड़ा हसरंगा का ये रिकॉर्ड

Published

on

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान अपने 150 विकेट किए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। ​​

अर्शदीप ने डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में टी20 आई, में 150 विकेट लिए हैं। नवंबर 2022 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने 1577 दिनों में 150 टी20 विकेट पूरे किए। डेब्यू के बाद सबसे तेज 150 विकेट तक पहुंचने वाले पिछले खिलाड़ी का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था। हसरंगा ने 2325 दिनों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।

बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज गेंदों के हिसाब से 150 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है। अर्शदीप ने 2143 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। हसरंगा (2035 गेंदें) पहले और राशिद खान (2098) दूसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा।

अर्शदीप ने फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस गेंदबाज ने 2026 में अब तक 40 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 2022 में 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।

अर्शदीप के नाम अब 103 मैचों में 150 विकेट हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के सफलतम गेंदबाज हैं।

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

Continue Reading

खेल

जोश इंग्लिस बने तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

Published

on

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 102 रन बनाए। इसी के साथ इंग्लिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए।

लगभग एक साल बाद टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले इंग्लिस ने पहली पारी में 132 गेंदों पर शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक था; इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था, जो उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट की डेब्यू पारी में किया।

ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक शतक जड़े हैं। इंग्लिस के अलावा, ग्लेन मैक्सवेल (5) और आरोन फिंच (2) के नाम भी एक से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी अन्य फॉर्मेट में एक से अधिक शतक नहीं लगाए। मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में केवल एक शतक है। वहीं, फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है।

इंग्लिस ने सीरीज के निर्णायक टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी की। इससे पहले, उन्होंने 2025 की एशेज सीरीज में अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह उबर रहे थे।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। इस दौरान एडेन मार्करम (78), मार्कस एकरमैन (95), डेविड बेडिंगहम (50) और मार्को जानसेन (50) ने अर्धशतक जड़े। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 117 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर 411 रन बना लिए हैं। टीम ने 185 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जोश इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 350 के पार पहुंचाया।

Continue Reading

खेल

‘यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन’, काराबाओ कप से आर्सेनल के बाहर होने के बाद बोले मैनेजर आर्टेटा

Published

on

काराबाओ कप के चौथे राउंड में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हारकर बाहर होने के बाद आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने अपनी टीम से कहा है कि वे फ्लीटवुड टाउन के खिलाफ मिली इस हार को हिम्मत के साथ स्वीकार करें।

मैच में लीग टू की टीम फ्लीटवुड टाउन ने 21वें मिनट में आरोन लुपालो-बी के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद, दूसरे हाफ में विक्टर ग्योकेरेस ने गोल करके आर्सेनल को बराबरी दिलाई। हालांकि, निर्धारित समय में आर्सेनल को मिले मौकों को वे गोल में नहीं बदल सके और अंत में पेनल्टी शूटआउट में फ्लीटवुड ने जीत हासिल की।

आर्टेटा ने माना कि उनकी टीम के अटैक में कमियां थीं और कहा कि आर्सेनल को अपने मौकों को गोल में न बदल पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आर्टेटा ने कहा, “सबसे पहले, अगले राउंड में पहुंचने के लिए फ्लीटवुड को बधाई। जाहिर है कि यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है। खिलाड़ियों के रवैये, उनके प्रयास और खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को लेकर कोई आलोचना नहीं की जा सकती। हालांकि, शुरुआत में हमने एक बहुत ही खराब गोल खाया, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिल गया।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद हमने अटैक करना शुरू किया और हमें कई मौके मिले। हमारे पास गेंद का अच्छा पजेशन था, कई शॉट लिए और ऐसी स्थितियां बनीं जहां गोल करने के साफ मौके थे, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। इस स्तर पर अगर आप मौकों का फायदा नहीं उठाते हैं, तो आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं। यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती।”

ग्योकेरेस के गोल से बराबरी के बाद आर्सेनल ने बढ़त बनाने के कई मौके बनाए, जिसमें काई हैवर्ट्ज और माइल्स लुईस-स्केली गोल करने के काफी करीब पहुंच गए थे। हालांकि, फ्लीटवुड के गोलकीपर जे लिंच ने कुछ शानदार बचाव किए और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। इस हार के साथ ही आर्सेनल का काराबाओ कप अभियान खत्म हो गया, जबकि फ्लीटवुड ने अपने क्लब के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आर्टेटा ने कहा कि टीम को इस निराशा को स्वीकार करना चाहिए और जल्द ही अपना ध्यान रविवार को एनफील्ड में लिवरपूल के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग मैच पर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें अब इस हार को हिम्मत के साथ स्वीकार करना होगा। हम प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं, यहां मैच देखने आए सभी लोगों के लिए हमें बहुत दुख है। मैं उन्हें जीत का तोहफा देना चाहता था। अब हमें खुद को संभालना होगा और एनफील्ड में होने वाले मैच के लिए तैयार होना होगा।”

आर्सेनल के मैनेजर ने उन समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया जो टीम का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तर-पश्चिम (नॉर्थवेस्ट) तक आए थे। उन्होंने निराशाजनक नतीजे के बावजूद उनके लगातार समर्थन की सराहना की। आर्टेटा ने कहा, “वे हमेशा हमारे साथ रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, मैच के बाद उन्होंने टीम के प्रति अपना समर्थन दिखाया, और हम लिवरपूल के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें बहुत खुश करने की कोशिश करेंगे।”

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन46 seconds ago

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- ‘मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी’

मनोरंजन4 minutes ago

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

मनोरंजन7 minutes ago

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

राष्ट्रीय समाचार13 minutes ago

रक्षा क्षेत्र में सेमीकंडक्टर व वायरलेस संचार तकनीक को बढ़ावा दे रहा डीआरडीओ

महाराष्ट्र1 hour ago

महाराष्ट्र: शायना एनसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, पुलिस ने वसूले 3.15 लाख रुपए

व्यापार2 hours ago

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई के लिए लॉन्च किया ‘हैलोवीन मोड’

खेल2 hours ago

डब्ल्यूएफआई विनेश फोगाट को जारी नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले: दिल्ली हाईकोर्ट

खेल2 hours ago

अर्शदीप सिंह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, तोड़ा हसरंगा का ये रिकॉर्ड

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

नागपुर में म्हाडा निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 2 घायल

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

गुजरात में अघोरी बाबा बनकर बुजुर्ग से 19.60 लाख रुपये की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड4 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

खेल4 weeks ago

‘कोई नाराजगी नहीं, टीम के दरवाजे उनके लिए खुले हैं’, रोनाल्डो संग विवाद को लेकर बोले कोच जॉर्ज जीसस

रुझान