अपराध
मुंबई और ठाणे में फेक कोविड वैक्सीनेशन, बीएमसी ने बनाए नए नियम
मुंबई में फर्जी टीकाकरण के मामले दिन-ब-दिन सामने आ रहे हैं। अब तक 2 हजार 53 लोगों को फर्जी टीके लगाए जाने का खुलासा हुआ है। इस फर्जी टीकाकरण को रोकने के लिए अब अपने बनाए हुए नियमों का पालन बीएमसी कड़ाई से करने जा रही है। इसके तहत अब सोसायटियों में टीकाकरण करने से पहले प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर को वॉर्ड के मेडिकल अफसरों को जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि कांदिवली के हीरानंदानी हेरीटेज सोसायटी में फर्जी टीकाकरण प्रकरण का खुलासा होने के बाद खार, बोरीवली, वर्सोवा और परेल में भी फर्जी टीका लगाने की घटनाएं हुई हैं। फर्जी टीकाकरण के नए-नए खुलासे होने के बाद अब बीएमसी भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है।
बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि निजी सोसायटियों में टीकाकरण के संदर्भ में प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स के लिए पहले से ही गाइडलाइन्स जारी की जा चुकी है। इस फर्जी टीकाकरण से यह भी बात सामने आयी कि निजी सेंटर्स बीएमसी के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। इसीलिये अब बीएमसी सख्ती करने जा रही है। निजी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से टीका अभियान अपने सोसायटी परिसरों में करने से पहले इसकी सूचना वॉर्ड स्तर पर बीएमसी के मेडिकल अफसर को देना अनिवार्य होगा। यही नियम वैक्सीनेशन सेंटर्स के लिए भी लागू होंगे। गोमारे ने बताया कि सभी टीकाकरण केंद्रों को विशेष पंजीकृत नंबर दिए गए हैं। टीकाकरण की अग्रिम सूचना से यह फायदा होगा कि पंजीकृत नंबर की पड़ताल मेडिकल अफसर कर सकेंगे।
मनपा ने कोविड पर नियंत्रण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए थे| लेकिन टीका की कमी के कारण आठ केंद्र बंद कर दिए गए थे| टीका मिलने के बाद फिर पांच केंद्र चलाए जा रहे हैं| मनपा इलाके में अब तक 53770 लोगों को ही टीका दिया गया है। ठाणे जिले में सबसे कम टीकाकरण भिवंडी में ही हुआ है। भिवंडी मनपा इलाके में कुल 2670 स्वास्थ्यकर्मियों में से 2598 लोगों को कोरोना की पहली खुराक एवं 1800 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह 4275 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4382 लोगों को पहली खुराक एवं 2438 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है| 45 वर्ष से अधिक उम्र के 17709 लोगों को पहली खुराक एवं 1463 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है| 8378 वरिष्ठ नागरिकों को पहली खुराक एवं 3035 को दूसरी खुराक दी गई है| इसी तरह 18 वर्ष से 44 वर्ष के 6873 लोगों को पहली खुराक एवं 305 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
मुंबई की तर्ज पर ठाणे में भी फर्जी टीकाकरण का मामला सामने आया है। नौपाडा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है वे मुंबई पुलिस द्वारा पकडे गए गिरोह से जुड़े हैं। इनमे महेंद्र सिंह, श्रीकांत माने, संजय गुप्ता, सीमा आहूजा और करीम शामिल हैं। ठाणे की नितिन कंपनी के करीब श्रीजी आर्केड इमारत की दूसरी मंजिल स्थित रेन्युबाय डॉट कॉम कार्यालय में 26 मई को टीकाकरण का आयोजन किया गया था और कार्यालय में कार्यरत स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाया गया था। कोविशिलङ वैक्सीन की आड़ में सभी को फर्जी टीका लगाए जाने का मामला सामने आया है।
प्रति टीका एक हजार रुपये के हिसाब से कुल एक लाख 16 हजार रुपये का भुगतान कंपनी द्वारा किया गया था। मुंबई के फर्जी टीकाकरण का मामला सामने आने के बाद कंपनी की तरफ से नौपाडा पुलिस स्टेशन में सभी के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 274, 275, 276, 308, 419, 420, 465, 467, 468, 471 तथा संसर्गजन्य रोग की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेगी।
अपराध
बंगाल पुलिस की छापेमारी में 28 करोड़ रुपये और 15 किलो सोना जब्त, तुलु मंडल का रिश्तेदार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में लगभग 24 घंटे तक चली छापेमारी, तलाशी अभियान और पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को जिले के पत्थर खदान कारोबारी तुलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार दोपहर शुरू हुए इस अभियान के दौरान पुलिस ने मीनार मंडल के घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया। बरामद नकदी की गिनती के लिए पुलिस को स्थानीय बैंक शाखा से करेंसी काउंटिंग मशीनें लानी पड़ी।
गुरुवार सुबह नकदी की गिनती और दोबारा गिनती पूरी होने के बाद जांच दल के एक सदस्य ने बताया कि बरामद नकदी की कुल राशि 28 करोड़ रुपये से कुछ अधिक पाई गई।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मीनार मंडल के घर से 15 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 21 करोड़ रुपये से अधिक है।
उन्होंने कहा, “बरामद नकदी और सोने की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है।”
गुरुवार सुबह मीनार मंडल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पहले स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। वहीं, पुलिस उसके घर से नकदी और सोने से भरे दो ट्रंक भी अपने साथ ले गई।
मीनार मंडल को दिन में बाद में सूरी स्थित जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे।
शुरुआत में मीनार मंडल ने इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के स्रोत को लेकर पुलिस के बार-बार पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उसने स्वीकार किया कि बरामद नकदी और सोना एक संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। इसकी पुष्टि बीरभूम के पुलिस अधीक्षक बिदित राज बुंदेश ने की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले मंगलवार को बीरभूम के मोहम्मद बाजार थाना पुलिस ने सात डकैतों को गिरफ्तार किया था। उन्हीं डकैतों से मिली जानकारी के आधार पर जांचकर्ताओं को मीनार मंडल के घर में नकदी और सोने के इस बड़े जखीरे का पता चला। इसके बाद बुधवार दोपहर उसके घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहा।
बताया जाता है कि मीनार मंडल राज्य परिवहन निगम में बस चालक था। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वह तुलु मंडल के पत्थर खदान कारोबार में बड़े स्तर पर शामिल था। तुलु मंडल को बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल का करीबी माना जाता है।
मीनार मंडल के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद होने से उसके पड़ोसी भी हैरान रह गए हैं। इससे पहले भी पत्थर खदान कारोबारी तुलु मंडल पर अवैध पत्थर खनन के आरोप लग चुके हैं।
अपराध
मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम और उसके भाई मोहसिन बेहलीम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन दोनों ने बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बिल्डर ने गैंगस्टर जुल्फिकार और उसके भाई समेत 12 गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने जाल बिछाकर इन 12 आरोपियों को फिरौती लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। जुल्फिकार और मोहसिन ने मुंबई शहर और उपनगरों में आतंक मचाया था और कई बिल्डरों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की थी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि अगर इस गैंग ने किसी से फिरौती मांगी है तो वे उनके खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल ने की। जांच कंभारे डीसीपी नुनाथ धोले और क्राइम यूनिट इंचार्ज सचिन प्रणक ने की।
अपराध
एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

ARREST
मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 35 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडी मेफेडोन बरामद हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उसके पास से 142 ग्राम एमडी मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएनसी वर्ली यूनिट ने की।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
