Connect with us
Wednesday,05-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

हमें अपनी ताकतों पर काम करने की जरूरत : रबादा

Published

on

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा आईपीएल-13 में टीम की पिछली लगातार दो हार से चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि टीम आगामी मैच में वापसी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 11 मैचों से 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है और अब उसे अपना अगला मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है।

रबादा ने कहा कि उनकी टीम को कुछ चीजों पर का काम करने की जरूरत है, जिससे उन्हें टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर वापसी करने में मदद मिलेगी।

रबादा ने कहा, “आप यहां क्वालीटी क्रिकेट खेल रहे हैं और यह आसान नहीं है। हमने अच्छी शुरुआत की, जोकि हमेशा करना चाहते हैं। इन दिनों यही हो रहा है और लेकिन हमें कुछ चीजों पर फिर से काम करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हम टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर हैं और आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। दिन होने पर कोई भी जीत सकता है। आगे हमारे पास अभी कुछ मैच हैं और कुल मिलाकर हमें अपनी ताकतों पर काम करने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम कुछ बदलाव करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि टूर्नामेंट में उनकी टीम उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है, तेज गेंदबाज ने कहा, “आपको केवल यह मानना पड़ेगा कि आप क्वालीटी टीमों के खिलाफ खेलते हैं और ऐसी चीजें होती रहती है। हर कोई क्रिकेट खेल रहा है, हर कोई हारता है, जीतता है। इसलिए इसके बारे में हमें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।”

खेल

माइकल स्मिथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने, पीसीबी ने की पुष्टि

Published

on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की। स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा।

माइकल स्मिथ 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। वह टीम के साथ रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट में काम करेंगे।

स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनके पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। 46 साल के स्मिथ ने 2003 से 2013 के बीच 89 प्रथम श्रेणी मैच, 72 लिस्ट-ए मैच और 16 टी20 मैच खेले हैं। वह पूर्व में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में वह मुल्तान सुल्तांस के सहायक कोच भी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेन्स और क्रिकेट तस्मानिया के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम किया है। वह दक्षिण अफ्रीका की केजेडएन इनलैंड और ईस्टर्न प्रोविंस के लिए कोचिंग कंसल्टेंट भी रहे हैं।

पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट में लगातार बदलाव होते रहे हैं। पिछले तीन सालों में यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, एंड्रयू पुटिक और शफीक इस पद पर रह चुके हैं। टेस्ट मैचों में टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। पाकिस्तान विदेश में लगातार आठ टेस्ट मैच हार चुकी हैं।

पिछले सप्ताह तारोबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान 211 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था। पाकिस्तान पर 26 साल में पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली सीरीज हार का खतरा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भी पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अगर 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे इस साइकिल में बचे अपने सारे टेस्ट जीतने होंगे। बता दें कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले शान मसूद की जगह बाबर आजम को फिर से टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी थी।

Continue Reading

खेल

’13 में से 8 गोल्ड महिलाओं ने जीते’, राष्ट्रपति ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

Published

on

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। भारत ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड मेडल जीते, तो मुक्केबाजों का प्रदर्शन भी यादगार रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है।

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे यह देखकर विशेष रूप से खुशी हो रही है कि भारत ने जो 13 गोल्ड मेडल जीते हैं, उनमें से 8 मेडल महिलाओं ने जीते हैं। मैं सभी 39 मेडल विजेताओं और उस दल के हर सदस्य को दिल से बधाई देती हूं, जिन्होंने इन खेलों में योगदान दिया। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का और भी नाम रोशन करेंगे।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मुक्केबाजों ने दिलाए। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल मिलकर 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते। जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला और इस खेल में देश ने कुल 4 मेडल पर कब्जा जमाया। यह पहला मौका रहा जब भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते। अस्मिता डे ने जूडो में देश को ऐतिहासिक गोल्ड दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, यामिनी मौर्या ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए टूर्नामेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर मीराबाई चानू ने इतिहास रचा। वह लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम का भार उठाकर इस बार गोल्ड मेडल जीता। वहीं, गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले खिलाड़ी बने।

Continue Reading

खेल

दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

Published

on

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा।

आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।

तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।

सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।

साउथ जोन की टीम: एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति33 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह सदन का सम्मान करें और सवालों का जवाब दें : सुखदेव भगत

महाराष्ट्र1 hour ago

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर एक साल का प्रतिबंध, एफडीए ने शुरू की सख्त कार्रवाई

मनोरंजन1 hour ago

झारखंड छात्र आंदोलन को मिला इमरान खान का समर्थन, जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर उठाई आवाज

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आरबीआई एमपीसी के फैसले का इंतजार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

वित्त वर्ष 27 में महंगाई दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान, छोटी अवधि में होगी बढ़ोतरी: आरबीआई

राजनीति2 hours ago

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग की

अपराध18 hours ago

मुंबई: रात में एमटीएनएल केबल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो एफआईआर दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Israeli Ambassador
अंतरराष्ट्रीय समाचार19 hours ago

इजरायली राजदूत अजार ने भारत और इजरायल के स्टार्टअप, इको सिस्टम और शिक्षा की सराहना की

व्यापार20 hours ago

सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार, कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ीं

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई पुलिस सैलरी फ्रॉड: समतानगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज, सस्पेंशन और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध1 week ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

रुझान