Connect with us
Sunday,06-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

शमी, बुमराह के साथ गेंदबाजी पर बोले भुवनेश्वर, एक-दूसरे को बताने की जरूरत नहीं

Published

on

Bhuvneshwar

भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमणों में गिना जाता है और इस आक्रमण का अहम हिस्सा भुवनेश्वर कुमार ने इसके पीछे वजह आपसी समझ को बताई है। कुमार ने कहा कि गेंदबाजों को आपस में ज्यादा बातचीत करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सभी एक दूसरे को समझते हैं।

कुमार ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हिंदी शो क्रिकेटबाजी के दूसरे एपिसोड में कहा, “दूसरे छोर से कौन गेंदबाजी कर रहा है इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे जो करना है वो करता हूं, लेकिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह सीनियर खिलाड़ी हैं, तो हम कम शब्दों में इस बात पर चर्चा करते हैं कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है। हमें एक दूसरे को ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं होती। हम एकमत से अच्छी गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और दोनों छोर से दबाव बनाए रखते हैं।”

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो वनडे में भुवनेश्वर के दूसरी पारी में रिकार्ड अच्छा है। कुमार ने कहा कि यह अपने आप है जानबूझकर किया हुआ नहीं।

उन्होंने कहा, “दूसरी पारी में आपकी कोशिश रक्षात्मक गेंदबाजी करने की होती है। ऐसा नहीं है कि आप गेंदबाजी नहीं करना चाहते, लेकिन मानसिकता डिफेंसिव होती है। आपकी लैंग्थ वही रहती है, आपका रनअप वही रहता है, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यह फील्ड पोजीशन की बात है। मुझे लगता है कि रक्षात्मक खेलना और आक्रमण करना फील्डिंग की सजावट पर काफी निर्भर करता है। अगर आप अटैक करना चाहते तो स्लिप लगाते हो, अगर नहीं तो स्वीपर कवर रखते हो। इसलिए मानसकिता का असर होता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह अवचेतना में होता है। जैसे कि बल्लेबाज करते हैं, रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कि कितनी गेंदें बची हैं और कितने विकेट हैं। कहीं न कहीं गेंदबाजी भी इस बात को जानता है, कि जब सामने वाली टीम 350 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है तो बल्लेबाज मौके बनाएगा। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा विविधता लाने की कोशिश करते हो और पहली गेंद से आपके दिमाग में स्थिति साफ रहती है कि आपको लक्ष्य बचाना है। कई बार होता है कि आप 200 के स्कोर पर ही आउट हो जाते हो और ऐसे में एक गेंदबाज के चलते आप जानते हो कि आपको विकेट लेने हैं। कप्तान और टीम प्रबंधन भी इस बात को जानता है कि रणनीति यह है और अगर इस प्रक्रिया में कुछ रन चले गए तो ठीक है।”

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

Published

on

मिडफील्डर केसेमिरो और फॉरवर्ड लुइस सुआरेज ने नु स्टेडियम में गोल करके इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस नियमित सीजन में अटलांटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ घर पर 2-2 से ड्रॉ में एक पॉइंट दिलाया।

मैच के 32वें मिनट में गोल करते हुए इंटर मियामी ने बढ़त बनाई। केसेमिरो ने नु स्टेडियम में लगातार दूसरे मैच में गोल किया। मेसी ने इस रेगुलर सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 11वां असिस्ट करते हुए लेफ्ट-विंग कॉर्नर में कर्ल किया, और केसेमिरो ने गेंद को हेडर के माध्यम से गोल कर दिया।

35वें मिनट में मिगुएल अल्मिरोन के गोल से अटलांटा ने बराबरी कर ली। इंटर मियामी ने हाफ टाइम से पहले अपनी बढ़त वापस पाने की कोशिश की और 40वें मिनट में मेसी के फ्री-किक से करीब आ गया, जिससे क्रॉसबार हिल गया।

इसके बाद सुआरेज ने ब्रेक से पहले, स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में इंटर मियामी की बढ़त वापस ला दी। सेगोविया ने लेफ्ट विंग से आगे बढ़कर सुआरेज को पास दिया, जिसने अपने डिफेंडर के पीछे से गेंद को टच किया और इस रेगुलर सीजन में अपना 12वां गोल करते हुए दूर पोस्ट पर गेंद डाल दी। इस बीच, इस असिस्ट से सेगोविया के इस लीग कैंपेन में 10 गोल हो गए।

गोलकीपर सेंट क्लेयर ने 73वें मिनट में अल्मिरोन की पेनल्टी बचाकर टीम की बढ़त बनाए रखी। अटलांटा यूनाइटेड ने आखिरकार 87वें मिनट में ब्रील एम्बोलो की पेनल्टी से बराबरी कर ली। अपने घरेलू मैदान पर मियामी जीत का मौका चूक गई।

इंटर मियामी पिछले शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल पर 7-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह क्लब के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से मिली जीत थी। इसमें कप्तान लियोनेल मेसी, अलेक्जेंडर शॉ, कासेमिरो, और लुइस सुआरेज की अहम भूमिका रही थी।

Continue Reading

खेल

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

Published

on

ला लीगा फुटबॉल लीग में एथलेटिक बिलबाओ ने अपने घरेलू मैदान सैन मामेस स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में स्पेन के स्टार फुटबॉलर निको विलियम्स ने इस सीजन का अपना पहला गोल किया।

पहले हाफ में एटलेटिको मैड्रिड का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और टीम गोल करने के करीब भी पहुंची। पाब्लो बैरियोस ने हाफ-टाइम से ठीक पहले एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा गई। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत एथलेटिक बिलबाओ ने जबरदस्त अंदाज में की। निको विलियम्स और रॉबर्ट नवारो ने सिर्फ दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, निको विलियम्स ने अपने भाई इनाकी विलियम्स के डिफ्लेक्टेड शॉट हेडर के जरिए गोल में तब्दील किया। इसके बाद इनाकी ने ही रॉबर्ट नवारो को शानदार पास दिया, जिस पर नवारो ने अंदर की ओर कट करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर गोल दागा।

दो गोल की बढ़त हासिल करने के बाद एथलेटिक बिलबाओ ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और एटलेटिको मैड्रिड को ज्यादा मौके नहीं दिए। एटलेटिको की ओर से अच्छा मौका जूलियन अल्वारेज को मिला, लेकिन गोलकीपर उनाई साइमन ने उनका शॉट शानदार अंदाज में रोका। मैच के 90वें मिनट में बिलबाओ के लिए काउंटर-अटैक पर ओहान सैंसेट ने शादनार गोल दागते हुए टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

एथलेटिक क्लब की यह लगातार दूसरी जीत है, और इसके साथ ही वे चार मैचों में छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एटलेटिको मैड्रिड टेबल में ऊपर जाने का मौका चूक गया और चार मैचों में 7 प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले साल की चैंपियन बार्सिलोना तीन मैचों में 9 प्वाइंट्स के साथ फिर से शीर्ष पर है, जबकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड के भी 9 प्वाइंट हैं, लेकिन गोल अंतर कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं।

Continue Reading

खेल

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

Published

on

भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस महीने के आखिर में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है।

‘सुजुकी कप’ नाम का यह मैच 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ नाम की एक बड़ी द्विपक्षीय पहल की शुरुआत करने वाला मुख्य कार्यक्रम है। यह पहल जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर सम्मेलन में हुए समझौते से शुरू हुई थी, जिसका मकसद खेलों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर खुश है, क्योंकि भारत और जापान की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं। यह क्रिकेट के लिए एक अहम पल है, क्योंकि इससे भारतीय टीम एक नई जगह पर जा रही है और जापान व पूर्वी एशिया में ज्यादा लोगों तक खेल को पहुंचाने का मौका मिल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत और जापान के बीच मजबूत रिश्ते और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती है। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न में क्रिकेट भी शामिल होगा। हम इस मैच को मुमकिन बनाने की कोशिशों के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) का शुक्रिया अदा करते हैं।”

सैकिया ने आगे कहा कि भारतीय बोर्ड गैर-पारंपरिक इलाकों में खेल के विस्तार की कोशिशों में मदद करने की अपनी जिम्मेदारी को समझता है। उन्होंने कहा, “बीसीसीआई का मानना ​​है कि क्रिकेट का विकास इसके पारंपरिक इलाकों से आगे बढ़ना चाहिए, और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के तौर पर हम उस विकास में योगदान देने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। बीसीसीआई, जापान में क्रिकेट को और मजबूत करने और आने वाले वर्षों में इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने के लिए जेसीए के साथ मिलकर काम करेगा।”

फैन्स की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए आयोजक सानो वेन्यू की क्षमता को आमतौर पर 500 दर्शकों से बढ़ाकर 2,000 करने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही आधिकारिक तौर पर टिकटों की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय पुरुष टीम 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एशियन गेम्स के पुरुष इवेंट में खेलने के लिए जापान आ रही है।

जापान क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव नाओकी मियाजी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस के आने को स्थानीय स्तर पर इस खेल के लिए एक बड़ा बदलाव बताया। “मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को जापान में क्रिकेट के लिए घर में बुलाना हमारी एसोसिएशन के लिए एक यादगार पल है। हम इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारे साथ काम करने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हैं और भारतीय क्रिकेट फैंस के जोश का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसके साथ ही, हम क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले स्थानीय जापानी लोगों को भी हमारी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि यह वाकई एक यादगार मौका होगा।”

इस बीच, बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर विक्की ओस्तवाल, तेज गेंदबाज रसिक सलाम और कार्तिक त्यागी नेट बॉलर के तौर पर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगे। उनके पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी औपचारिकताएं चल रही हैं। उम्मीद है कि ये तीनों 19 सितंबर को नई दिल्ली से भारतीय टीम के साथ टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया, “इन तीनों की प्रोग्रेस पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण बारीकी से नजर रख रहे हैं, जो एशियन गेम्स में टीम के हेड कोच भी हैं। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने और मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का अनुभव लेने से इन तीनों को अच्छा एक्सपोजर मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
खेल10 hours ago

एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

व्यापार11 hours ago

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

व्यापार11 hours ago

‘रोग एआई’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, ओपनएआई ने कहा- फ्रेमवर्क पर कर रहे काम

मनोरंजन11 hours ago

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- ‘उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था’

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, दो अन्य घायल

राजनीति12 hours ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

खेल13 hours ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

मनोरंजन14 hours ago

एक्टर्स को स्क्रीन पर किसी खास उम्र का किरदार निभाने की नहीं होती चिंता : मनोज बाजपेयी

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 days ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अपराध3 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल2 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रुझान