Connect with us
Friday,22-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे, अंतिम एकादश में उनकी मौजूदगी की गारंटी नहीं : शास्त्री

Published

on

Rohit-Sharma

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में हैं और वह बुधवार को मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि टीम से जुड़ने के बाद भी रोहित का सात जनवरी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है। सिडनी में जारी कोविड-19 में अगर सुधार नहीं होती है तो तीसरे टेस्ट को मेलबर्न स्थानांतरित किया जा सकता है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि टीम प्रबंधन रोहित से बात करेगी कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर इसके बाद उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

शास्त्री ने मैच के बाद कहा, ” रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट है क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से क्वारंटीन में हैं। हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।”

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे। इसके बाद वह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे।

रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं।

खेल

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

Published

on

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहना है कि देश में मातृत्व का सम्मान होता है और डब्ल्यूएफआई के पुराने सिलेक्शन मानदंडों से हटना बहुत कुछ कहता है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह विनेश के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाकर उनका मूल्यांकन करे और आगामी एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करे। विनेश मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।

गौरतलब है कि डब्ल्यूएफआई ने विनेश को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा था, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चार सवालों के जवाब मांगे थे। इसके साथ ही डब्ल्यूएफआई ने विनेश के किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में शामिल होने पर 26 जून, 2026 तक रोक लगा दी थी।

डब्ल्यूएफआई के इस फैसले की वजह से विनेश नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। विनेश ट्रायल की अनुमति मांगने के लिए डब्ल्यूएफआई के पास पहुंची थीं, लेकिन उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया गया था।

डब्ल्यूएफआई ने विनेश की नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के ट्रायल में शामिल होने की अपील यह कहकर ठुकरा दी थी कि उनके खिलाफ वाडा के 5.6.1 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है। डब्ल्यूएफआई के अनुसार, इस नियम के मुताबिक संन्यास से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से पहले कम से कम छह महीने तक का नोटिस पूरा करना जरूरी होता है।

इसके बाद विनेश ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए एशियन गेम्स के लिए 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल में शामिल होने की अपील की थी। विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कोर्ट से इस मामले में दखल देने की गुजारिश की थी। हालांकि, मामले की पहली सुनवाई में कोर्ट ने कोई भी अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह डब्ल्यूएफआई का पक्ष सुने बिना कोई भी निर्देश जारी नहीं कर सकता है।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह

Published

on

आईपीएल 2026 में रविवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 23 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी ने सीजन की 9वीं जीत के साथ ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।

आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम बनी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में अब 18 प्वाइंट हैं। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद है, जिनके 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, लगातार छठी हार से पीबीकेएस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। 13 मुकाबलों में पंजाब किंग्स के 13 प्वाइंट हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से राजस्थान रॉयल्स का समीकरण भी कुछ हद तक बिगड़ गया है। आरआर के अब 12 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं और टीम को बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स भी 12 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मुकाबलों में 11 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

आरसीबी का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। आरसीबी की ओर से वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 और विराट कोहली ने 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। पीबीकेएस की तरफ से शशांक सिंह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि कूपर कोनोली ने 37 और मार्कस स्टोइनिस ने 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Continue Reading

खेल

393 करोड़ की लागत, 30 हजार की दर्शक क्षमता, जानें गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तमाम खासियत

Published

on

उत्तर प्रदेश को तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। 393 करोड़ की लागत से इस स्टेडियम को तैयार किया जाएगा। यह स्टेडियम तमाम सुविधाओं से लैस होगा। आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजोक्ट माने जा रहे इस स्टेडियम में क्या-क्या खास होगा।

गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह से तैयार करने की समय सीमा 23 दिसंबर 2027 रखी गई है। इस स्टेडियम को 46 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा और ग्राउंड की दर्शक क्षमता 30 हजार होगी। स्टेडियम के पूर्वी स्टैंड में 14,490 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, तो पश्चिमी स्टैंड में भी 14,490 दर्शक बैठकर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।

स्टेडियम को ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के डिजाइन पर विकसित करने की योजना है। मैदान पर कुल 7 प्लेइंग पिच तैयार की जाएंगी जबकि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए चार पिच अलग से होंगी। स्टेडियम के नॉर्थ पवेलियन में 208 वीआईपी लोगों के बैठने की सुविधा होगी जबकि 382 सीटें मीडियाकर्मियों के लिए रखी जाएंगी। साउथ पवेलियन में 1708 वीवीआईपी और वीआईपी के बैठने का खास इंतजाम मौजूद होगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए रात में होने वाले मुकाबलों के लिए चार हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। माना जा रहा है कि क्रिकेट मैच के अलावा इस स्टेडियम में अन्य खेलों और बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाएंगे। गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से भी शानदार होगा। इस स्टेडियम से गोरखपुर एयरपोर्ट 24 किलोमीटर की दूरी पर होगा, तो रेलवे स्टेशन तकरीबन 20 किलोमीटर दूर होगा। यह स्टेडियम गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन राजमार्ग से भी जुड़ा हुआ होगा।

उत्तर प्रदेश में यह तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। फिलहाल, कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम है जबकि लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है। इन दोनों ही स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के साथ-साथ आईपीएल के मैच भी खेले जाते हैं। गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम को तैयार करने के लिए शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियां अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 100 करोड़ रुपये देंगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 60 करोड़, भारत पेट्रोलियम 30 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी स्टेडियम को तैयार करने के लिए 10 करोड़ रुपये देंगी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र22 minutes ago

मुंबई नगर निगम ने अपील की है कि 16 मई से 14 जून के बीच होने वाली एन्यूमेरेटर्स की मीटिंग में ‘एसई आईडी’ देना ज़रूरी है।

खेल52 minutes ago

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई एनसीबी को डी कंपनी और पठान गैंग के लीडर चिंको पठान को दोषी ठहराने में बड़ी कामयाबी मिली। मामले में पांच आरोपियों को मौत की सज़ा और जुर्माना लगाया गया है।

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

आरबीआई इस साल सरकार को देगी रिकॉर्ड डिविडेंड, भुगतान 2.8-3.3 लाख करोड़ रुपए के बीच होने की उम्मीद

मनोरंजन4 hours ago

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के साथ रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं वापसी, बोले- ‘दिल के बेहद करीब है यह शो’

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

भारत के इंडस्ट्रियल एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर के अवसर: रिपोर्ट

व्यापार7 hours ago

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार8 hours ago

अमेरिका में चीन से जुड़ी कंपनियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए नया विधेयक पेश

राजनीति8 hours ago

पीएम मोदी आज साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

राजनीति8 hours ago

तमिलनाडु में दो नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश, राज्यपाल ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध4 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध4 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र4 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

अपराध3 weeks ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

रुझान