अपराध
284 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद इत्र कारोबारी गिरफ्तार
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी के आरोप में रविवार रात गिरफ्तार किया गया।
जैन ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उनके परिसरों पर छापेमारी की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीनों से नोटों के ढेर गिनते हुए दिखाया गया था। उसके कानपुर और कन्नौज स्थित घर से 284 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) अहमदाबाद ने इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के कारखाने और आवास से 10 करोड़ रुपये अधिक नकद बरामद किए है, जो उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ओडोकेम उद्योग के प्रमोटर हैं।
सूत्रों ने बताया कि जैन की फैक्ट्री से बेहिसाब चंदन का तेल, करोड़ों का इत्र भी जब्त किया गया है।
एक ट्रांसपोर्टर के स्वामित्व वाले कार्यालयों और गोदामों पर भी छापे मारे गए, जिसके बाद कार्रवाई पीयूष जैन के परिसर में स्थानांतरित हो गई।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के इतिहास में यह सबसे बड़ी वसूली है।
डीजीजीआई सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को शुरू हुई तलाशी में जैन के कानपुर स्थित आनंदनगर स्थित घर से 177 करोड़ रुपये और उनके कन्नौज स्थित घर से 107 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद हुई।
50 कर अधिकारियों की एक टीम, जिसमें उत्तर प्रदेश और गुजरात (अहमदाबाद) की इकाइयां शामिल थीं, तलाशी अभियान में शामिल थीं।
जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि जैन को एक सुरक्षित घर में ले जाया गया और कई घंटों तक पूछताछ की गई। उससे कई सवाल किए गए लेकिन वह जांचकतार्ओं को संतुष्ट करने में सक्षम नहीं था।
जैन को कर चोरी और फर्जी फर्मों के नाम पर कई चालान बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान जैन ने दावा किया कि उनके घरों से बरामद 284 करोड़ रुपये नकद उनके पूर्वजों द्वारा छोड़े गए 400 किलो सोना बेचने के बाद जमा किए गए पैसे है।
अधिकारी के अनुसार, सोना बेचने का कारण पूछने पर व्यापारी ने कहा कि उसे व्यापार में निवेश के लिए नकदी की आवश्यकता थी। डीजीजीआई अधिकारी ने कहा कि पीयूष ने कहा कि वह पिछले कई सालों से छोटे ज्वैलर्स को बैचों में सोना बेच रहा है।
इस बीच, उसके दावों की सच्चाई की जांच के लिए जांच अधिकारी कन्नौज में उसके पुश्तैनी छिपैती घर की तिजोरियां और दीवारें तोड़ने में लगे हैं। एजेंसियों ने कन्नौज स्थित आवास से 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना भी बरामद किया है।
आईटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि कारोबारी के घर और फैक्ट्री के अंदर 36 लोग हैं, जिनमें जीएसटी इंटेलिजेंस और इनकम टैक्स के अधिकारी भी शामिल हैं।
वहां ‘चंदन’ तेल के नौ ड्रम भी मिले हैं और गत्ते के बक्सों से 2,000 रुपये के नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। कारोबारी के घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है।
इस बीच पीयूष के कन्नौज स्थित आवास में एक तहखाना भी मिला है। जांच दल ने पीयूष जैन के घर की दीवारों में कुछ और गुप्त लॉकरों की भी आशंका व्यक्त की है। इनका पता लगाने के लिए लखनऊ से आर्टेक्ट और विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है।
तलाशी के दौरान अधिकारियों को कुछ डायरी और बिल भी मिले।
अपराध
मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम और उसके भाई मोहसिन बेहलीम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन दोनों ने बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बिल्डर ने गैंगस्टर जुल्फिकार और उसके भाई समेत 12 गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने जाल बिछाकर इन 12 आरोपियों को फिरौती लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। जुल्फिकार और मोहसिन ने मुंबई शहर और उपनगरों में आतंक मचाया था और कई बिल्डरों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की थी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि अगर इस गैंग ने किसी से फिरौती मांगी है तो वे उनके खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल ने की। जांच कंभारे डीसीपी नुनाथ धोले और क्राइम यूनिट इंचार्ज सचिन प्रणक ने की।
अपराध
एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

ARREST
मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 35 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडी मेफेडोन बरामद हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उसके पास से 142 ग्राम एमडी मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएनसी वर्ली यूनिट ने की।
अपराध
मुंबई: काला चौकी से एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

मुंबई: मुंबई के काला चौकी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरिफ मोहम्मद असलम शेख नाम के एक 32 साल के क्रिमिनल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मोहम्मद असलम शेख पर मारपीट के 8 केस दर्ज हैं, साथ ही बांद्रा और सहार पुलिस स्टेशन में एक-एक केस दर्ज है। आरोपी को दो बार शहर से निकाला भी जा चुका है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा और डीसीपी अनुराग जैन के निर्देश पर किया गया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
