Connect with us
Tuesday,06-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

Published

on

गायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के समय से चली आ रही है। ‘बिग बॉस -20’ में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।

अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, “भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है।”

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “वो बंदा मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेकर बैठता है। जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता। सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है।”

काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है। उन्होंने कहा, “मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस। उसका संगीत।”

अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए। उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ को चुना। उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं।

काजी ने कहा, “आई लव यू, अरिजीत भाई। वी लव अरिजीत। अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच। पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।”

काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे। काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला। अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है।

मनोरंजन

‘संजय दत्त ने बिल्कुल सच कहा’, ‘भारत में शांति नहीं’ वाले बयान पर सियासी घमासान

Published

on

अभिनेता संजय दत्त के ‘भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती’ वाले बयान को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने संजय दत्त की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेता ने देश के मौजूदा हालात को लेकर जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है। वहीं, भाजपा नेता परिणय फुके ने संजय दत्त के बयान पर तीखा पलटवार किया।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ”संजय दत्त ने बिल्कुल सच कहा है। भाजपा के शासन में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। संजय दत्त ने बयान के जरिए केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों को अवगत कराया है। सरकारों को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए और देश व राज्यों में बढ़ रही गुंडई को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।”

वहीं, भाजपा नेता परिणय फुके ने संजय दत्त पर बेहद तीखा हमला बोला। फुके ने कहा, ”मुझे लगता है कि संजय दत्त अपना होश खो चुके हैं, और शायद उन्हें पाकिस्तान या यरवदा जेल में शांति महसूस हो रही है। उनकी उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि उन्हें अब आराम करना चाहिए और शांति पाने के लिए चार धाम यात्रा करनी चाहिए। अगर उन्हें यहां भारत में शांति नहीं मिल रही है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।”

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी संजय दत्त की टिप्पणी से असहमति जताई। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि संजय दत्त का बयान सही नहीं है। पूरे देश को पता है कि भारत में शांति है और देश बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत आज रुकने या थकने वाला देश नहीं है। आजादी के बाद देश ने काफी संघर्ष किया है। यह सभी का अपना देश है और इसे संभालकर रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, ”हर मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है। देश में रहने वाले लोग अपने देश को लेकर खुश हैं और सभी को मिलकर देश को आगे ले जाने की कोशिश करनी चाहिए।”

दरअसल, संजय दत्त शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ में गांधी जयंती के मौके पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में संजय दत्त ने कहा , ”इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आए।”

संजय दत्त के इस बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके बयान को देश के मौजूदा हालात और सरकार पर टिप्पणी के तौर पर देखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि अभिनेता आखिर किस दौर की शांति की बात कर रहे हैं और उनके बयान का इशारा किस तरफ है? विवाद बढ़ने पर संजय दत्त को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा मकसद कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका मकसद मजाकिया माहौल बनाना था। इसके पीछे की भावना ‘मुन्नाभाई’ की ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया।”

Continue Reading

मनोरंजन

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

Published

on

स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता गौतम गुलाटी और अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। प्रियंका चाहर चौधरी के ‘फॉल’ से ठीक पहले टावर में दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

शुरुआत प्रियंका और गौतम के बीच एक असहमति से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला आमने-सामने की लड़ाई में बदल गया।

बात जब रेड रूम तक पहुंची तो गौतम ने प्रियंका को सामने रखते हुए बताया कि आखिर उन्होंने उनका नाम क्यों लिया। गौतम ने कहा, ”मैं इज्जत करने वाला इंसान हूं। मुझे ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, जो एक ही समय में अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। जिन्हें बात करने की तमीज नहीं, जो अपने सीनियर्स से बदतमीजी करते हों और फिर उन्हीं लोगों की तारीफ करते हों।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने जो अगली चीज देखी, उससे मेरा भरोसा एक बार फिर टूट गया। वो बार-बार उसके गले मिल रही थी, उसके साथ हंस रही थी और उस इंसान की तारीफ कर रही थी, जिसने इतने सारे लोगों के सामने मेरी बेइज्जती की थी।”

गौतम ने जब इस मुद्दे पर बाद में बात करने के लिए कहा, तो प्रियंका ने साफ कर दिया कि वह पूरे सीजन उनके साथ बात नहीं करना चाहतीं। गौतम को झूठा बताते हुए प्रियंका ने ऊंची आवाज में कहा, ”तुमने जो कुछ भी कहा, वो झूठ था। तुम झूठे हो गौतम गुलाटी… अब आ जाओ मैदान में।”

प्रियंका की ऊंची आवाज को लेकर गौतम के कहा कि आप चिल्लाए नहीं। इसपर प्रियंका ने पलटकर कहा, ”तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की को बर्दाश्त नहीं कर सकते, यही तुम्हारा ग्राफ है।”

गौतम ने प्रियंका के रवैये पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद को हीरोइन मानती हैं तो उन्हें उसी तरह व्यवहार भी करना चाहिए। गौतम के इस बयान के बाद दोनों के बीच तीखी बहस और ज्यादा बढ़ गई।

‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 को बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

Continue Reading

मनोरंजन

आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं

Published

on

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने सोमवार को इनकम टैक्स छापों से अपना नाम जुड़ने की खबरों पर रिएक्ट किया। अभिनेत्री ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल, 28 सितंबर को आयकर विभाग ने अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और फिल्म निर्माता वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। 28 सितंबर 2026 को मुंबई में आयकर विभाग ने रकुलप्रीत सिंह, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के परिसरों की तलाशी ली थी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मीडिया द्वारा गलत अफवाहों को फैलाने पर अफसोस जताया। उन्होंने लिखा, “यह देखकर बहुत दुख होता है कि आजकल कुछ खुद को रिपोर्टर कहने वाले लोग और कुछ बड़े मीडिया पत्रकार बिना सच्चाई जाने खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। इसलिए, मैं एक बार फिर सब कुछ साफ कर देती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “अभी हाल ही में हमारे घर में जो तलाशी हुई है, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस बात हर कोई वाकिफ है कि मैं एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैं अपनी कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंची हूं और 20 साल की उम्र से एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना पूरा टैक्स भी भरती आ रही हूं।”

अभिनेत्री ने साफ किया कि उनका नाम किसी भी गैरकानूनी कामों से जुड़ा नहीं है। उन्होंने लिखा, “मैं किसी भी तरह के गैरकानूनी विदेशी लेनदेन में शामिल नहीं हूं, न तो खुद के लिए और न ही किसी प्रोडक्शन हाउस के लिए। मैं यह भी साफ कर दूं कि मेरे नाम पर देश या विदेश में कहीं भी गैरकानूनी प्रॉपर्टी नहीं है। न ही कभी किसी ने मुझे प्रॉपर्टी गिफ्ट की और न ही मैं इस तरह से तोहफे स्वीकार करती हूं।”

अभिनेत्री ने अफवाह फैलाने वाले मीडिया संस्थानों से अपील कि की वे इस तरह की खबरें न फैलाएं। उन्होंने लिखा, “जिन्होंने मेरे खिलाफ मनगढ़ंत खबरें छापी हैं। मैं उनसे उस खबर को वापस लेने की अपील करती हूं, साथ ही सच्चाई बताने के लिए कहती हूं। मैं समझती हूं कि मीडिया पर भी अपना बिजनेस चलाने का दबाव होता है लेकिन यह दबाव सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए और बिल्कुल भी किसी की इज्जत और रोजी-रोटी की कीमत पर तो नहीं होना चाहिए।”

Continue Reading
Advertisement
व्यापार48 seconds ago

भारत के सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां सितंबर में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई 55.2 रहा

राष्ट्रीय समाचार3 minutes ago

तमिलनाडु में 79 प्रतिशत खनिज परिवहन ट्रकों में नहीं लगा जीपीएस, सरकार ने बढ़ाई समयसीमा

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 minutes ago

रूस की लैब में प्लेग के संदिग्ध मामले पर अमेरिका सतर्क, अंदरूनी तौर पर फैलने का डर: मार्को रुबियो

महाराष्ट्र19 minutes ago

‘विद्यार्थियों की मांग नहीं मानी तो पूरा महाराष्ट्र बंद करेंगे,’ मनोज जरांगे पाटिल की सरकार को चेतावनी

राजनीति34 minutes ago

राज्यसभा की ‘तीन’ से ‘403’ तक पहुंची सपा की नजर, अखिलेश के पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल, राजभर ने कसा तंज

खेल17 hours ago

स्लो ओवर रेट के कारण आईसीसी ने भारत-वेस्टइंडीज टीम पर लगाया जुर्माना

व्यापार17 hours ago

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलना बेहद जरूरी, घटते तेल भंडार से बढ़ रहा वैश्विक ऊर्जा संकट का जोखिम: सऊदी अरामको सीईओ

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

नोएडा में आईवरी काउंटी पर 50 लाख रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना, निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां

महाराष्ट्र17 hours ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र फ्रॉड केस : पूर्व मैनेजर राम भरोस मीणा को 7 साल की कठोर कैद

खेल18 hours ago

वनडे डेब्यू के बाद आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी तैयारी कैंप में शामिल

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

खेल4 weeks ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राजनीति4 weeks ago

मुंबई: एप्पल मोबाइल और उसके पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, चोरी के 64 मोबाइल फोन बरामद, चार गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

अपराध2 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान