Connect with us
Friday,20-March-2026
ताज़ा खबर

खेल

अंतत: खिताब जीतना राहत की बात : हेंडरसन

Published

on

LIVERPOOL

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब लिवरपूल के कप्तान जोर्डन हैंडरसन अपनी टीम के 30 साल के इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के खिताबी सूखे को खत्म कर काफी खुश है। चेल्सी द्वारा मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराने के बाद लिवरपूल ने ईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

लिवरपूल 30 साल बाद अपने खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल रही है। गुरुवार को खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी की हार के साथ ही यह बात पक्की हो गई और जार्गन क्लोप की टीम ने सिटी पर 23 अंकों की बढ़त के साथ यह खिताब अपने नाम किया। लिवरपूल ने आखिरा बार खिताब 1990 में जीता था।

एनफील्ड क्लब ने बुधवार को कोविड-19 के बाद खेले गए अपने पहले घरेलू मैच में क्रस्टल पैलेस को 4-0 से हरा दिया था।

खिताबी जीत सुनिश्चित होने के बाद हेंडरसन ने क्लब की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह शानदार अहसास है, ईमानदारी से कहूं तो बयां करना मुश्किल है। लेकिन अंतिम सीटी बजने के बाद बहुत अच्छा लग रहा था। अंतत: खिताब जीतना एक सुखद अहसास है।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रीमियर लीग जीतने के अहसास को कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता, जिस तरह मैं चैम्पियंस लीग जीतने को नहीं कर सकता। यह एक अलग अहसास है और मुझे इस पर गर्व है।”

कप्तान ने कहा, “मैं जब इस क्लब में पहली बार आया था तब से इस मैनेजर, खिलाड़ियों, प्रशंसकों के साथ के साथ जो सफर तय किया है उसका हिस्सा बन सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह विशेष है।”

हैंडरसन ने कहा, “यह अपने अंदर ललक को जिंदा रखने की बात है। मुझे कभी इस बात में शक नहीं था क्योंकि हमने पहले भी इस बात को साबिता किया है कि हम में ललक है। हमने ट्रॉफी जीती हो या हारी हो, हमने सब कुछ सही किया था इसलिए मुझे कोई शक नहीं था कि हम सही तरह से काम करेंगे।”

अपराध

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

Published

on

मुंबई, 20 मार्च : मुंबई में रोड रेज में अभिनेत्री निमिषा नायर ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लेकर नोटिस देकर छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना 17 मार्च तड़के की बताई जा रही है। अभिनेत्री निमिषा नायर अपने एक दोस्त के साथ उबर कैब से अंधेरी स्थित घर से नरिमन पॉइंट जा रही थीं। सुबह करीब 4:45 बजे जब उनकी कैब बांद्रा ईस्ट के खेरवाड़ी ब्रिज पर पहुंची, तब कैब ने एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया। आरोप है कि किसी बात से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक नाराज हो गए थे और उन्होंने कैब का पीछा करना शुरू कर दिया था।

खेरवाड़ी पुलिस के अनुसार, दादर निवासी 25 और 27 वर्षीय युवकों ने कैब को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कथित तौर पर कैब का दरवाजा खोलने की कोशिश की और ड्राइवर को धमकाया भी। स्थिति को देखते हुए निमिषा नायर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था।

इसके बाद में निमिषा नायर ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया और पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। पोस्ट वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने उनसे संपर्क किया और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचे थे और करीब एक दिन तक वहीं रहे। उनके परिजनों ने भी माना कि उनके बच्चों से गलती हुई है और वे आगे से इस तरह की किसी भी घटना में नहीं शामिल होंगे। इसके बाद दोनों आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

निमिषा नायर ने अपनी पोस्ट में कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करना जरूरी है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

कतर ने रास लफान औद्योगिक शहर पर हुए मिसाइल हमलों से नुकसान की जानकारी दी

Published

on

नई दिल्ली, 20 मार्च : ईरान की ओर से रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर किए गए हमले के नुकसान के बारे में कतर ने जानकारी दी। कतर के मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने बताया कि मिसाइल हमलों के कारण कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में 17 प्रतिशत की कमी आई और वार्षिक राजस्व में लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने बताया कि हमारी उत्पादन फैसिलिटी को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी मरम्मत में पांच साल तक का समय लगेगा और इसके चलते हमें दीर्घकालिक फोर्स मेज्योर घोषित करना पड़ेगा।

कतर एनर्जी का अनुमान है कि बुधवार 18 मार्च 2026 और गुरुवार 19 मार्च 2026 की सुबह हुए मिसाइल हमलों के कारण उसके रास लफान औद्योगिक शहर को हुए नुकसान से सालाना लगभग 20 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान होगा और मरम्मत में पांच साल तक का समय लगेगा, जिससे यूरोप और एशिया के बाजारों में आपूर्ति प्रभावित होगी।

रास लफान औद्योगिक शहर में उत्पादन केंद्रों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए, ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री, कतर एनर्जी के अध्यक्ष और सीईओ, साद शेरिदा अल-काबी ने कहा कि मुझे यह पुष्टि करते हुए राहत मिली है कि इन अनुचित और संवेदनहीन हमलों में कोई भी घायल नहीं हुआ। ये हमले न केवल कतर राज्य पर, बल्कि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता पर भी हमले थे। यह हम सभी पर हमला था जो विकास और मानवीय प्रगति के लिए खड़े हैं, जो ऊर्जा तक निष्पक्ष, विश्वसनीय और सुरक्षित पहुंच पर आधारित है।

इन हमलों में द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादन करने वाली छह ट्रेनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 12.8 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है, जो कतर के निर्यात का लगभग 17 प्रतिशत है। ट्रेन 4 कतर एनर्जी (66 प्रतिशत) और एक्सॉनमोबिल (34 प्रतिशत) का संयुक्त उद्यम है, और ट्रेन 6 कतर एनर्जी (70 प्रतिशत) और एक्सॉनमोबिल (30 प्रतिशत) का संयुक्त उद्यम है।

अल-काबी ने कहा कि एलएनजी संयंत्रों को हुए नुकसान की मरम्मत में तीन से पांच साल लगेंगे। इसका असर चीन, दक्षिण कोरिया, इटली और बेल्जियम पर पड़ रहा है। इसका मतलब है कि हमें कुछ दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंधों पर पांच साल तक के लिए फोर्स मेज्योर घोषित करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

हमलों में शेल की ओर से संचालित उत्पादन-साझाकरण समझौते के तहत संचालित पर्ल जीटीएल (गैस-टू-लिक्विड्स) संयंत्र को भी निशाना बनाया गया, जो प्राकृतिक गैस को उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ ईंधन में बदलता है और प्रीमियम इंजन तेल और स्नेहक, साथ ही पैराफिन और मोम बनाने में उपयोग होने वाले बेस ऑयल का उत्पादन करता है।

अल-काबी ने आगे कहा कि पर्ल जीटीएल के दो संयंत्रों में से एक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इसके कम से कम एक साल तक बंद रहने की उम्मीद है।

कतर ने बताया कि 18.6 मिलियन बैरल कंडेनसेट की हानि होगी। यह कतर के निर्यात का लगभग 24 प्रतिशत है। 1.281 मीट्रिक टन एलपीजी की हानि होगी। यह कतर के निर्यात का लगभग 13 प्रतिशत है। 0.594 मीट्रिक टन नेफ्था की हानि होगी। यह कतर के निर्यात का लगभग छह प्रतिशत है। 0.18 मीट्रिक टन सल्फर का नुकसान होगा। यह कतर के निर्यात का लगभग छह प्रतिशत है और 309.54 एमसीएफए हीलियम का नुकसान होगा। यह कतर के निर्यात का लगभग 14 प्रतिशत है।

ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री, कतर एनर्जी के अध्यक्ष और सीईओ ने कतर की सैन्य और सुरक्षा बलों और ऊर्जा क्षेत्र की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके साहस और असाधारण व्यावसायिकता ने यह सुनिश्चित किया कि स्थिति को जल्दी और सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जा सके।

Continue Reading

राष्ट्रीय

ईसीआई ने नागरिक स्वयंसेवकों को बोनस देने के मामले में बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

Published

on

कोलकाता, 19 मार्च : चुनाव आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी। यह रिपोर्ट सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस, दोनों के तहत काम करने वाले नागरिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के तहत आने वाले ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों के लिए, वित्त वर्ष 2025-26 हेतु एक तदर्थ बोनस देने की घोषणा किए जाने के बाद मांगी गई है।

यह घोषणा राज्य सचिवालय, नबन्ना से जारी एक नोटिफिकेशन के जरिए की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, चुनावों से पहले की गई यह घोषणा महत्वपूर्ण है, क्योंकि नागरिक स्वयंसेवक पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और चुनाव के दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी उठाते हैं। इसी संदर्भ में, इन वित्तीय लाभों के प्रावधान को उनकी सेवा की पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

साथ ही, इस घोषणा पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आई हैं। विपक्ष के एक धड़े ने आरोप लगाया कि ऐसे कदम चुनावों से पहले नागरिक स्वयंसेवकों को खुश करने के मकसद से उठाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और वित्त विभाग की सिफारिशों के अनुसार उठाया गया है।

विपक्ष ने यह भी दावा किया है कि यह घोषणा विधानसभा चुनाव के नोटिफिकेशन के बाद की गई है, और इसलिए यह आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है।

इस घटनाक्रम के बाद, चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

राज्य सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के तहत सेवा देने वाले नागरिक स्वयंसेवक, साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस के तहत सेवा देने वाले ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों को इस चालू वित्त वर्ष के दौरान यह बोनस मिलेगा।

तदर्थ बोनस में एकमुश्त 600 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 27 फरवरी को, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा की थी; अब यह लाभ नागरिक स्वयंसेवकों और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों तक भी बढ़ा दिया गया है।

इस घोषणा के साथ, नागरिक स्वयंसेवकों और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों को अब 7,400 रुपए मिलेंगे, जो पहले 6,800 रुपए थे।

गौरतलब है कि 27 फरवरी को, राज्य वित्त विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें कहा गया था कि जो सरकारी कर्मचारी ‘उत्पादकता-आधारित बोनस योजना’ के दायरे में नहीं आते हैं, और जिनका 31 मार्च, 2026 तक संशोधित मासिक वेतन 46,000 रुपए से अधिक नहीं है, उन्हें प्रति व्यक्ति 7,400 रुपए का बोनस मिलेगा।

कुछ विशिष्ट शर्तों के अधीन, संविदा कर्मचारी और वे लोग जिन्होंने छह महीने की सेवा पूरी कर ली है, वे भी यह बोनस पाने के हकदार हैं। भुगतान पश्चिम बंगाल सेवा (वेतन और भत्तों का संशोधन) नियम, 2019 के अनुसार किया जाएगा। इसमें मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता और सब्सिडी जैसे भत्ते शामिल नहीं हैं। यह भी ध्यान देने लायक है कि 15 मार्च को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने से कुछ घंटे पहले ही, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरोहितों और मुअज्जनों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, बनर्जी ने मासिक मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस संशोधन के बाद, अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपए मिलेंगे।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार6 minutes ago

मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

अपराध16 minutes ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय20 minutes ago

कतर ने रास लफान औद्योगिक शहर पर हुए मिसाइल हमलों से नुकसान की जानकारी दी

राष्ट्रीय23 minutes ago

ईसीआई ने नागरिक स्वयंसेवकों को बोनस देने के मामले में बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

अंतरराष्ट्रीय44 minutes ago

ट्रंप की पर्ल हार्बर वाली टिप्पणी से जापान की प्रधानमंत्री नाराज

व्यापार20 hours ago

मध्य पूर्व संकट से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 2,497 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 12 लाख करोड़ रुपए

व्यापार20 hours ago

भारतीय बाजार में हाल में हुई गिरावट के बाद वैल्यूएशन काफी आकर्षक : सेबी के वरिष्ठ अधिकारी

राजनीति21 hours ago

पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का जाना तय है, भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

राजनीति21 hours ago

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बताया- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

अंतरराष्ट्रीय21 hours ago

यूएन रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: बाल मृत्यु दर में भारी गिरावट, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार2 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

खेल4 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

रुझान