Connect with us
Sunday,09-August-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

Published

on

मुंबई, 20 मार्च : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को लीड करने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी टॉप गेनर्स थे। मेटल, कमोडिटीज, पीएसई, ऑयल एंड गैस, डिफेंस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रा, मीडिया, ऑटो और फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 943 अंक या 1.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,436 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 207 अंक या 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,911 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एलएंडटी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, इंडिगो,आईटीसी, टीसीएस और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। केवल एचडीएफसी बैंक ही लूजर था।

चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार, बाजार में मंदी के रुझान जारी हैं, जिसमें निफ्टी के लिए 23,200-23,250 रुकावट का स्तर और 22,850-22,900 समर्थन का स्तर दिखाई है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल से मिले हालिया संकेतों से ईरान संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की आशंका है, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। कोरियाई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलियाई और चीनी बाजार हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। डाओ में 0.44 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट थी।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी है। एफआईआई ने गुरुवार को भारतीय इक्विटी बाजार से -7,558.19 करोड़ रुपए निकाले थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने निवेश करना जारी रखा है और इस दौरान 3,863.96 करोड़ रुपए का निवेश किया।

व्यापार

मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

Published

on

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान तनाव, पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

10-14 अगस्त के कारोबारी सत्र में स्काईगोल्ड, बॉश, बॉम्बे डाइंग,डॉलर, डीबीएल, आईटीडीसी, वोडाफोन आइडिया, आइडियाफोर्ज, हिंदुस्तान कॉपर, लिंडे इंडिया, वीगार्ड, जी, बाटा इंडिया, ईपैक, ईपीएल, आईएफसीआई, जेएनके इंडिया और अन्य कंपनियों का नाम शामिल हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। फिलहाल दोनों देशों के बीच हमले रुके हुए, जिससे कच्चा तेल 83 डॉलर के करीब बना हुआ है।

अगले हफ्ते खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। महंगाई के आंकड़े, बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति बताते हैं और यह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक अहम आंकड़ा माना जाता है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। निफ्टी 187.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,570.65 और सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,499.17 पर बंद हुआ।

इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 548.25 अंक या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,463.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 528.15 अंक या 2.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,867.80 पर था।

सूचकांकों में सबसे निफ्टी पीएसयू बैंक 5.01 प्रतिशत की तेजी के साथ गेनर था। निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.30 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 3.70 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 3.14 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.73 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.32 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.01 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 3.94 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.72 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.48 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Published

on

भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ है। इसकी वजह सबसे बड़े सरकारी बैंक की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे पेश करना था।

हालांकि, शीर्ष 10 में बाकी छह कंपनियों का मार्केटकैप 1.23 लाख करोड़ रुपए कम हुआ।

बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केटकैप वाली टॉप-10 कंपनियों में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 63,922.03 करोड़ रुपए बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपए हो गया है। इस जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से एसबीआई भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों की रैंकिंग में और ऊपर पहुंच गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यूएशन में 32,816.4 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मार्केटकैप 18,01,925.19 करोड़ रुपए हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की वैल्यूएशन 31,875.35 करोड़ रुपए बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपए हो गई।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण भी 14,637.76 करोड़ रुपर बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी ओर, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 40,543.23 करोड़ रुपए घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपए रह गई।

बजाज फाइनेंस की मार्केट कैपिटलाइजेशन 37,168.96 करोड़ रुपए घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपए हो गई, जबकि एचडीएफीस बैंक की वैल्यूएशन में 24,183.16 करोड़ रुपए की कमी आई और यह 11,27,967.47 करोड़ रुपए पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,507.67 करोड़ रुपए घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपए रह गई, जबकि भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में 7,581.65 करोड़ रुपए की कमी आई और यह 12,22,423.98 करोड़ रुपए हो गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर भी पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,793.16 करोड़ रुपए घटकर 4,88,808.97 करोड़ रुपए रह गई।

दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी में 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त हुई।

Continue Reading

व्यापार

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

Published

on

फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे का सामना करना पड़ा। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (कंसो. नेट लॉस) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 248.73 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 233.73 करोड़ रुपए था।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का कर-पूर्व घाटा भी बढ़कर 320.26 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 259.50 करोड़ रुपए था।

हालांकि, कंपनी की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। जून तिमाही में परिचालन से प्राप्त राजस्व (रेवेन्यू) 10.6 प्रतिशत बढ़कर 2,025.56 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,831.46 करोड़ रुपए था।

इसके बावजूद कंपनी की कुल आय की तुलना में खर्चों में अधिक वृद्धि हुई। तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 2,395.45 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 2,148.75 करोड़ रुपए था। खर्चों की तेज बढ़ोतरी के कारण कंपनी का घाटा और बढ़ गया।

अन्य आय को शामिल करने के बाद कंपनी की कुल आय 2,081.58 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,895 करोड़ रुपए थी।

कंपनी के मालिकाना हिस्सेदारों के खाते में दर्ज शुद्ध घाटा 215.24 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी के प्रदर्शन पर सबसे अधिक दबाव उसके एथनिक वियर और अन्य व्यवसायों से जुड़े सेगमेंट में देखने को मिला। इस सेगमेंट का घाटा बढ़कर 188.54 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 178.82 करोड़ रुपए था। हालांकि इस सेगमेंट का रेवेन्यू बढ़कर 830.79 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 754.57 करोड़ रुपए था।

दूसरी ओर, पैंटालून्स कारोबार ने मामूली लाभ दर्ज किया। इस सेगमेंट का मुनाफा 3.48 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 3.67 करोड़ रुपए था। पैंटालून्स का राजस्व बढ़कर 1,204.39 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 1,094.13 करोड़ रुपए था।

जून तिमाही में अंतर-सेगमेंट समायोजन से पहले कंपनी का कुल सेगमेंट राजस्व 2,035.18 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 1,848.70 करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत स्थिर रहा। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का शेयर लगभग सपाट बंद हुआ और 63.41 रुपए पर कारोबार समाप्त किया। बीते 52 सप्ताह में कंपनी के शेयर ने 94.95 रुपए का उच्चतम स्तर और 53.51 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार32 minutes ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हुई : रिपोर्ट

राजनीति55 minutes ago

ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, पूर्व सीएम का आरोप-पुलिस के सामने हुआ सब कुछ

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों से सीएम माझी की अपील, गर्व से फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

व्यापार2 hours ago

मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

मनोरंजन2 hours ago

जब सुनील शेट्टी ने खोला था एक्शन हीरो बनने का राज, बोले- ’75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का है खेल’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ की धूम, जम्मू से पुंछ तक निकाली गईं रैलियां

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

खेल4 hours ago

बार्सिलोना ने जॉर्ज मेसी के निधन पर शोक जताया, लियोनेल के पिता को दी श्रद्धांजलि

अपराध5 hours ago

नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्री से 3 करोड़ रुपए का सोना जब्त, गिरफ्तार

राजनीति5 hours ago

विश्व आदिवासी दिवस पर केजरीवाल का संदेश, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ रही है आप

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन3 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति3 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

मनोरंजन1 week ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

रुझान