खेल
1983 विश्व कप : युवराज ने ‘सीनियर’ शास्त्री के गौरवपूर्ण क्षण को याद किया
पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच गुरुवार को ट्विटर पर हर्षोल्लास वाली वातार्लाप देखने को मिला। युवराज ने 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम को बधाई दी। भारत ने 37 साल पहले 1983 विश्व कप के फाइनल में लॉडर्स में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप जीता था।
युवराज ने ट्विटर पर लिखा, ” राष्ट्रीय गौरव का क्षण। हमारे सीनियर्स ने इस दिन 1983 विश्व कप जीता था। 1983 की टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई। आपने 2011 में इसे दोहराने के लिए बैंचमार्क सेट किया था। भारत को सभी खेलों में विश्व चैंपियन बनने की उम्मीद है।”
शास्त्री ने युवराज के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ” धन्यवाद जूनियर। आप मुझे और कपिल देव को टैग कर सकते थे।”
इस पर युवराज ने जवाब देते हुए लिखा, ” सीनियर। आप मैदान के बाहर भी और मैदान के अंदर भी महान हो। कपिल पाजी पूरी तरह से अलग लीग थे।”
ना केवल युवराज ने बल्कि पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने भी 1983 विश्व कप में कपिल देव की तारीफ की, जिन्होंने भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। कपिल ने पूरे टूर्नामेंट में 303 रन बनाए थे।
खेल
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करके देश के लिए पहले ही मेडल पक्का कर चुकी भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए 37-21 से जीत दर्ज की।
भारतीय रेडर्स मुकाबले में पूरी तरह से चीनी ताइपे के डिफेंस पर हावी नजर आए। पहले हाफ में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले हाफ में ही टीम ने 23-11 की बड़ी बढ़त हासिल की। चीनी ताइपे के डिफेंडर्स पहले हाफ में भारत के रेडर्स के खिलाफ पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। भारतीय टीम का डिफेंस भी मुकाबले में काफी मजबूत नजर आया।
दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपना दमदार खेल जारी रखा, हालांकि चीनी ताइपे के डिफेंस ने पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया। भारत ने दूसरे हाफ में कुल 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि चीनी ताइपे की टीम 10 प्वाइंट ही अर्जित कर सकी। इस जीत के साथ ही सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम का एशियन गेम्स 2026 में विजय रथ जारी है।
टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जापान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया था। इसके बाद साउथ कोरिया के खिलाफ भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैच को 63-31 के बड़े अंतर से जीता। वहीं, तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को 48-25 से हराने के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया और देश के लिए मेडल भी पक्का किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत थाईलैंड से होगी। भारत एशियन गेम्स के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 9 बार हिस्सा लिया है, जिसमें से 8 बार गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। सिर्फ साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था।
खेल
पूरे देश को उम्मीद है कि विराट-रोहित भारत के लिए वनडे विश्व कप 2027 जीतेंगे : रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने उम्मीद जताई है कि अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे और भारत को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जिताने में मदद करेंगे। इसके साथ ही रिंकू ने कहा कि वह टेस्ट कैप हासिल करके सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी होने की अपनी छवि को बदलना चाहते हैं।
भारत के लिए अब दो वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके रिंकू इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। ‘जियोस्टार’ से बात करते हुए रिंकू ने कहा, “विराट और रोहित दोनों ही दिग्गज हैं। सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे और उस टीम का हिस्सा होंगे जो इसे जीतेगी।”
रिंकू ने कहा, “यह पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा पल होगा, क्योंकि कौन जानता है, यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। इसी वजह से अगर वह भारत के लिए इसे जीत सकें तो यह बहुत बड़ी बात होगी। यह उनके लिए भी बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि हमने लंबे समय से वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हमने आखिरी बार इसे 2011 में जीता था। हमें उम्मीद है कि वह दोनों टीम के साथ होंगे और वे ट्रॉफी उठाएंगे।”
रिंकू को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद वैश्विक पहचान मिली। रिंकू का कहना है कि उनके करियर का मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है। उन्होंने कहा, “अभी लोग मुझे एक ओवर में उन पांच छक्कों के लिए जानते हैं। मेरे मन में अभी जो बात है, वह यह है कि मैं टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं- टीम का हिस्सा बनकर, बल्ले से योगदान देकर और भारत को वर्ल्ड कप जिताने में मदद करके। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे सिर्फ उन पांच छक्कों के बजाय, इसके लिए ज्यादा जानें।”
टी20 में एक भरोसेमंद फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बावजूद, जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के बाद रिंकू को भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने खुद को सिर्फ व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट मानने की बात को नकारा और घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में अपने शानदार रिकॉर्ड का जिक्र किया।
रिंकू ने कहा, “लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी हूं। आप घरेलू क्रिकेट में मेरा औसत देख सकते हैं, चाहे वह वनडे हो या चार दिन के मैच। मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना भी है। लोगों को मुझे सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं समझना चाहिए। मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं और घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेलता भी हूं। हालांकि, भारत के लिए मैं अभी सिर्फ एक फॉर्मेट खेलता हूं।”
अपनी बेहतर होती लीडरशिप क्षमताओं पर रिंकू ने कहा कि वह अभी भी सीख रहे हैं और घरेलू व फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अनुभवी लीडर्स को देखते रहते हैं। “कप्तानी के मामले में मैं अभी भी सीख रहा हूं। मैंने यूपी लीग में कप्तानी की और अपनी टीम के साथ चैंपियन बना। पिछले सीजन में मैं आईपीएल में उप-कप्तान था। मैं कप्तानी की बारीकियां सीख रहा हूं- कोलकाता नाइट राइडर्स में अजिंक्य रहाणे और कई अन्य लोगों से। मैंने सूर्यकुमार के साथ काफी खेला है, इसलिए मैंने दो साल तक भारतीय टीम में उन्हें देखा और समझा कि वह कैसे टीम को लीड करते हैं। मैं अपनी लीडरशिप स्किल्स पर काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि कप्तानी में मेरे लिए कुछ अच्छा होगा।”
खेल
एशियन गेम्स: जुगराज का ‘चौका’, अभिषेक की ‘हैट्रिक’, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने ‘पूल-ए’ के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मंगलवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले, भारत ने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 से जीत हासिल की थी।
मंगलवार को भारत की तरफ से जुगराज सिंह ने चार गोल दागे, जबकि अभिषेक ने हैट्रिक पूरी की। भारत ने लगभग तुरंत ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और 5वें मिनट में खाता खोला। जरमनप्रीत सिंह ने सर्कल में एक खतरनाक गेंद भेजी, जिसे मनदीप सिंह तक पहुंचाया गया और उन्होंने नेट में डाल दिया।
इसके बाद, जुगराज ने 10वें मिनट में एक शक्तिशाली स्ट्राइक के साथ पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। एक मिनट बाद अभिषेक ने स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले जरमन ने बेसलाइन पर हरमनप्रीत सिंह की लंबी गेंद को पकड़ा और गोल किया। हरमनप्रीत ने 15वें मिनट में शुरुआती पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोरिंग में अपना योगदान दिया, और दो मिनट बाद अभिषेक ने फिर से गोल दागकर भारत को पांच गोल की बढ़त दिला दी।
जुगराज ने 22वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल दागा। सुखजीत सिंह ने 29वें मिनट में स्कोरिंग की गति को फिर से बढ़ाया; हरमनप्रीत के ड्रैग-फ्लिक के डिफ्लेक्ट होने और हार्दिक सिंह द्वारा गेंद को वापस डेंजर एरिया में लाने के बाद उन्होंने खाली नेट में गेंद को टैप किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले दिलप्रीत सिंह ने स्कोर 8-0 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में गोलों की झड़ी लग गई। मनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में एक शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक से गोल किया, और पांच मिनट बाद विवेक प्रसाद ने बैकहैंड शॉट से गोल दागा। सुखजीत के साथ तालमेल बिठाते हुए दिलप्रीत ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि जुगराज ने 42वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत को लगातार तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बाद हरमनप्रीत ने 44वें मिनट में फिर से गोल किया, जिससे तीसरे क्वार्टर के आखिर में स्कोर 13-0 हो गया।
आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में ही अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की और 49वें मिनट में भारत का 14वां गोल किया। कुछ देर बाद श्रीलंका को आखिरकार एकमात्र सफलता मिली। सुरेश रत्नायके ने शानदार ‘टोमाहॉक’ शॉट से स्कोर 14-1 कर दिया।
भारत ने तुरंत जवाब दिया। जुगराज ने 53वें मिनट में एक और पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपने चार गोल पूरे किए; इसके दो मिनट बाद मनदीप के शानदार स्टिक-वर्क की मदद से दिलप्रीत ने अपना तीसरा गोल किया। भारत ने बिना किसी और परेशानी के आखिरी मिनट निकाले और पूल-ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
