मनोरंजन
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नए दोस्तों के साथ शेयर की तस्वीरें
भारतीय अभिनेत्री ‘प्रियंका चोपड़ा जोनास’ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की है जिसमें प्रियंका अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन खुबसूरत तस्वीरों में जो अभिनेत्री के साथ नजर आ रही हैं वो हॉलीवुड एक्ट्रेस ‘ऐनी हैथवे और दूसरी सुपरबैंड ब्लैकपिंक की लिसा’ हैं। अभिनेत्री प्रियंका ने तस्वीर को कैप्शन दिया, “और फिर हम थे, लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।”
अभिनेत्री की ये तस्वीरें पेरिस में आयोजित एक कार्यक्र म की हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस दौरान बेहद प्यारी ड्रेस पहनी हुई है, दूसरी ओर, हैथवे और लिसा ने भी काफी अच्छा आउटफिट पहनी है।
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरूआत में अपने अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास के साथ सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, कपल ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी रखा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का भी हिस्सा रहेंगी।
मनोरंजन
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म सिस्टम का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी एक सरकारी वकील नेहा राजवंश की भूमिका में हैं, जो ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के साथ सत्ता और न्याय के बीच छिपी सच्चाई को उजागर करती हैं।
1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी शुरुआत एक जुनूनी युवा वकील नेहा (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है। वह अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) की तरफ से मिली एक मुश्किल चुनौती को स्वीकार करती है ताकि वह उनकी फर्म में पार्टनरशिप की हकदार बन सके, लेकिन इस चुनौती को पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता है, जिसके लिए वह सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ शामिल करती है। वह एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके मन में कुछ इरादे छिपे हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कोर्टरूम की जोरदार लड़ाइयों, उलझे हुए रिश्तों और कुछ दमदार पलों की एक तेज-तर्रार झलक देखने को मिलती है, जहां पर अमीरी के शोर में गरीबी की आवाज खो जाती है।
फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया। उनका मानना है कि ‘सिस्टम’ जैसी तमाम कहानियां हमारे आस-पास ही होती है, लेकिन लोगों के सामने नहीं आ पाती हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमारे आस-पास अनगिनत कहानियां मौजूद हैं, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर पूरी सच्चाई और क्रिएटिविटी के साथ उतारना मुश्किल काम है। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है, और शायद इसीलिए मैंने ‘सिस्टम’ बनाई है। मैं बहुत खुश हूं कि प्राइम वीडियो ने हमारे विजन पर भरोसा किया।
उन्होंने आगे फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, “सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जैसी दो दमदार महिला किरदारों के साथ काम करना, जो इस कहानी की जान हैं, मुझे पूरा यकीन है कि यह ओरिजिनल फिल्म न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करेगी, बल्कि भारत और दुनिया भर के दर्शकों के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत भी करेगी।”
फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी नेहा राजवंश नाम की हाई-प्रोफाइल और महत्वाकांक्षी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (वकील) की भूमिका में हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जो एक अभिनेता के तौर पर मुझे चुनौती दे और प्राइम वीडियो ने मुझे ‘दहाड़’ से लेकर अब ‘सिस्टम’ तक अलग अलग तरह की कहानियों और विषयों को आजमाने का मौका दिया है।
उन्होंने आगे कहानी के बारे में बताते हुए कहा, “इस फिल्म की कहानी उस समाज की कहानी को उजागर करती है, जहां कभी-कभी इंसाफ भी हमारे आस-पास मौजूद सामाजिक ढांचों की तरह ही बंटा हुआ नजर आता है। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि जब ‘सिस्टम’ रिलीज होगी, तो दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।”
ज्योतिका ‘सिस्टम’ में कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, “‘सिस्टम’ में इतने गहरे और कई परतों वाले किरदार को निभाना मेरे लिए रोमांचक होने के साथ-साथ एक चुनौती भी थी। यह फिल्म आज के भारत के विरोधाभासों को दिखाती है, जहां विशेषाधिकार और असमानता, दोनों ही साथ-साथ मौजूद हैं। अश्विनी ने इस कहानी को एक साफ और दिलचस्प विजन के साथ पेश किया है। फिर चाहे वह किरदारों को अच्छे से गढ़ना हो या फिर कहानी के लिए एकदम असली जैसा माहौल तैयार करना।”
मनोरंजन
एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर डायबिटीज मरीजों के संघर्ष के बारे में बताया और उनकी सराहना की।
ऐश्वर्रा सखुजा ने लिखा, “कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है। कहीं बाहर जाना हो तो पहले से तैयारी करनी पड़ती है। कभी शुगर बहुत कम हो जाए, तो खुद को तुरंत संभालना पड़ता है और ज्यादा हो जाए तो शरीर थका हुआ महसूस करता है। नींद टूट जाती है, मूड स्विंग होता है। शरीर में कमजोरी महसूस होती है।”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे हर समय अपने शरीर को संतुलित रखने की कोशिश चल रही हो। फिर भी डायबिटीज से जूझ रहे लोग हर सुबह उठते हैं और पूरे हौसले के साथ अपना दिन शुरू करते हैं।”
उन्होंने कहा, “इंसुलिन हमारे शरीर का बहुत जरूरी हार्मोन है। यह शरीर को ऊर्जा सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसे इंजेक्शन, पंप, दवाओं, शुगर चेक, खान-पान और लगातार सावधानी से संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए रोज अनुशासन, धैर्य, हिम्मत और मानसिक ताकत चाहिए होती है। डायबिटीज में कभी छुट्टी नहीं होती।
उन्होंने लिखा कि जो लोग इसे संभाल रहे हैं, वे खुद को सराहिए। उन्होंने कहा, “दुनिया सिर्फ आपकी दवा, मशीन या इंजेक्शन देखती है, लेकिन उसके पीछे एक मजबूत इंसान होता है। डायबिटीज संभालना कमजोरी और इंसुलिन लेना सिर्फ एक आदत नहीं है। यह हर दिन खुद को संभालने, जीने और मजबूत बने रहने की हिम्मत है।”
मनोरंजन
कैटरीना कैफ के पहले ‘मदर्स डे’ पोस्ट पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पहले मदर्स डे पोस्ट पर प्यार भरा रिएक्शन दिया। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खास और भावुक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर करीना कपूर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं।
कैटरीना के पोस्ट में उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान कौशल की तरफ से मिला एक प्यारा हाथ से लिखा नोट भी नजर आया। इस पोस्ट पर करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कैट’ और उन्होंने साथ में दो रेड हार्ट और रेनबो इमोजी शेयर किए। करीना उन पहले सितारों में शामिल रहीं जिन्होंने नई मां बनी कैटरीना पर प्यार बरसाया।
कैटरीना ने रविवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं। पहली तस्वीर में हल्के गुलाबी रंग के गुलाबों का खूबसूरत गुलदस्ता और एक हैंडरिटन कार्ड दिखाई दिया। इस कार्ड पर लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे, माय लव। लव, विहान और पापा।”
दूसरी तस्वीर में कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल की छोटी-सी झलक भी दिखाई। फोटो में नन्हे विहान के छोटे हाथ एक बेबी बुक पकड़े नजर आए। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन लिखा, “एक खुश मां का नजरिया।”
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल के माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस पोस्ट में लिखा गया था, “हमारा दिल पहले से कहीं ज़्यादा खुशियों से भरा है। हम खुद को बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। हमें हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी।”
कैटरीना और विक्की ने 9 नवंबर 2021 को सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं करीना कपूर भी कई इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘कॉफी विद करण’ भी शामिल है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
दुर्घटना8 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
