मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने मां और बेटी के साथ साझा की प्यारी सी तस्वीर
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ की एक झलक देखने को मिल रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मधु को जन्मदिन की बधाई देते हुए ये तस्वीर शेयर की है, इसमें मालती का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, “जन्मदिन मुबारक हो मामा। आप हमेशा मुस्कुराएं, अपनी पॉजिटिव मुस्कान के साथ। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करते हैं! आपका एकल यूरोप दौरा सबसे अच्छा जन्मदिन का जश्न था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू द मून एंड बैक नानी।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली बार फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रूसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ में भी नजर आएंगी।
मनोरंजन
शरवरी बोलीं, हर एक्टर का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने जो लोगों के दिलों में बस जाए

शरवरी बाघ ने अपनी हालिया रिलीज “मैं वापस आऊंगा” को मिल रहे अपार प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि हर अभिनेता का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने, जो दर्शकों के थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक उनके दिलों और जेहन में बनी रहे।
शरवरी बाघ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और क्लिप साझा किए, जिनमें फिल्म “मैं वापस आऊंगा” के लिए दर्शकों की प्रतिक्रियाएं, समीक्षाएं, थिएटर के दृश्य और गीत मसकारा की मेकिंग के दौरान के बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) पल शामिल थे।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ी कोई खुशी हो सकती है कि जिस चीज में आपने अपना दिल और आत्मा लगा दी हो, वह दूसरे लोगों के दिलों में भी जगह बना ले। संदेश, वीडियो, आंसू, बातचीत और प्यार… मैं यह सब देख और पढ़ रही हूं, और कई बार मेरी अपनी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।”
उन्होंने कहा, “हर अभिनेता का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने, जो दर्शकों के थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक उनके साथ बनी रहे। जिस तरह आप सभी ने ‘मैं वापस आऊंगा’ से जुड़ाव महसूस किया है, वह मेरे लिए बेहद विनम्र और भावुक करने वाला अनुभव रहा है। हमारे साथ हर भावना को महसूस करने और इस फिल्म को अपने प्यार से आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।”
शरवरी के सह कलाकार वेदांग रैना ने भी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “तुम इस सबकी हकदार हो, जिया।”
फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन इम्तियाज ने किया है। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में नसीरूद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और बिछड़ने, प्रेम, यादों, पलायन और स्मृतियों जैसे विषयों को सामने लाती है। फिल्म एक ऐसे प्रेम संबंध की कहानी दिखाती है, जो ऐतिहासिक उथल-पुथल के कारण प्रभावित होता है। कहानी नसीरूद्दीन शाह के किरदार के दृष्टिकोण से सुनाई गई है।
यह फिल्म इम्तियाज अली और एआर रहमान की सफल जोड़ी को फिर से साथ लाती है। इसके अलावा, गीतकार इरशाद कामिल ने भी फिल्म में योगदान दिया है।
फिल्म का निर्माण एपल्ज एंटरटेनमेंट, विंडो सीट फिल्मस और मोहित चौधरी फिल्मस के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन
मुझे महिलाओं का स्मोकिंग करना पसंद नहीं, किसी को कपड़ों से जज करना सही नहीं: शिल्पा शिंदे

आज के समय में ‘फेमिनिज्म’ शब्द लगातार चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों और इंटरव्यू तक, इसकी अलग-अलग परिभाषाएं देखने को मिलती हैं। इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान इस पर अपनी अलग राय पेश की है।
शिल्पा शिंदे ने कहा, “मेरा मानना है कि असली पहचान बाहरी दिखावे से नहीं आती, बल्कि आत्मविश्वास, मूल्यों और खुद को समझने की क्षमता से होती है। यह जरूरी नहीं है कि कोई महिला क्या पहन रही है या कैसे दिखती है, बल्कि यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह अपने जीवन को कितनी स्पष्टता से समझती है।”
इसी बातचीत में शिल्पा शिंदे ने खुद को ‘थोड़ा पारंपरिक सोच वाली’ बताया। उन्होंने कहा, ”यह मेरी निजी सोच है कि मुझे महिलाओं का धूम्रपान करना पसंद नहीं है। कई लोग धूम्रपान या लाइफस्टाइल को मॉर्डिनिटी से जोड़ देते हैं, लेकिन मैं इस विचार से सहमत नहीं हूं। किसी आदत को मॉर्डिनिटी का पैमाना नहीं माना जा सकता।”
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, ”मेरे लिए मॉर्डिनिटी का मतलब अलग है। सिर्फ धूम्रपान करना, शराब पीना या अलग तरह के कपड़े पहनना किसी को बोल्ड नहीं बनाता। असली बोल्डनेस वह है, जब कोई व्यक्ति अपने विचारों पर मजबूत हो, अपने फैसलों को समझता हो और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीता हो। बाहरी दिखावा और असली व्यक्तित्व दो अलग चीजें हैं, जिन्हें अक्सर लोग गलत तरीके से जोड़ देते हैं।”
शिल्पा शिंदे ने कहा, ”कपड़े और सोच का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं होता। किसी व्यक्ति की मानसिकता उसके पहनावे से तय नहीं होती। कोई व्यक्ति साड़ी पहनकर भी मॉडर्न सोच रख सकता है और कोई मॉडर्न कपड़े पहनकर भी पुराने विचारों वाला हो सकता है। इसलिए किसी को उसके कपड़ों से जज करना सही नहीं है।”
शिल्पा शिंदे ने कहा, ”मुझे व्यक्तिगत रूप से साड़ी पहनने वाली महिलाएं ज्यादा पसंद हैं, लेकिन यह मेरी फैशन या पसंद की बात है, न कि सोच की। एक महिला के लिए सबसे जरूरी चीज यह है कि वह खुद को समझे, अपने मूल्यों को जाने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीए । यही सच्ची मजबूती है।”
मनोरंजन
महिलाओं से जुड़े कंटेंट विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त : प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को भेजा समन

स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट और टिप्पणियों के मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कमीडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन जारी किया है।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन मामलों की सुनवाई सोमवार, 22 जून 2026 को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में होनी है। आयोग ने तीनों व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।
यह विवाद अलग-अलग स्टैंड-अप शो और उनके वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिनमें महिलाओं से संबंधित टिप्पणियों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है।
कमीडियन प्रणीत मोरे से जुड़े विवाद की बात करें, तो उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने शो के दौरान स्थिति को उचित तरीके से नियंत्रित नहीं किया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि उस समय उन्हें बेहतर निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन वे माहौल के प्रभाव में आ गए और सही फैसला नहीं ले सके।
इसी विवाद से जुड़े एक अन्य व्यक्ति हिमांशु जांगड़ा हैं, जो प्रणीत मोरे के लाइव शो में दर्शक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने एक महिला के लिए करीब 370 रुपये चिकन बिरयानी पर खर्च किए थे। बाद में उनकी आगे की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
जांगड़ा की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया में भारी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद स्टारविक डिजाइन कंपनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।
तीसरा नाम मधुर विरली का है, जिनके एक पुराने स्टैंड-अप वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इस वीडियो में मधुर विरली बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय पर असंवेदनशील टिप्पणी करते नजर आए थे। उन्होंने अपराध के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि अधिकांश मामलों में केवल बलात्कार होता है, जबकि कुछ मामलों में पीड़ित की हत्या कर दी जाती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने बेहद आपत्तिजनक ढंग से तर्क दिया कि शायद कृत्य के तुरंत बाद पीड़िता द्वारा आरोपी को गले लगाने की बात कहने पर आरोपी चाकू मारकर उसकी हत्या कर देता होगा।
इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
