Connect with us
Thursday,05-November-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

कैनबरा टी-20 : ‘कनकशन चहल’, नटराजन, जडेजा ने दिलाई भारत को जीत

Published

on

INDIA

कनकशन सब्सीटियूट के तौर पर खेल रहे युजवेंद्र चहल से आस्ट्रेलिया को जो डर था अंत में उसी का सामना उसे करना पड़ा। चहल ने अपनी फिरकी से आस्ट्रेलिया को कमजोर किया, जिसका फायदा भारतीय टीम ने उठाते हुए शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में 11 रनों से हरा दिया। मनुका ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने लोकेश राहुल के 51 और अंत में रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसी पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा लेकर उनके हेलमेट मे लगी। भारत ने जडेजा के स्थान पर चहल को कनकशन सब्सीटियूट के तौर पर उतारा।

दूसरी पारी शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान एरॉन फिंच इस संबंध में मैच रैफरी डेविड बून से बात करते हुए निराश दिख रहे थे।

उनकी निराशा तब और गहरी हो गई जब आस्ट्रेलिया 162 रनों के लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

इसकी शुरुआत भी चहल ने की। फिंच (35) और डी आर्की शॉर्ट ने आस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चहल को लगाया और लेग स्पिनर अपने पहले ही ओवर में फिंच का विकेट ले गए। अगले ओवर में चहल ने स्टीव स्मिथ (12) को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।

यहां से आस्ट्रेलिया की लय बिगड़ गई। चहल ने जो माहौल बनाया उसे टी. नटराजन ने बनाए रखा। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (2) जैसे बड़े खतरे को एलबीडब्ल्यू कर भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई। यहां आस्ट्रेलिया का स्कोर 75 रनों पर तीन विकेट हो गया।

यहां आस्ट्रेलिया फंस गई थी और पहले जितनी आसानी से रन बना रही थी अब उसे उतनी ही मुश्किल हो रही थी।

आर्की शॉर्ट (34) एक छोर पर थे। वह मोइजेज हेनरिक्स के साथ टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे थे। नटराजन ने आर्की शॉर्ट को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा आस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। आर्की शॉर्ट ने हेनरिक्स के साथ मिलकर 38 रनों की साझेदारी की।

अपना आखिरी ओवर लेकर आए चहल ने मैथ्यू वेड (7) को अपना तीसरा शिकार बनाया। चहल ने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और मैच को आस्ट्रेलिया के हाथों से छीनने में अहम भूमिका निभाई। आस्ट्रेलिया को हेनरिक्स से उम्मीदें थी। दीपक चहर ने उन्हें 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 126 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर उसकी बची खुची उम्मीदों को तोड़ दिया।

चहल के अलावा नटराजन ने भी तीन विकेट लिया। मिशेल स्टार्क (1) को उन्होंने अपना तीसरा शिकार बनाते हुए स्पैल का अंत चार ओवरों में 30 रन देकर तीन विकेट के साथ किया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लगातार गिरते विकेटों के बीच राहुल शुरू से एक छोर संभाले खड़े थे और स्कोरबोर्ड चला रहे थे। उनके जाने के बाद जडेजा ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया। भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 64 रन जोड़े और इसी कारण भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ लड़ने लायक स्कोर बना पाया।

बाकी कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका। संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। सैमसन ने 15 गेंदों पर 23 रन बनाए।

तीसरे ओवर में स्टार्क ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर गेंद से शिखर धवन (1) को बोल्ड कर दिया। कप्तान विराट कोहली एक बार फिर लेग स्पिनर के फेरे में फंस गए। इस बार एडम जाम्पा नहीं बल्कि मिशेल स्वेप्सन ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। कोहली सिर्फ नौ रन बना पाए।

सैमसन ने आते ही अपने शॉट्स लगाए और दूसरे छोर पर खड़े राहुल के साथ मिलकर उन्होंने 38 रन जोड़े। सैमसन, हेनरिक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने प्रयास में स्वेप्सन को कैच दे बैठे।

जाम्पा ने मनीष पांडे को दो रन से आगे नहीं जाने दिया। मनीष के जाने के बाद भारत का स्कोर 90 रनों पर चार विकेट हो गया।

राहुल पर तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ रहा था। इसी दबाव को हटाने की कोशिश में वह भी पवेलियन लौट लिए। हेनरिक्स ने राहुल की 40 गेंदों की पारी का अंत किया। राहुल ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

पांड्या सिर्फ 16 रन ही बना पाए। अंत में टीम को तेजी से रनों की जरूरत थी और उसकी जरूरत को जडेजा ने पूरा करते हुए सम्मानजनक स्कोर दिया। अपनी नाबाद पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच चौके और एक छक्का मारा।

आस्ट्रेलिया के लिए हेनरिक्स ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। स्टार्क ने दो विकेट लिए। जाम्पा और स्वेप्सन ने एक-एक विकेट लिया।

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

अंतरराष्ट्रीय

अंतरिक्ष विभाग में उप सचिव सहित 60 पदों पर निकली भर्ती, 56 वर्ष के उम्मीदवार भी पात्र, तुरंत करें आवेदन

Published

on

भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष विभाग सचिवालय ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के विभिन्न 60 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अंतरिक्ष विभाग सचिवालय की ओर से जारी 60 रिक्तियों में सीनियर हेड-ऑडिट का 1, प्रधान वेतन एवं लेखा अधिकारी का 1, उप सचिव के 2, अवर सचिव के 11, सीनियर ऑडिट ऑफिसर के 4, प्रधान लेखा अधिकारी का 1, लेखापरीक्षा अधिकारी के 5, लेखा अधिकारी का 1, प्रधान कर्मचारी अधिकारी का 1, वरिष्ठ प्रधान निजी सचिव का 1, प्रमुख निजी सचिव के 3, सहायक निदेशक (राजभाषा) का 1, सहायक अनुभाग अधिकारी के 17, निजी सचिव के 6, पर्सनल असिस्टेंट के 3 और वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर यानी 8 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पद से संबंधित क्षेत्र में नियमित आधार पर समकक्ष पद पर कार्यरत होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों के चयन के लिए विभाग में गठित एक चयन समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों के सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन और उनके पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को एक पैनल में शामिल किया जाएगा और यह पैनल शामिल किए जाने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार वेतन स्तर-7 से 13 के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), अंतरिक्ष विभाग, अंतरिक्ष भवन, न्यू बीईएल रोड, बेंगलुरु – 560 094’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर पांच वर्षों की अवधि के लिए की जाएगी, जिसे विभाग की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों को रिक्तियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत विज्ञापन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

Published

on

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।

कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।

इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published

on

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।

गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”

गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन40 minutes ago

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

व्यापार46 minutes ago

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 20 बढ़ा, नेट प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपए के पार

राष्ट्रीय समाचार50 minutes ago

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण अग्रिम रूप से किया जारी

अपराध53 minutes ago

भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनीति1 hour ago

’14 से 114 मेडल की यात्रा आपके परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम’, पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के एथलीट्स को सराहा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अदाणी पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, यूरोपीय कंपनी इवोस का 2.56 अरब यूरो में किया अधिग्रहण

खेल2 hours ago

वेलिंग्टन में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? 2019 में मिली थी आखिरी जीत

खेल3 hours ago

बायर्न म्यूनिख के साथ बने रहेंगे हैरी केन, 2029 तक के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

खेल3 hours ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान, पुर्तगाल के लिए दागे सर्वाधिक गोल

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

राजस्थान में सड़क हादसों का कहर, अजमेर में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, नागौर में पिता-पुत्र की मौत

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार3 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

रुझान