Connect with us
Sunday,30-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी यादें

Published

on

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वंशिका के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में वंशिका के बचपन से लेकर अब तक की यादें हैं। इनमें वह अपने पिता सतीश कौशिक और अनुपम खेर के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में अनुपम खेर वंशिका से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और वंशिका साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, “सबसे प्यारी वंशिका बेटा, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत जिंदगी दें, साथ ही तुम्हारे हर सपने को पूरा करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो। जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपनी दोस्त मानता था। कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, भरोसे और अपनापन से बनते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है।”

अनुपम खेर ने वंशिका से वादा करते हुए लिखा कि वह जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “कई बार अपने प्यार को शब्दों में कहना आसान नहीं होता, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी हिम्मत बनूंगा और हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा। कौन जानता है, आने वाले सालों में जब तुम शादी करोगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले। उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारा यह जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबसे प्यारे दोस्त सतीश आज ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी। भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें।”

मनोरंजन

उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लो-पद्मिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-मुझे ऐरा-गैरा कहा गया

Published

on

अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की पूर्व महासचिव उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे आपसी मनमुटाव का विवाद खत्म होने का नाम ही ले रहा है। शुक्रवार को उपासना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंदर चल रहे गंभीर विवाद और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की।

उपासना सिंह ने स्पष्ट किया कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है। उपासना सिंह और उनका समर्थन कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे। साथ ही, अभिनेत्री उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी ने आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था।

अभिनेत्री ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी। आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है। इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है। अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है। सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं।”

इसके बाद आगे अभिनेत्री उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। मुझे ऐरा-गैरा कहा गया। मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं। नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

अभिनेत्री उपासना ने अभिनेता दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती। सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे। उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था।

हम पिछले ढ़ाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं। शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता। इसीलिए इस्तीफे दिए गए।”

Continue Reading

मनोरंजन

बाली में छुट्टियों के बीच भी फिटनेस पर फोकस, गर्मी में वर्कआउट टिप्स देते दिखे वरुण धवन

Published

on

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों बाली में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं और अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करके अपने समय का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने वर्कआउट सेशन का एक खास वीडियो पोस्ट किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दिखाया कि वे बढ़ते टेम्परेचर के बावजूद खुद को कैसे एक्टिव रख रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बाली के गर्म मौसम में वर्कआउट करने और हाइड्रेटेड रहने की इंपॉर्टेंस के बारे में बताया।

अभिनेता वरुण धवन कहते हैं, “क्या हाल है दोस्तों, तो अभी मैं बाली में हूं और वर्कआउट कर रहा हूं, लेकिन यहां बहुत, बहुत गर्मी है और जब आप वर्कआउट करते हैं तो आप अपने बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं, वे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जिनकी आपको जरूरत होती है, आप जानते हैं, खुद को एक्टिव रखने के लिए।”

अभिनेता वरुण धवन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “ट्रेन, पसीना, हाइड्रेट, यहां 35 डिग्री टेम्परेचर है।” वरुण ने आगे गर्मी में वर्कआउट के दौरान खुद को हाइड्रेट रखने के अपने तरीके के बारे में भी बात की। उन्होंने ऐसे मौसम में एक्सरसाइज करते हुए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने के महत्व पर भी जोर दिया।

अभिनेता वरुण धवन हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशक वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया था। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी बानी से तलाक की प्रक्रिया में है जस पिता बनना चाहता है, जबकि बानी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। तलाक के बीच जस की जिंदगी में प्रीत नाम की महिला आती है और दोनों को प्यार हो जाता है। असली मोड़ तब आता है जब जस को पता चलता है कि उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ही गर्भवती हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

कृति सेनन के विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा-गरिमा बनाए रखना जरूरी

Published

on

कृति सेनन के हालिया फेस्टिव ज्वेलरी विज्ञापन में पहने गए कपड़ों पर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दे रहा है। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ सीमाएं तो होनी चाहिए।

दरअसल, मधु चोपड़ा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “कुछ सीमाएं तो होनी चाहिए। मेरा शरीर, मेरी मर्जी, इन सीमाओं के अंदर ही काम करता है। ऐसा करना अच्छी बात है, लेकिन वो सीमाएं भी जरूरी है कि आप अपनी गरिमा को कैसे बनाए रखते हैं और दूसरों की भावनाओं का कितना सम्मान करते हैं, यह बहुत मायने रखता है। आप इसे ऐसी जगह कर सकते हैं जहां ये चीजें आम हैं। यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हमारे बच्चे भी इसे पहनते हैं। वे इसे काम के लिए, अपने शौक के लिए पहनते हैं। लेकिन यह स्वीकार्य है क्योंकि उन जगहों पर यह चलता है।”

बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए कृति सेनन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था, उसके एक दिन बाद ही ब्रांड ने विज्ञापन हटा दिया था। कृति ने लिखा था, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा से इन खुशियों के मौकों को पूरे परिवार के साथ मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम इस प्यार और जश्न को अपने पालतू जानवरों तक भी ले जाना चाहते थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। आप सभी को इस त्योहारी सीजन में ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं।”

उसके बाद ब्रांड ने भी अपना विज्ञापन हटा दिया था। ब्रांड ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करता है।

विज्ञापन में कृति रक्षाबंधन के लिए एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए ऑफ-व्हाइट रंग की ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप स्कर्ट थी।बुधवार को ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय संस्कृति का बहुत सम्मान करता है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

ओडिशा में अगले 48 घंटे बेहद भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई के लालबाग-परेल में हुई हिंसा के बाद, अब वीपी रोड पर इस्लामिक झंडे के अपमान को लेकर तनाव फैल गया; शांति बहाल कर दी गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

नीट-पीजी 2026 : 2.73 लाख से अधिक मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए रविवार को परीक्षा

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

नेपाल त्रासदी : राष्ट्रपति पौडेल ने भारत का मदद के लिए जताया आभार

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

लाल किला ब्लास्ट केसः एनआईए की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 9 सितंबर को अगली सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिकी एयरक्राफ्ट पार्ट्स की रूस में तस्करी, फ्लोरिडा जूरी ने रूसी नागरिक को ठहराया दोषी

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

तमिलनाडु में बारिश, तेज हवाओं और बढ़ते तापमान की संभावना, मछुआरों को समुद्र के पास न जाने की सलाह

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

नेपाल की भीषण त्रासदी में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के 5 लोग लापता, गांव में पसरा मातम

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन4 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

रुझान