Connect with us
Thursday,16-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

Published

on

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और तब से उनका वजन क़रीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है, जिसे देखते हुए देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को अभिनेत्री फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर सोनमा वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सोनम वांगचुक जी के अनशन (भूख हड़ताल) को आज 19 दिन हो गए हैं। हमें तब तक इंतजार नहीं करना चाहिए जब तक कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ न जाए। सोनम जी ने हमारे देश के लिए बहुत बड़े और अच्छे काम किए हैं। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए उन्हें इस तरह अपनी जान दांव पर न लगानी पड़े, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “राजनीति को अलग रखकर देखें तो हमारे युवाओं और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सबसे जरूरी है। सोनम जी को इस तरह कमजोर होते देखना बेहद दुखद है। उम्मीद है कि सरकार बातचीत के जरिए जल्द ही इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालेगी। आज के नौजवान ही देश का आने वाला कल हैं। हमारा यह फर्ज बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों और एक बेहतर व सुरक्षित भविष्य पाने में उनका पूरा साथ दें।”

श्वेता तिवारी ने कहा, “सोनम वांगचुक जी शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक सही और जरूरी मुद्दे के लिए आवाज उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

अभिनेत्री ने ये स्पष्ट किया कि उनका सीजेपी पार्टी से कोई समर्थन नहीं है। उनका मानना है कि सीजेपी अपने काम के लिए सोनम वांगचुका का फायदा उठा रही है। उन्होंने लिखा, “जिस तरह से सीजेपी इस मामले को संभाल रहे हैं, मैं उससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सोनम वांगचुक के संघर्ष का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। मैं इस तरीके का समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन केवल सोनम वांगचुक और उस मुद्दे के लिए है, जिसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं, न कि किसी राजनीतिक समूह या संगठन के लिए जो इससे अपना फायदा उठाना चाहता है।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “हमारे राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हम ऐसे व्यक्ति को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते जिसने अपना जीवन देश और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। हमारा ध्यान उनके संदेश, उनकी सेहत और इस समस्या के सही समाधान पर होना चाहिए।”

मनोरंजन

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी यादें

Published

on

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वंशिका के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में वंशिका के बचपन से लेकर अब तक की यादें हैं। इनमें वह अपने पिता सतीश कौशिक और अनुपम खेर के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में अनुपम खेर वंशिका से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और वंशिका साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, “सबसे प्यारी वंशिका बेटा, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत जिंदगी दें, साथ ही तुम्हारे हर सपने को पूरा करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो। जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपनी दोस्त मानता था। कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, भरोसे और अपनापन से बनते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है।”

अनुपम खेर ने वंशिका से वादा करते हुए लिखा कि वह जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “कई बार अपने प्यार को शब्दों में कहना आसान नहीं होता, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी हिम्मत बनूंगा और हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा। कौन जानता है, आने वाले सालों में जब तुम शादी करोगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले। उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारा यह जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबसे प्यारे दोस्त सतीश आज ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी। भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें।”

Continue Reading

मनोरंजन

राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पेपी नंबर आउट

Published

on

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने बुधवार को अपना नया गाना ‘नाच ले ललरिया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का हिस्सा है। यह गाना वाइब्रेंट डांस नंबर है, जो फिल्म की मस्ती, रंग की हल्की-सी झलक दिखाता है।

लंदन की खूबसूरत और रंगीन सड़कों पर शूट किए गए इस गाने में राघव जुयाल के साथ फिल्म की दूसरी कास्ट भी देखने को मिल रही है। यह गाना पेपी नंबर टिप्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल समेत सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

गाने को लेकर अमित त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने यह गाना फिल्म की मजेदार अंदाज को देखते हुए बनाया है।

उन्होंने बताया, “हम एक ऐसा गाना बनाना चाहते थे, जिसे सुनकर लोगों को तुरंत उठकर डांस करने का मन करे। क्योंकि भाई तेरा स्टार है एक बहुत ही मजेदार, हल्का-फुल्का एंटरटेनर है, इसलिए म्यूजिक में भी वही एनर्जी दिखानी थी। कुमार के लिरिक्स और जैस्मीन और सुधीर की दमदार आवाज ने इस कंपोजिशन को खूबसूरती से जिंदा कर दिया। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस को इस पर डांस करने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।”

ईस्टवुड पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ ‘अजय सिंह’ (राघव जुयाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कर्जे में डूबा हुआ युवक है और उसे पूरा विश्वास है कि वह एक बड़ा बॉलीवुड स्टार है।

फिल्म में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासर अल अजेह और देव अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

विवेक बी. अग्रवाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखा है और अवंतिका हरि, सुनील रूपानी, और विवेक बी. अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

Published

on

कैटरीना कैफ का शुरुआती जीवन किसी आम बच्चे की तरह स्थिर नहीं था। 16 जुलाई 1984 को ब्रिटिश हांगकांग में जन्मीं कैटरीना का बचपन 13 से अधिक देशों के निरंतर प्रवास में बीता। उनके पिता मोहम्मद कैफ के प्रारंभिक अलगाव के बाद उनकी मां सुजैन टरकोट (जो एक समर्पित अंतरराष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता थीं) ने अकेले ही कैटरीना कैफ और उनके सात भाई-बहनों का पालन-पोषण किया। अपनी मां के सामाजिक अभियानों के कारण, कैटरीना कैफ को चीन, जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड और हवाई जैसे विभिन्न देशों में निरंतर भटकना पड़ा, जिससे उनकी शिक्षा किसी पारंपरिक स्कूल के बजाय घर पर ही संपन्न हुई।

हवाई में 14 वर्ष की आयु में एक मॉडलिंग प्रतियोगिता जीतने के पश्चात लंदन में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ को जल्द ही भारतीय फिल्म निर्माता कैजाद गुस्ताद ने अपनी फिल्म ‘बूम’ (2003) के लिए साइन कर लिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी विफलता साबित हुई, जिसका मुख्य कारण कैटरीना कैफ का अपरिचित ब्रिटिश बोलचाल और हिंदी भाषा का शून्य ज्ञान था। यह भाषाई सीमा इतनी गंभीर थी कि इसी कारणवश उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ‘साया’ से निष्कासित कर दिया गया।

परंतु, भाषाई बाधा को पार करने के लिए उन्होंने हिंदी और उर्दू के विशेष कोच नियुक्त किए तथा वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ की सलाह पर देवनागरी लिपि का अध्ययन किया, ताकि वे अपनी स्क्रिप्ट स्वयं पढ़ सकें और संवादों की भावनात्मक गहराई को समझ सकें। इसके समानांतर, उन्होंने अपनी कला को निखारने और भारतीय दर्शकों को समझने के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा का रुख किया।

2004 की तेलुगु फिल्म ‘मल्लीश्वरी’ के लिए उन्हें उस समय 94,000 डॉलर (लगभग 70 लाख रुपए) की रिकॉर्ड फीस प्राप्त हुई, जिसने उन्हें वित्तीय स्थिरता और भारतीय फिल्म उद्योग में आत्मविश्वास प्रदान किया। इसके पश्चात ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ (2005), ‘नमस्ते लंदन’ (2007), ‘एक था टाइगर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा के शीर्ष पर स्थापित कर दिया।

कैटरीना कैफ की रणनीतिक दृष्टि केवल कैमरे के सामने अभिनय करने तक सीमित नहीं रही। सिनेमाई सफलता की अनिश्चित प्रकृति का पूर्व-आकलन करते हुए, उन्होंने 2019 में ई-कॉमर्स दिग्गज ‘नायका’ के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत अपना स्वयं का कॉस्मेटिक ब्रांड ‘के ब्यूटी’ लॉन्च किया। एक ऐसे बाजार में जहां अधिकांश सेलिब्रिटी-आधारित ब्रांड वित्तीय घाटे का सामना कर रहे हैं, ‘के ब्यूटी’ ने अपने गुणवत्ता-संचालित उत्पादों और मजबूत ई-कॉमर्स रणनीति के कारण अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025 में ब्रांड ने 240 करोड़ रुपए का ग्रॉस सेल्स दर्ज किया। मजबूत ई-कॉमर्स उपस्थिति के साथ महामारी के बाद उपभोक्ताओं का भरोसा और मजबूत हुआ। वित्तीय वर्ष 2026 में ग्रॉस सेल्स बढ़कर 350 करोड़ रुपए पहुंचा, जो 46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है। इसी दौरान ब्रांड ने यूके के प्रमुख रिटेलर स्पेस एनके के जरिए वैश्विक विस्तार शुरू किया।

व्यावसायिक सफलताओं के शोर से परे, कैटरीना कैफ अपनी मां द्वारा स्थापित एनजीओ ‘रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया’ और तमिलनाडु के मदुरै स्थित ‘क्लेरेटियन मर्सी होम’ के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। यह पहल कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा ‘माउंटेन व्यू स्कूल’ के जरिए ग्रामीण और वंचित वर्ग की बच्चियों को मुफ्त अंग्रेजी-माध्यम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है।

अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा यात्राओं और एक देश से दूसरे देश की अस्थिरता में बिताने के बाद, 9 दिसंबर 2021 को अभिनेता विक्की कौशल के साथ विवाह सूत्र में बंधने पर कैटरीना कैफ के जीवन में एक गहरा व्यक्तिगत और भावनात्मक ठहराव आया है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान बेटे विहान कौशल की देखभाल और पति विक्की कौशल के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर है। कैटरीना को आखिरी बार जनवरी 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया।

कमाई और सफलता के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी और सबसे हिट फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ है। इसके बाद ‘धूम 3’ और ‘एक था टाइगर’ हैं। कमाई के अलावा, कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें उनकी बेहतरीन कहानी और कैटरीना की एक्टिंग के लिए ‘कल्ट क्लासिक’ माना जाता है।

फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में ‘जस्मिन’ के किरदार के लिए उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में उनके ‘लैला’ के किरदार और शांत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ रणबीर कपूर के साथ आई यह एक सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जिसके गाने और दोनों की केमिस्ट्री आज भी लोग पसंद करते हैं। पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘राजनीति’ में कैटरीना ने एक बेहद गंभीर और कड़क नेता की भूमिका निभाई थी।

Continue Reading
Advertisement
अपराध24 minutes ago

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार33 minutes ago

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

खेल56 minutes ago

‘हमें कुछ भी मुफ्त में नहीं मिला’, फाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने दिया आलोचकों को करारा जवाब

मनोरंजन2 hours ago

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

व्यापार3 hours ago

डीजीएमए ने शिपिंग कंपनियों को होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकने का दिया निर्देश

खेल4 hours ago

अर्जेंटीना के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर कोच स्कालोनी बोले-‘यह टीम मुझे हमेशा हैरान करती है’

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय इक्विटी बाजार में जोखिम घटा; 84,000 के स्तर तक जा सकता है सेंसेक्स : रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 hours ago

पीएम मेलोनी ने पाकिस्तानी मूल की लड़की की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोलीं- ‘महिलाओं की आजादी नकारना मंजूर नहीं’

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

व्यापार4 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

रुझान