खेल
इमरान खान का आरोप, परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे जनरल आसिम मुनीर
नई दिल्ली, 13 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर उनके परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की कानूनी टीम ने संयुक्त राष्ट्र के स्पेशल रैपोर्टेयर ऑन टॉर्चर डॉ. ऐलिस जे. एडवर्ड्स से अपील की है कि इस दंपति के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार को रोका जाए।
पीटीआई नेता सैयद जुल्फीकार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की ओर से संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक, डॉ. एलिस जे. एडवर्ड्स के समक्ष दो औपचारिक अपील दायर की गईं। इमरान खान के बेटों, सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता के लिए अपील दायर की है, जबकि मरियम वट्टू ने अपनी बहन बुशरा बीबी के लिए अपील भेजी की है।”
उन्होंने लिखा, “हम इमरान खान और बुशरा बीबी की मनमानी गिरफ्तारी और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाना कभी बंद नहीं करेंगे। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक राजनैतिक कैदी की पत्नी को सिर्फ उसका हौसला तोड़ने के लिए कैद किया गया है। पूरा देश इमरान खान के साथ मजबूती से खड़ा है, और हम कभी हार नहीं मानेंगे।”
प्रेस रिलीज के अनुसार, पाकिस्तान की पूर्व प्रथम महिला पर राजनीति से प्रेरित आरोप लगाए गए हैं और उन्हें सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 2024 में उनकी नजरबंदी के बाद से, उन्हें यातना और अन्य क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा है, जिसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड से दूषित खाना परोसना, अस्वास्थ्यकर और गंदी कोठरी में बंद करना, चिकित्सा देखभाल से वंचित करना और लंबे समय तक एकांतवास में रहना शामिल है। यह कैद उन्हें और उनके पति को मानसिक रूप से तोड़ने और इमरान खान की पत्नी को निशाना बनाकर उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालने की कोशिश का हिस्सा है।
इमरान खान परिवार के वकील जेरेड जेनसर ने कहा कि यातना और दुर्व्यवहार की तो बात ही छोड़ें, न तो इमरान खान और न ही बुशरा खान को जेल में होना चाहिए। अवैध नजरबंदी और दुर्व्यवहार का यह मामला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत असहनीय है। संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर की सरकारों को उनके अधिकारों की रक्षा और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
बता दें कि पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर अत्याचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुनीर पर अपने परिवार की महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सभी अत्याचार आसिम मुनीर के आदेश पर हो रहे हैं। हमारा देश फिलहाल ‘आसिम कानून’ के तहत चल रहा है। मुनीर ने सारी नैतिकता को दफना दिया है।”
खेल
पूरे देश को उम्मीद है कि विराट-रोहित भारत के लिए वनडे विश्व कप 2027 जीतेंगे : रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने उम्मीद जताई है कि अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे और भारत को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जिताने में मदद करेंगे। इसके साथ ही रिंकू ने कहा कि वह टेस्ट कैप हासिल करके सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी होने की अपनी छवि को बदलना चाहते हैं।
भारत के लिए अब दो वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके रिंकू इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। ‘जियोस्टार’ से बात करते हुए रिंकू ने कहा, “विराट और रोहित दोनों ही दिग्गज हैं। सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे और उस टीम का हिस्सा होंगे जो इसे जीतेगी।”
रिंकू ने कहा, “यह पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा पल होगा, क्योंकि कौन जानता है, यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। इसी वजह से अगर वह भारत के लिए इसे जीत सकें तो यह बहुत बड़ी बात होगी। यह उनके लिए भी बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि हमने लंबे समय से वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हमने आखिरी बार इसे 2011 में जीता था। हमें उम्मीद है कि वह दोनों टीम के साथ होंगे और वे ट्रॉफी उठाएंगे।”
रिंकू को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद वैश्विक पहचान मिली। रिंकू का कहना है कि उनके करियर का मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है। उन्होंने कहा, “अभी लोग मुझे एक ओवर में उन पांच छक्कों के लिए जानते हैं। मेरे मन में अभी जो बात है, वह यह है कि मैं टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं- टीम का हिस्सा बनकर, बल्ले से योगदान देकर और भारत को वर्ल्ड कप जिताने में मदद करके। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे सिर्फ उन पांच छक्कों के बजाय, इसके लिए ज्यादा जानें।”
टी20 में एक भरोसेमंद फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बावजूद, जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के बाद रिंकू को भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने खुद को सिर्फ व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट मानने की बात को नकारा और घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में अपने शानदार रिकॉर्ड का जिक्र किया।
रिंकू ने कहा, “लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी हूं। आप घरेलू क्रिकेट में मेरा औसत देख सकते हैं, चाहे वह वनडे हो या चार दिन के मैच। मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना भी है। लोगों को मुझे सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं समझना चाहिए। मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं और घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेलता भी हूं। हालांकि, भारत के लिए मैं अभी सिर्फ एक फॉर्मेट खेलता हूं।”
अपनी बेहतर होती लीडरशिप क्षमताओं पर रिंकू ने कहा कि वह अभी भी सीख रहे हैं और घरेलू व फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अनुभवी लीडर्स को देखते रहते हैं। “कप्तानी के मामले में मैं अभी भी सीख रहा हूं। मैंने यूपी लीग में कप्तानी की और अपनी टीम के साथ चैंपियन बना। पिछले सीजन में मैं आईपीएल में उप-कप्तान था। मैं कप्तानी की बारीकियां सीख रहा हूं- कोलकाता नाइट राइडर्स में अजिंक्य रहाणे और कई अन्य लोगों से। मैंने सूर्यकुमार के साथ काफी खेला है, इसलिए मैंने दो साल तक भारतीय टीम में उन्हें देखा और समझा कि वह कैसे टीम को लीड करते हैं। मैं अपनी लीडरशिप स्किल्स पर काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि कप्तानी में मेरे लिए कुछ अच्छा होगा।”
खेल
एशियन गेम्स: जुगराज का ‘चौका’, अभिषेक की ‘हैट्रिक’, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने ‘पूल-ए’ के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मंगलवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले, भारत ने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 से जीत हासिल की थी।
मंगलवार को भारत की तरफ से जुगराज सिंह ने चार गोल दागे, जबकि अभिषेक ने हैट्रिक पूरी की। भारत ने लगभग तुरंत ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और 5वें मिनट में खाता खोला। जरमनप्रीत सिंह ने सर्कल में एक खतरनाक गेंद भेजी, जिसे मनदीप सिंह तक पहुंचाया गया और उन्होंने नेट में डाल दिया।
इसके बाद, जुगराज ने 10वें मिनट में एक शक्तिशाली स्ट्राइक के साथ पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। एक मिनट बाद अभिषेक ने स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले जरमन ने बेसलाइन पर हरमनप्रीत सिंह की लंबी गेंद को पकड़ा और गोल किया। हरमनप्रीत ने 15वें मिनट में शुरुआती पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोरिंग में अपना योगदान दिया, और दो मिनट बाद अभिषेक ने फिर से गोल दागकर भारत को पांच गोल की बढ़त दिला दी।
जुगराज ने 22वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल दागा। सुखजीत सिंह ने 29वें मिनट में स्कोरिंग की गति को फिर से बढ़ाया; हरमनप्रीत के ड्रैग-फ्लिक के डिफ्लेक्ट होने और हार्दिक सिंह द्वारा गेंद को वापस डेंजर एरिया में लाने के बाद उन्होंने खाली नेट में गेंद को टैप किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले दिलप्रीत सिंह ने स्कोर 8-0 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में गोलों की झड़ी लग गई। मनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में एक शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक से गोल किया, और पांच मिनट बाद विवेक प्रसाद ने बैकहैंड शॉट से गोल दागा। सुखजीत के साथ तालमेल बिठाते हुए दिलप्रीत ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि जुगराज ने 42वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत को लगातार तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बाद हरमनप्रीत ने 44वें मिनट में फिर से गोल किया, जिससे तीसरे क्वार्टर के आखिर में स्कोर 13-0 हो गया।
आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में ही अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की और 49वें मिनट में भारत का 14वां गोल किया। कुछ देर बाद श्रीलंका को आखिरकार एकमात्र सफलता मिली। सुरेश रत्नायके ने शानदार ‘टोमाहॉक’ शॉट से स्कोर 14-1 कर दिया।
भारत ने तुरंत जवाब दिया। जुगराज ने 53वें मिनट में एक और पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपने चार गोल पूरे किए; इसके दो मिनट बाद मनदीप के शानदार स्टिक-वर्क की मदद से दिलप्रीत ने अपना तीसरा गोल किया। भारत ने बिना किसी और परेशानी के आखिरी मिनट निकाले और पूल-ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
खेल
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की दमदार पारियों के बूते भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन जोड़े। मंधाना अच्छी लय में नजर आईं और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा किया। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।
दूसरे छोर से शेफाली वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। नंबर तीन पर खुद को प्रमोट करके बल्लेबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 19 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ऋचा ने अपनी इस नाबाद पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
ऋचा ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महज 19 गेंदों में 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और भारत को विशाल टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत की ओर से इस पारी में कुल 13 छक्के लगे। इससे पहले, टीम इंडिया ने साल 2023 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 12 छक्के लगाए थे।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
