Connect with us
Tuesday,22-September-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2024 में सुरक्षित-संपत्ति के रूप में खरीदा 8 टन सोना

Published

on

मुंबई, 7 जनवरी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर 2024 में और आठ टन सोना खरीदा है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने नवंबर महीने के दौरान 53 टन कीमती धातु की सामूहिक खरीद जारी रखी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के बाद नवंबर के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट ने कुछ केंद्रीय बैंकों को कीमती धातु जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आरबीआई ने दूसरे केंद्रीय बैंकों की तरह, सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोना खरीद रहा है।

सोना रखने की रणनीति भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न अनिश्चितता के समय में मुख्य रूप से मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव और विदेशी मुद्रा जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से है।

नवंबर में अपने भंडार में आठ टन सोना जोड़ने के साथ आरबीआई ने 2024 के पहले 11 महीनों में अपनी खरीद को बढ़ाकर 73 टन कर और अपने कुल सोने के भंडार को 876 टन कर दिया है। इसके साथ आरबीआई ने पोलैंड के बाद वर्ष के दौरान दूसरा सबसे बड़ा खरीदार होने का अपना स्थान बनाए रखा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपने भंडार में पांच टन सोना जोड़कर छह महीने के गैप के बाद सोने की खरीद फिर से शुरू की है और सालाना आधार पर शुद्ध खरीद को बढ़ाकर 34 टन कर दिया है। इसी के साथ, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपने कुल सोने के भंडार को 2,264 टन (कुल भंडार का 5 प्रतिशत) कर दिया है।

इस बीच, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण ( एमएएस ) महीने का सबसे बड़ा विक्रेता था, जिसने अपने सोने के भंडार को 5 टन कम कर दिया, जिससे सालाना आधार पर शुद्ध बिक्री 7 टन और कुल सोने की होल्डिंग 223 टन हो गई।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई की सोने की खरीद 2023 की इसी अवधि में खरीदी गई कीमती धातु की मात्रा से पांच गुना बढ़ गई है।

आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई का कुल स्वर्ण भंडार अब 890 टन हो गया है, जिसमें से 510 टन भारत में है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, महीने के दौरान सोना खरीदने वाले केंद्रीय बैंकों में पोलैंड के 21 टन और उज्बेकिस्तान के नौ टन शामिल हैं।

केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की इन बड़ी खरीदों से वैश्विक बाजार में कीमती धातु की कीमतों में भी तेजी आई है।

आरबीआई के आधे से अधिक स्वर्ण भंडार विदेशों में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास सुरक्षित हिरासत में रखे गए हैं, जबकि लगभग एक तिहाई नागपुर और मुंबई में आरबीआई के वॉल्ट में संग्रहीत हैं।

रिजर्व बैंक ने यूनाइटेड किंगडम में बैंक वॉल्ट में रखे अपने 100 मीट्रिक टन सोने को 2024 में भारत में अपने वॉल्ट में शिफ्ट कर दिया क्योंकि देश में पर्याप्त घरेलू भंडारण क्षमता थी।

स्वर्ण भंडार को शिफ्ट करने से ब्रिटेन में वॉल्ट के इस्तेमाल के लिए भुगतान किए जाने वाले उच्च शुल्क में बचत होने की उम्मीद है।

राजनीति

‘राहुल के शो हाउसफुल, प्रधानमंत्री के टिकट काउंटर पर सन्नाटा’ : शिवसेना (यूबीटी)

Published

on

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा गया है। संपादकीय में कहा गया है कि इंदौर में राहुल गांधी के साथ मिमिक्री में हिस्सा लेने वाले पुलकित मणि का दूसरे दिन का कॉमेडियन शो रद्द करने के लिए मजबूर किया गया।

‘सामना’ में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में पीछे जा रहा है और प्रधानमंत्री सिर्फ नेताओं को जोर से गले लगाने के लिए वैश्विक आयोजन कर रहे हैं, इसका एक व्यंग्य चित्र सार्वजनिक मंच पर राहुल गांधी ने बनाया। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह व्यंग्य चित्र देश का अपमान है। इस पर संपादकीय में सवाल उठाया गया है- फडणवीस यह कैसे कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री ही देश हैं?

संपादकीय में लिखा गया है कि इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में गांधी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की नकल की गई, इससे भाजपा वालों को तकलीफ हुई। देवेंद्र फडणवीस का मार्गदर्शन है कि ‘राहुल गांधी को स्टैंड-अप कॉमेडियन बनना चाहिए।’ लेकिन सच तो यह है कि 90 प्रतिशत भाजपा वाले राहुल गांधी से खुश हैं।

‘सामना’ में लिखा गया कि अगर राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन का पेशा अपना लिया तो प्रधानमंत्री का क्या होगा, उनके पास क्या काम बचेगा, वे और उनका अनुसरण करने वाले बेरोजगार हो जाएंगे।

संपादकीय में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं से मिलने जाते हैं तो उनके गले पड़कर इतनी कसकर गले लगाते हैं कि उस विदेशी नेता का दम घुटने लगता है। हाथ मिलाते हैं तो इतनी जोर से हाथ दबाते हैं कि मेहमान के चेहरे पर दर्द साफ दिखता है।

संपादकीय में लिखा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति पेशे से कॉमेडियन हैं और पीएम मोदी उन्हें मित्र मानते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तो कॉमेडी की पराकाष्ठा ही पार कर ली है। उनकी उछल-कूद और व्यवहार देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएं ऐसा है। राष्ट्रपति ट्रंप के हास्य के प्रधानमंत्री प्रशंसक हैं।

संपादकीय के अनुसार, संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन की शैली कई बार गंभीर संसदीय परम्पराओं के अनुरूप प्रतीत नहीं होती। उन्होंने इसकी तुलना मिमिक्री या कॉमेडी से की, साथ ही यह कहकर भी आलोचना की कि ऐसे संबोधन में तार्किक चर्चा के बजाय नाटकीयता, विशेष शारीरिक हाव-भाव और हास-परिहास का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। सामना में नेहरू और गांधी का जिक्र करते हुए कहा गया कि ऐसे व्यक्तित्वों का मजाक उड़ाया जाता है। संपादकीय में प्रधानमंत्री पर सार्वजनिक संदेशों और उनके व्यक्तिगत निर्णयों में विरोधाभास का भी आरोप लगाया गया। वक्तव्य में कहा गया है कि विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के भावुक होने, या अत्यधिक अनौपचारिक आचरण दिखाने जैसे तौर-तरीकों को केवल दिखावा मात्र माना जा सकता है।

‘सामना’ में तंज कसते हुए लिखा गया है कि प्रधानमंत्री के ‘कॉमेडी शो’ के टिकट काउंटर की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर है, लेकिन फिलहाल इस टिकट काउंटर पर सन्नाटा है और राहुल गांधी के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं।

संपादकीय में यह भी कहा गया है कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उनका भी मजाक उड़ाया था। ‘मौनीबाबा’, ‘नीतिगत पक्षाघात’ जैसे विशेषण लगाकर उनका अपमान किया गया था।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के लिए विस्तारित नाश्ता योजना शुरू की

Published

on

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को ‘पेरुंथलैवर कामराज ब्रेकफास्ट स्कीम’ का विस्तार किया। इसके तहत राज्य भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को सुबह का मुफ्त नाश्ता दिया जाएगा।

विजय ने चेन्नई के थिरुवनमियूर में गांधीग्राम स्थित कॉर्पोरेशन मिडिल स्कूल में विस्तार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों को पोंगल परोसा और फिर उनके साथ बैठकर नाश्ता किया।

इस विस्तार से कार्यक्रम के तहत 15.30 लाख और छात्र जुड़ेंगे। कुल मिलाकर, 44,984 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 34.64 लाख बच्चों को अब इस योजना का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार ने इस विस्तारित कार्यक्रम को लागू करने के लिए अतिरिक्त 217.63 करोड़ आवंटित किए हैं। इसे चेंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम निर्वाचन क्षेत्र और तिरुप्पुर जिले के धारापुरम को छोड़कर सभी जिलों में शुरू किया गया है, जहां विधानसभा उपचुनाव होने हैं।

नाश्ता कार्यक्रम मूल रूप से 2022 में डीएमके सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा शुरू किया गया था। शुरुआत में यह सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए था और बाद में इसे सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों तक भी बढ़ा दिया गया।

इस कार्यक्रम को बच्चों में कुपोषण से लड़ने, स्कूल में बच्चों की हाजिरी बढ़ाने और स्टूडेंट्स को पढ़ाई बीच में छोड़ने के बजाय उसे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू किया गया था।

हाल ही में इसे बढ़ाने से पहले, इसमें 37,447 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 19.34 लाख स्टूडेंट्स शामिल थे।

टीवीके सरकार के सत्ता में आने के बाद इस कार्यक्रम का नाम बदलकर ‘पेरुंथलैवर कामराज ब्रेकफास्ट स्कीम’ कर दिया गया। बाद में विजय ने घोषणा की कि इसे छठी, सातवीं और आठवीं क्लास तक बढ़ाया जाएगा।

इसे शुरू करने का कार्यक्रम पहले 17 सितंबर के लिए तय किया गया था, जो समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी की जयंती का दिन था। इसे 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया, क्योंकि विजय तमिलनाडु में औद्योगिक निवेश लाने के लिए लंदन गए हुए थे।

तय किए गए साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार, छात्रों को सोमवार को उपमा, मंगलवार को खिचड़ी, बुधवार को पोंगल, गुरुवार को उपमा और शुक्रवार को मीठा व्यंजन परोसा जाएगा।

अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि खाना पौष्टिक हो और साफ़-सुथरे माहौल में तैयार किया जाए।

सीएम विजय ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे किचन और डाइनिंग एरिया का नियमित निरीक्षण करें, साफ-सफाई बनाए रखें और स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले खाने की क्वालिटी और समय पर वितरण पर कड़ी नजर रखें।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

एमएलएस: 2-2 से ड्रॉ रहा इंटर मियामी और सैन डिएगो के बीच खेला गया मुकाबला, मेसी ने दागा एक गोल

Published

on

एमएलएस रेगुलर सीजन में इंटर मियामी सीएफ और सैन डिएगो एफसी के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। इंटर मियामी को इस मैच में एक अंक मिला। टीम के लिए कप्तान लियोनेल मेसी और स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने गोल किए।

मेहमान टीम सैन डिएगो एफसी ने मैच के 12वें मिनट में एंडर्स ड्रायर के गोल की मदद से बढ़त हासिल की। इसके बाद 24वें मिनट में लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी की ओर से शानदार गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। मेसी की फ्री-किक सीधे गोल के ऊपरी बाएं कोने में गई और गोलकीपर उसे रोक नहीं पाया।

यह मेसी का इस सीजन का 20वां गोल रहा। वह एमएलएस 2026 गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही मेसी एमएलएस इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीन सीजन में 20 या उससे अधिक गोल किए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि एलएएफसी के डेनिस बुआंगा ने 2023 से 2025 के बीच हासिल की थी।

मेसी के इस गोल ने गोल्डन बूट की रेस में उनकी बढ़त को और मजबूत कर दिया है; उनके नाम लीग में सबसे ज्यादा 33 गोल योगदान (गोल + असिस्ट) हैं और वह एमएलएस में गोल (20) और असिस्ट (13) के मामले में सबसे आगे हैं। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा, जिसके बाद दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने जीत हासिल करने के लिए लगातार 45 मिनट तक हमले जारी रखे।

मेजबान टीम की कोशिशों का फल उन्हें 74वें मिनट में मिला। डी पॉल ने बॉक्स के दाईं ओर सुआरेज को एक सटीक पास दिया, जहां उरुग्वे के दिग्गज फॉरवर्ड ने अपने दाहिने पैर से पहला शॉट लेते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यह इस रेगुलर सीजन में सुआरेज का 13वां गोल था, जबकि इस असिस्ट के साथ डी पॉल के असिस्ट की संख्या 12 हो गई।

सैन डिएगो ने 82वें मिनट में एक बार फिर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। मैच के आखिरी पलों में इंटर मियामी को हमले के कई मौके मिले, लेकिन 90+6वें मिनट में मैच के आखिरी प्ले के दौरान गोलकीपर सेंट क्लेयर ने सैन डिएगो के कीरन सार्जेंट के शॉट को रोककर टीम की हार को टाला। इसके बाद इंटर मियामी अपने अगले एमएलएस मुकाबले के लिए 28 सितंबर को ओहायो के कोलंबस शहर जाएगी। वहां टीम का सामना स्कॉट्समिरेकल-ग्रो फील्ड में कोलंबस क्रू से होगा।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार48 minutes ago

दक्षिण कोरिया: किम जोंग उन ने ‘वैचारिक तौर-तरीकों में बदलाव’ का किया आह्वान

खेल1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

मनोरंजन2 hours ago

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बयां किया संगीत से प्यार, कहा- संगीत बिना जीवन नीरस, बेस्वाद और फीका है

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को होगी मतगणना

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत में रूसी तेल की मांग आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े झटकों का परिणाम, डिस्काउंट नहीं: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 7.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद, मौद्रिक नीति का महंगाई पर होगा फोकस: अर्थशास्त्री

राजनीति3 hours ago

‘राहुल के शो हाउसफुल, प्रधानमंत्री के टिकट काउंटर पर सन्नाटा’ : शिवसेना (यूबीटी)

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

प्योंगयांग से बातचीत की अपील, दक्षिण कोरिया-यूएस-जापान ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर जताई प्रतिबद्धता

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के लिए विस्तारित नाश्ता योजना शुरू की

मनोरंजन19 hours ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

खेल6 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन2 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान