Connect with us
Sunday,26-July-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

राजनीतिक रस्साकशी में दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक के घर तक मार्च निकाला

Published

on

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच राजनीतिक रस्साकशी बुधवार को उस समय तेज हो गई, जब कांग्रेस के दिग्गज नेता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘मैं गांधीवादी हूं’ के नारे लगाते हुए भोपाल के मिंटो हॉल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से राज्य की राजधानी के हुजूर क्षेत्र में शर्मा के आवास तक मार्च निकाला। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को एक वायरल वीडियो में उनके क्षेत्र में प्रवेश करने पर कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने बुधवार (24 नवंबर) को रामेश्वर शर्मा के आवास पर रामधुन करने की घोषणा की।

योजना के अनुसार, दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ शर्मा के आवास की ओर बढ़े, लेकिन वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें शर्मा के आवास से 200 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया।

‘हम गांधीवाद के अनुयायी हैं’ के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता पुलिस बैरिकेड्स पर बैठ गए और ‘गांधी भजन’ गाने लगे। हालांकि, यह जानकर कि दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ पुलिस बैरिकेड पर थे, शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस से उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) अपने आवास के अंदर आने की अनुमति देने के लिए कहा, जहां एक ‘कीर्तन सभा’ का आयोजन किया जा रहा था।

शर्मा ने कहा, “मैं मेहमानों का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और अगर मेरे पास किसी चीज की कमी है तो मैं उनसे (कांग्रेस नेताओं) माफी मांगूंगा।”

हालांकि, सिंह के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद शर्मा ने कहा, “हम उनका (दिग्विजय सिंह) स्वागत करने के लिए तैयार थे, लेकिन वह कहीं और चले गए।”

मनोरंजन

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

Published

on

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा नंदमुरी बालकृष्ण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

इस बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बालकृष्ण से मुलाकात की, बल्कि डॉक्टरों से भी उनके इलाज, सर्जरी और रिकवरी की पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) अस्पताल पहुंचकर नंदमुरी बालकृष्ण का हालचाल जाना। बालकृष्ण उनके पारिवारिक रिश्तेदारी में आते हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं। अस्पताल में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा स्थिति और आगे की इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण को 21 जुलाई को राजमुंदरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे के बाद पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण अगले ही दिन एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद लाया गया। यहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और कई जरूरी मेडिकल जांच की गईं।

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालकृष्ण के बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स टेंडन में गंभीर चोट आई है। यह टेंडन जांघ की मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ता है। इसके अलावा घुटने के दोनों तरफ मौजूद सपोर्टिंग टिशू को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांचों के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सबसे बेहतर विकल्प माना।

23 जुलाई को नंदमुरी बालकृष्ण की सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और यह पूरी तरह सफल रहा।

अस्पताल के अनुसार, फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

बालकृष्ण के घायल होने की खबर सामने आने के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने फोन पर उनसे बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Continue Reading

महाराष्ट्र

समाजसेवी उमर लकड़ावाला ने झूला मैदान फैंसी मार्केट के फेरीवालों के रोज़गार का मुद्दा उठाया, न्याय की मांग की

Published

on

मुंबई: समाजसेवी उमर लकड़ावाला ने झूला मैदान फैंसी मार्केट को हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित फेरीवालों के लिए न्याय और उनके रोज़गार की बहाली की मांग की है।

उमर लकड़ावाला ने कहा कि झूला मैदान फैंसी मार्केट पिछले लगभग 50 वर्षों से हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी का प्रमुख साधन रही है। यह मार्केट अग्रीपाड़ा और भायखला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजमर्रा की खरीदारी का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी थी, जहां उचित दामों पर लगभग हर ज़रूरत का सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता था।

उन्होंने कहा कि मार्केट हटाए जाने के कारण 500 से अधिक गरीब फेरीवाले बेरोज़गार हो गए हैं, जबकि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को भी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उमर लकड़ावाला ने आरोप लगाया कि एक डेवलपर की कथित साजिश के तहत इस मार्केट को हटाया गया और ड्रग्स के मुद्दे को कार्रवाई का आधार बनाया गया। उन्होंने कहा, “हम हमेशा से ड्रग्स के खिलाफ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। लेकिन सवाल यह है कि यदि कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ थी, तो एक ही दिन में 500 से अधिक गरीब फेरीवालों के रोज़गार पर क्यों असर पड़ा? क्या सभी फेरीवाले ड्रग्स बेचने में शामिल थे?”

उन्होंने कहा कि यदि कानून का पालन कराना है, तो उसे पूरे अग्रीपाड़ा पुलिस क्षेत्र और पूरे ‘ई’ वार्ड में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। केवल एक सड़क या एक मार्केट को निशाना बनाना न्यायसंगत नहीं है।

उमर लकड़ावाला ने बताया कि उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मार्केट हटाए जाने के पीछे की कथित साजिश का मुद्दा उठाया और प्रभावित फेरीवालों के रोज़गार की बहाली के लिए समाधान निकालने की मांग की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन इस मामले में न्यायपूर्ण समाधान निकालेगा ताकि बेरोज़गार हुए फेरीवाले दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उमर लकड़ावाला ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन गरीबों की रोज़ी-रोटी की कीमत पर नहीं। कानून और न्याय सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए।

Continue Reading

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी बहस, देवोलीना भट्टाचार्जी ने पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों से भी मांगा इस्तीफा

Published

on

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने एक नई मिसाल कायम की है। अब पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यूजर ने पोस्ट में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा था, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो उन्होंने एक मिसाल पेश कर दी है। इससे पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी और केजरीवाल आइए आइए, अपने ही शब्दों का सम्मान कीजिए।”

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, “काउंटडाउन शुरू। शुभ काम में अब और देर नहीं होनी चाहिए। जिम्मेदारी लीजिए और इस्तीफा दीजिए।”

इससे पहले टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिजीत दिपके कहते नजर आए थे कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब किसी भी ऐसे कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा मांगा जा सकता है, जिसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा था, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे? और कॉकरोच जनता पार्टी, वहां आप कब प्रदर्शन करेंगे?”

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के नेतृत्व में कई सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन चला। प्रदर्शनकारी नीट-यूजी पेपर लीक विवाद समेत परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार1 minute ago

न्यायिक ढांचे और ई-कोर्ट आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2,010 करोड़ किए आवंटित

मनोरंजन26 minutes ago

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

महाराष्ट्र36 minutes ago

समाजसेवी उमर लकड़ावाला ने झूला मैदान फैंसी मार्केट के फेरीवालों के रोज़गार का मुद्दा उठाया, न्याय की मांग की

मनोरंजन49 minutes ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी बहस, देवोलीना भट्टाचार्जी ने पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों से भी मांगा इस्तीफा

खेल51 minutes ago

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

राष्ट्रीय समाचार54 minutes ago

राष्ट्रपति मुर्मु मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पूरी कर वापस लौटीं दिल्ली

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सादगी, विज्ञान और सपनों से गढ़ी नए भारत की पहचान

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई: बर्थ सर्टिफिकेट एप्लीकेशन के लिए एक्स्ट्रा मैनपावर तैनात किया जाएगा: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर प्राजक्ता वर्मा लवेंगेरे

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई में छात्रों की जीत पर ‘विजय उत्सव’… छात्रों पर अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग अभी भी अधूरी: उद्धव ठाकरे

राजनीति19 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गरजे राहुल गांधी, बोले-इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान