व्यापार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच उच्च स्तर पर खुला भारतीय शेयर बाजार
मुंबई, 19 दिसंबर: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क उच्च स्तर पर खुले। इस दौरान निफ्टी 25,900 से ऊपर रहा, जबकि सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 434 अंकों यानी 0.51 प्रतिशत की शानदार उछाल के साथ 84,900 के ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आया। जबकि निफ्टी 126.75 (0.49 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,942.30 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
शुरुआती कारोबारी सत्र में निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए, जिनमें निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा (1.1 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी ऑटो (0.57 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी आईटी (0.42 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी बैंक (0.27 प्रतिशत की बढ़त) और निफ्टी एफएमसीजी (0.18 प्रतिशत) भी मुनाफा कमाने वाले सेक्टरों में शामिल रहे।
बाजार की व्यापक स्थिति में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
वहीं निफ्टी50 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी), मैक्स हेल्थकेयर, बीईएल, इटरनल और इन्फोसिस टॉप गेनर वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी लाइफ के शेयर नुकसान में दिखाई दिए।
पीएल कैपिटल के हेड एडवाइजरी विक्रम कसाट ने कहा कि अमेरिका में महंगाई कम होती दिख रही है, जो कि वहां के निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है। नवंबर में सीपीआई (महंगाई दर) सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत रही, जबकि अर्थशास्त्रियों को इसके 3.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद थी। कोर सीपीआई, जिसमें खाने-पीने और ऊर्जा की कीमतों को शामिल नहीं किया जाता, वह 2.6 प्रतिशत रही, जो अनुमान से काफी कम है।
उन्होंने आगे कहा कि इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, क्योंकि इससे फेडरल रिजर्व को सुस्त होती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए ब्याज दरों में और कटौती करने की गुंजाइश मिल सकती है। सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक, जनवरी में ब्याज दर कटौती की संभावना अब 25 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।
पिवट एनालिसिस के अनुसार, निफ्टी के लिए 25,750 का स्तर मजबूत सपोर्ट है, जबकि 25,885 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
पिछले कारोबारी दिन, गुरुवार को घरेलू बाजार करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 77.84 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,481.81 और निफ्टी 3 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 25,815.55 पर था।
व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा

मुंबई, 17 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 और निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,146.70 पर था।
बाजार में तेजी भरने का काम पीएसयू बैंकों ने किया। वहीं, इंडिया डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा और सर्विसेज हरे निशान में थे। मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज दबाव में बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल लूजर्स थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और पिछले दिन की बढ़त को बरकरार रखा। सूचकांक अपने 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को और मजबूत कर रहा है। आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा है, जो गति में मजबूती का संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में रुझान सकारात्मक रहने की संभावना है, और 62,200 तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर, तत्काल समर्थन 60,400 पर है, जो किसी भी अंतरिम गिरावट की स्थिति में एक सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।
भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान में की। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।
व्यापार
शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

मुंबई, 17 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी।
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं।
कमोडिटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है। कच्चा तेल लाल निशान में है। खबर लिखे जाने तक, ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.39 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.39 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी।
राष्ट्रीय
10 साल से ज्यादा का प्यार, रेखा का शादी से इनकार’, नोएडा की घटना पर चौंकाने वाले खुलासे

नोएडा, 14 फरवरी : नोएडा सेक्टर-107 स्थित एलिवेटेड रोड पर पिलर नंबर-84 के पास कार में युवक-युवती के शव मिलने के मामले में अब मौत की वजह को लेकर नए एंगल सामने आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। यह मामला नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दादरी रोड पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी। जब वाहन की जांच की गई तो अंदर युवक और युवती के सिर में गोली लगी हुई थी। युवक के हाथ में पिस्टल भी बरामद हुई। मृतकों की पहचान सुमित (32), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26), निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले 12-15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम संबंध में थे। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार था, लेकिन लड़की का परिवार सहमत नहीं था। युवक रोज युवती को ऑफिस छोड़ने और लेने जाता था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह दिल्ली से कार लेकर निकला था।
पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है, “रेखा मुझसे शादी नहीं कर रही है…”। इसी आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर शक जताया है और घटना में साजिश की आशंका व्यक्त की है। इसी कारण पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।
इस मामले पर नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कार के अंदर से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं और एक पिस्टल भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
