खेल
एएफसी एशियन कप में खेलना मेरा सपना था : आशालता
भारत को एएफसी महिला एशियन कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी मिलने पर भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। हालांकि टूर्नामेंट के आयोजन स्थल का अभी फैसला नहीं हुआ है और बाद में इस पर निर्णय लिया जाएगा। भारतीय महिला फुटबाल टीम की कप्तान आशालता देवी ने इस बीच कहा है कि एएफसी महिला एशियन कप में उनका सपना होगा।
आशालता ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर कहा, ” एएफसी एशियन कप में खेलना मेरा सपना था और अब हम ही इसकी मेजबानी कर कर रहे हैं। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। इसके लिए मैं एआईएफएफ और महिला समिति को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने टूर्नामेंट को भारत में कराने के लिए काफी प्रयास किए। यह बहुत बड़ा कदम है। पूरे महाद्वीप की नजरें हम पर ही होंगी।”
उन्होंने एक व्यक्तिगत किस्सा भी साझा किया, जिसमें उनके और खिलाड़ियों को मंच के महत्व को दर्शाया गया है।
कप्तान ने कहा, ” जबसे मैंने फुटबाल खेलना शुरू किया है, तब से मेरा कोई भी मैच मैंने मां को नहीं दिखाया है। मैं सही समय का इंतजार कर रही थी, जो अब 2022 में आने वाला है। मैं मां को एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ अपना मैच देखने के लिए बुलाना चाहती हूं।”
भारतीय महिला फुटबाल की टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि वह भी इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम इसमें बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कोच ने कहा, ” भारत में इस टूर्नामेंट के होने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इसके लिए मैं एआईएफएफ को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो इसे भारत में लेकर आए। इसकी तैयारियों के लिए हमारे पास डेढ़ साल का समय है और मुझे विश्वास है कि हम अच्छी लय में होंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमें सपोर्ट करने के लिए आएंगे और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगी।”
टीम की गोलकीपर अदिती चौहान ने इसे एक बहुत बड़ा मौका बताया और साथ ही कहा कि उनके ऊपर यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “खुद को साबित करने का हमारे पास यह एक अच्छा मौका है। लेकिन साथ ही हमारे ऊपर एक बहुत जिम्मेदारी भी है कि हम अपने समर्थकों की उम्मीदों पर खड़ा उतरें।”
एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने हाल ही एआईएफएफ को एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी करने को अपनी मंजूरी दी है।
भारत को अगले साल 17 फवरी से सात मार्च तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी करनी है। एआईएफएफ ने इससे पहले 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी। इसके अलावा वह 2016 में एएफसी यू 16 चैंपियनशिप की भी मेजबानी कर चुका है।
खेल
‘मैं चाहता था कि हमारी मजबूत टीम सभी 5 वनडे खेले’: शुभमन गिल

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के बीच टी20 मैच हों, ताकि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए पूरी ताकत वाली टीम उतार सके और खिलाड़ियों को दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिल सके।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस तेज होने और वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां जोरों पर होने के साथ, टेस्ट और वनडे टीमों के लिए दो पसंदीदा फॉर्मेट हैं। भारत भी इससे अलग नहीं है।
भारत जून 2027 में डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में है और अभी चौथे स्थान पर है, जबकि वह 2027 वर्ल्ड कप की भी तैयारी कर रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट एक के बाद एक हो रहे हैं, इसलिए खिलाड़ियों के पास दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग तैयारी करने के लिए कम समय है।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए अपने कुछ पहली पसंद के टेस्ट खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। बुधवार से वनडे सीरीज शुरू होने से पहले, भारत के कप्तान गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि वनडे और टेस्ट के बीच टी20 मैच खेले जाएं ताकि भारत पूरी ताकत वाली टीम उतार सके।
ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे से पहले गिल ने पत्रकारों से कहा, “वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों बहुत जरूरी हैं। अगर यह मेरे हाथ में होता और सभी खिलाड़ी फिट होते, तो मैं चाहता कि वे सभी खिलाड़ी पूरी वनडे सीरीज खेलें, लेकिन दो टेस्ट मैच भी बहुत जरूरी हैं। अगर यह पहले वनडे, फिर टी20 और फिर टेस्ट होता, तो हम अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ सभी पांच वनडे मैच खेल सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि वनडे सीरीज और टेस्ट मैचों के बीच का गैप बहुत कम था।”
भारत सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों में गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों समेत कई अन्य खिलाड़ियों को मिस करेगा। वनडे 15 नवंबर को खत्म होंगे और टेस्ट 19 नवंबर से शुरू होंगे।
गिल ने कहा कि दोनों सीरीज बहुत जरूरी हैं, लेकिन बदकिस्मती से, हम टी20 और टेस्ट के बीच में वनडे खेल रहे हैं और टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे मैच छोड़ने पड़ रहे हैं।
गिल की नजर डब्ल्यूटीसी फाइनल पर भी है। फाइनल में भारत के लिए खिताबी मुकाबले की उम्मीदें थोड़ी बढ़ गई हैं, क्योंकि हाल ही में खत्म हुई सीरीज में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था।
उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जो सीरीज हुई, वह वाकई दिलचस्प थी और इसने टेबल को बहुत अच्छे से बैलेंस किया है। उम्मीद है, अगर हम यहां टेस्ट सीरीज में अच्छा खेलते हैं और फिर ऑस्ट्रेलिया से घर पर खेलते हैं, तो इससे हमें फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। डब्ल्यूटीसी का माहौल बहुत दिलचस्प हो गया है।”
खेल
मेसी का शानदार प्रदर्शन, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से हराया

लियोनेल मेसी ने एक बेहतरीन असिस्ट और मैच के आखिर में किए गए गोल की मदद से इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस जीत से मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ से पहले ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में नंबर 2 सीड की स्थिति में पहुंच गई है। इस सीजन में मेसी के नाम अब 26 गोल और 16 असिस्ट हो गए हैं। इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार एमएलएस एमवीपी अवार्ड और लगातार दूसरी बार ‘गोल्डन बूट’ जीतने की रेस में सबसे आगे हो गए हैं।
पहले 45 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा और हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस दौरान इंटर मियामी को 28वें मिनट में एक अच्छा मौका मिला, जब मेक्सिकन खिलाड़ी बर्टेरामे ने बॉक्स के बाईं ओर से बाएं पैर से शॉट मारा, जिसे न्यू इंग्लैंड के गोलकीपर मैट टर्नर ने बचा लिया।
दूसरे हाफ में, 53वें मिनट में डेनियल गाजदाग के गोल की बदौलत मेजबान टीम (न्यू इंग्लैंड) ने खाता खोला। 69वें मिनट में इंटर मियामी ने शानदार टीम वर्क दिखाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। सेगोविया ने बॉक्स के अंदर एक ‘लॉब’ पास दिया, जिस पर मेसी ने हेडर से गेंद को बर्टेरामे की तरफ बढ़ाया। बर्टेरामे ने बॉक्स के बीच से एक जोरदार हेडर लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यह इस रेगुलर सीजन में बर्टेरामे का 10वां गोल था, जबकि मेसी का यह इस लीग सीजन का 16वां असिस्ट रहा।
83वें मिनट में इंटर मियामी ने मैच का पासा पूरी तरह से पलटा। एक बेहतरीन पासिंग सीक्वेंस के बाद मेसी ने निर्णायक गोल किया। सुआरेज ने बॉक्स के बाहर बीच में मेसी को गेंद दी, जहां अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने तीन डिफेंडरों को छकाया। इसके बाद सेगोविया के साथ मिलकर वह बॉक्स के अंदर पहुंचे और एक सटीक शॉट के जरिए गेंद को गोल पोस्ट के निचले दाएं कोने में पहुंचा दिया।
इस गोल के साथ मेसी के कुल गोल की संख्या 26 हो गई है, जिससे वह एमएलएस 2026 गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं, इस रेगुलर सीजन में सेगोविया के असिस्ट की संख्या 12 हो गई है। इसके बाद 1-2 की स्कोरलाइन अंतिम सीटी बजने तक कायम रहा, जिससे इंटर मियामी ने अपने घर से बाहर खेलते हुए तीन अंक हासिल किए।
खेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
पंत को ईरानी कप मैच के दौरान, ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की कप्तानी करते हुए ‘साइड स्ट्रेन’ की समस्या हुई थी। वह पिछले लगभग 10 दिनों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं, जहां रविवार को वह एक फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।
‘क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड जाने की मंजूरी मिलने से पहले, वह दो दिनों के भीतर एक और फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इस बार टेस्ट पास कर लेते हैं, तो न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ‘ए’ टीम से जुड़ जाएंगे। यह मैच 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होगा।
पंत को इंडिया ‘ए’ की उस टीम में शामिल किया गया था, जिसे न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार-दिवसीय मैच खेलने थे। ये मुकाबले टीम की तैयारियों के लिए थे। हालांकि, पंत का खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। रिकवरी के चलते वह शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए थे, और उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, पहले दो मुकाबलों में कप्तान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।
पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था, जो 19 नवंबर से शुरू हो रही है। हालांकि, इस सीरीज में पंत का खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर है।
उसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए, उनके न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच में खेलने की संभावना है। बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।
ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि बीसीसीआई अपने इस अहम तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह सुरक्षित और फिट रखना चाहता है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है; उस फाइनल में भारत ने अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी थी। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले, वे पिछले हफ्ते बीसीसीआई सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे, ताकि खुद को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार कर सकें।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
