खेल
एसआरएच बनाम आरआर, आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 लाइव: पिच रिपोर्ट, टॉस अपडेट, मिड-इनिंग स्कोर और मैच रिपोर्ट
एसआरएच बनाम आरआर पूर्वावलोकन:
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 प्लेऑफ के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आगामी मुकाबला शुक्रवार को होने वाला है।
आईपीएल पोस्टसीजन में क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर मैच की विजयी टीम का मुकाबला क्वालीफायर 1 में हार का सामना करने वाली टीम से होगा। अंतिम विजेता का मुकाबला आसन्न फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को अहमदाबाद में एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर इस मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
इसके विपरीत, सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मंगलवार को उसी स्थान पर आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
आमने-सामने की लड़ाई
अपने आईपीएल मुकाबलों में, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें रॉयल्स नौ बार विजयी हुई, जबकि सनराइजर्स ने 10 मौकों पर जीत हासिल की।
SRH और RR के बीच प्लेऑफ का इतिहास आईपीएल 2013 एलिमिनेटर से जुड़ा है, जहां RR चार विकेट से जीत के साथ विजयी हुई थी।
एसआरएच बनाम आरआर आमने-सामने 19-
सनराइजर्स हैदराबाद: 10
राजस्थान रॉयल्स: 9
चेपॉक में रिकॉर्ड
चेपॉक में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दस मैचों में से एक में जीत हासिल की है और नौ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने एक ही स्थान पर नौ मैचों में से दो में जीत हासिल की है। आईपीएल क्वालीफायर के सभी सीज़न में, SRH ने पांच मैचों में जीत हासिल की है और सात में हार का सामना करना पड़ा है।
दस्ते:
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स , वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, केशव महाराज, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, शिमरॉन हेटमायर, तनुश कोटियन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़
खेल
शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई, चौथे टी20 में हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम ने पावरप्ले के दौरान खासकर तीसरे ओवर में मोमेंटम हासिल कर लिया, जो शुक्रवार को ईडन पार्क के मैदान में मिली 87 रनों की हार का एक बड़ा कारण बना।
न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर शानदार 107 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया। इनकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 259/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उनका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
मैच के बाद अय्यर ने स्वीकार किया कि भारत की गेंदबाजी उम्मीद से काफी कमजोर रही। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन पारी की तारीफ भी की। अय्यर ने कहा, “हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई। पावरप्ले में खासकर तीसरे ओवर में उन्हें वहां से मोमेंटम मिल गया। हमारे कुछ गेंदबाजों ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन ने वाकई शानदार पारी खेली। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, जिन्हें देखना वाकई सुखद था। उन्हें बधाई। वह पूरी सीरीज में लगातार अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।”
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और हैमिल्टन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 से पहले अपनी रणनीति और उसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने पर काम करेगी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पीछे मुड़कर देखना और यह समझना जरूरी है कि हम कहां वापसी कर सकते हैं। हैमिल्टन जाने से पहले हम थोड़ा ब्रेक लेंगे। मुझे लगता है कि हमें फिर से अपनी रणनीति पर काम करना होगा, चीजों का विश्लेषण करना होगा और अगले मैच में अपनी पूरी क्षमता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी।”
अय्यर ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड के मैदानों के आकार-प्रकार के हिसाब से खुद को ढालना कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती रही है, खासकर उनके लिए जो पहली बार ऐसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पहले तीन मैचों में टीम के प्रयासों की तारीफ की और इस हार को मेहमान टीम के लिए एक सीख के रूप में देखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत बस यही थी कि हमें पता था कि मैदानों का आकार ऐसा ही होने वाला है और कुछ खिलाड़ियों के लिए ऐसे मैदानों पर खेलना पहली बार था। इसी कारण इस चुनौती के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है। यह इतना आसान नहीं है, मैं समझता हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहले तीन मैचों में प्रदर्शन किया, वह शानदार था। मुझे लगता है कि यह सीखने का एक अच्छा अनुभव है। अगली बार जब वह यहां आएंगे, तो उन्हें बेहतर अंदाजा होगा कि उन्हें कैसे खेलना है। यह सीखने का एक बेहतरीन मौका रहा, और उम्मीद है कि अगले मैच में हम सकारात्मक सोच के साथ वापसी करेंगे।”
भारत पहले तीन मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था और इस हार के बाद उनकी बढ़त 3-1 हो गई है। अब दोनों टीमें हैमिल्टन में पांचवें टी20 मैच में आमने-सामने होंगी, जहां भारत जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगा।
खेल
डब्ल्यूएफआई विनेश फोगाट को जारी नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को पहलवान विनेश फोगाट को जारी कारण बताओ नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।
जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता किसी खिलाड़ी की मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकती है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का मानसिक रूप से स्वस्थ, तनावमुक्त और सहज रहना जरूरी है, ताकि उसके प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर न पड़े।
हाईकोर्ट विनेश फोगाट की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई की ओर से 9 मई और 17 जून को जारी दो कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी है।
विनेश को आशंका थी कि महासंघ आगामी प्रतियोगिताओं से ठीक पहले उनके खिलाफ प्रतिकूल फैसला ले सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें अदालत से राहत मांगने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।
विनेश की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि वह जिस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती हैं, उसका आयोजन दिसंबर 2026 के मध्य में प्रस्तावित है। ऐसे में उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी करनी है, लेकिन लंबित नोटिस उनके सिर पर तलवार की तरह लटक रहे हैं।
कोर्ट ने विनेश की आशंका को वास्तविक प्रतीत होने वाला बताते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दो सप्ताह की निर्धारित अवधि के बाद कोई फैसला लिया जाता है तो अगली सुनवाई तक उस फैसले पर अमल नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ का तर्क था कि संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर लागू होने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार 6 महीने की अनिवार्य पूर्व सूचना अवधि का पालन नहीं किया गया। संघ ने पंजीकृत परीक्षण पूल में रहते हुए अपने ठिकाने की जानकारी देने और डोपिंग परीक्षण से जुड़ी औपचारिकताओं में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।
खेल
अर्शदीप सिंह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, तोड़ा हसरंगा का ये रिकॉर्ड

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान अपने 150 विकेट किए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं।
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।
अर्शदीप ने डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में टी20 आई, में 150 विकेट लिए हैं। नवंबर 2022 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने 1577 दिनों में 150 टी20 विकेट पूरे किए। डेब्यू के बाद सबसे तेज 150 विकेट तक पहुंचने वाले पिछले खिलाड़ी का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था। हसरंगा ने 2325 दिनों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।
बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज गेंदों के हिसाब से 150 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है। अर्शदीप ने 2143 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। हसरंगा (2035 गेंदें) पहले और राशिद खान (2098) दूसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा।
अर्शदीप ने फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस गेंदबाज ने 2026 में अब तक 40 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 2022 में 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।
अर्शदीप के नाम अब 103 मैचों में 150 विकेट हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के सफलतम गेंदबाज हैं।
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
