Connect with us
Thursday,10-September-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ईडी और बीजेपी नेताओं पर लगाए कई संगीन आरोप, कहा ईडी बीजेपी की ATM मशीन बन गई है

Published

on

Sanjay Raut (1)

एक तरफ मुंबई में ईडी और आयकर विभाग की टीमें महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं और संबंधियों पर छापेमारी कर रही हैं..तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना ईडी के अधिकारियों और बीजेपी नेताओं के आपसी मिलीभगत को उजागर कर कई संगीन आरोप लगा रही है…और अब इसमें मुंबई पुलिस भी शामिल हो चुकी है….

इस सिलसिले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को फिर एक बार भाजपा की केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर जोरदार हमला बोला है… शिवसेना भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि पिछले कुछ सालों से ईडी के कुछ अफसर और उनके एजेंटो का नेटवर्क मुंबई में बिल्डर डेवलपर और कॉरपोरेट कंपनी को डराने का काम कर रहा है…राउत ने कहा कि इसकी विस्तृत जानकारी उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है…

संजय राउत का आरोप है कि ईडी के कुछ अधिकारियों ने पिछले कुछ सालों के दौरान 100 से ज्यादा डेवलपर और बिल्डरों से वसूली की है… उन्हें डराने का काम किया गया है…जिस अधिकारी ने इस पूरे खेल को रचा है उसका नाम जितेंद्र नवलानी है..

जितेंद्र नवलानी ईडी के कई सीनियर ऑफिसर्स के लिए काम करता है… 2017 में ईडी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की जांच शुरू की… इसके बाद जितेंद्र नवलानी को ₹25 करोड़ कंपनी की ओर से ट्रांसफर कर दिए गए…

इसी तरीके से अलग-अलग कंपनियों की जांच कैसे ही ईडी ने शुरू की जितेंद्र नवलानी नाम के शख्स के खाते में लगातार पैसे ट्रांसफर होने लगे.. मैंने प्रधानमंत्री जी को बताया है कि सिर्फ नवलानी ही नहीं ऐसे बहुत से लोग हैं जो ईडी के लिए काम करते हैं और ईडी की रेड के बाद इनके खातों या इनकी कंपनियों में पैसे ट्रांसफर होते हैं.

संजय राउत ने आगे कहा कि जितेंद्र नवलानी कौन है, किरीट सोमैया अकाउंट से उनका क्या संबंध है… ईडी के बड़े बड़े अधिकारियों से उसके क्या संबंध हैं.. इस सब की जांच होनी चाहिए.. इस बात की जांच होनी चाहिए कि जितेंद्र नवलानी नाम के शख्स को मुंबई पुणे और महाराष्ट्र के कई बड़े बिल्डर क्यों ईडी की रेड के बाद लगातार बड़े-बड़े अमाउंट ट्रांसफर कर रहे हैं…

राउत ने कहा कि आज जिस जितेंद्र नवलानी के बारे में हमने बात की है,उस पर मुंबई पुलिस ने कुछ देर पहले एक FIR दर्ज की है… मुंबई पुलिस इस पूरे करप्शन रैकेट की जांच करेगी और जितेंद्र नवलानी और ईडी के अधिकारियों के संबंधों को आपके सामने लाएगी…

महाराष्ट्र

एजेंटिक एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए फाइनेंशियल सेक्टर में बदलाव लाने का मौका: सीएम फडणवीस

Published

on

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र आम नागरिकों, किसानों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तक उभरती डिजिटल वित्तीय तकनीकों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि एजेंटिक एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) को एक नई दिशा देंगे।

यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने फाइनेंशियल सेक्टर में क्रांति लाने के लिए एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी की अपार संभावनाओं पर जोर दिया।

सीएम फडणवीस ने याद दिलाया कि पिछले साल के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दौरान, राज्य ने महाराष्ट्र को देश का पहला ‘टोकनाइज्ड स्टेट’ बनाने का संकल्प लिया था। उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने ‘महाराष्ट्र डिजिटाइजेशन एंड एक्सचेंज ऑफ लैंड टोकन एसेट एक्ट (डेल्टा एक्ट)’ का ड्राफ्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। यह कानून जमीन और रियल एस्टेट एसेट्स के ब्लॉकचेन-आधारित टोकनाइजेशन के लिए जरूरी कानूनी ढांचा तैयार करेगा। सेबी, बीएसई, एनएसई, इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी, कानून और एकेडेमिया के एक्सपर्ट इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि टोकनाइजेशन रियल एस्टेट में फंसी पूंजी को प्रोडक्टिव आर्थिक अवसरों में बदलता है, जिससे पारदर्शिता, लिक्विडिटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है और इलिक्विड एसेट्स (आसानी से नकद में न बदले जा सकने वाले एसेट्स) का लाभ उठाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल फाइनेंस का भविष्य भारत में, खासकर मुंबई में, आकार ले रहा है। देश की फाइनेंशियल राजधानी के तौर पर, मुंबई तेजी से एक उभरती हुई ग्लोबल फिनटेक राजधानी बनने की ओर बढ़ रही है।

इस साल की थीम ‘पोटेंशियल ऑफ इम्पैक्ट’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की क्षमताओं को असल दुनिया में असरदार बदलाव में बदलना आज की जरूरत है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए एक ग्लोबल बेंचमार्क स्थापित करने के बाद, भारत को अब क्रेडिट, निवेश, मालिकाना हक और वित्तीय जानकारी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

सीएम फडणवीस ने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी में कोल्हापुर की किसी इंडस्ट्री, विदर्भ के किसी किसान या पुणे की किसी महिला उद्यमी को बड़े फाइनेंशियल संस्थानों के बराबर ही हाई-क्वालिटी वित्तीय जानकारी देने की क्षमता है।

एजेंटिक एआई के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने एक ऐसे भविष्य की कल्पना की जहां किसी उद्यमी का एआई असिस्टेंट वित्तीय जरूरतों का आकलन कर सके और सबसे अच्छे समाधान सुझा सके, जबकि किसानों को उनकी मातृभाषा में वित्तीय सलाह मिल सके।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही एआई नागरिकों के लिए काम करे, लेकिन अंतिम नियंत्रण इंसानों के हाथों में ही रहना चाहिए।

महाराष्ट्र की वित्तीय, तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ताकतों पर प्रकाश डालते हुए सीएम फडणवीस ने बताया कि मुंबई में देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इकोसिस्टम है, पुणे तकनीकी टैलेंट का हब है, और नवी मुंबई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल कनेक्टिविटी के केंद्र के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), स्टार्टअप और यूनिवर्सिटीज के आस-पास एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है।

उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से कहा कि वे महाराष्ट्र को सिर्फ एक बाजार के तौर पर न देखें, बल्कि इनोवेशन की एक प्रयोगशाला के तौर पर देखें। मुख्यमंत्री ने खेती, एमएसएमई, शहरी विकास, हेल्थकेयर, मोबिलिटी, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, धोखाधड़ी रोकने और पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में समाधान मांगे और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट किया है और दुनिया भारत की अगली फाइनेंशियल क्रांति को उत्सुकता से देख रही है।

राज्य की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र एक पायनियर के तौर पर काम करेगा, जो अगली पीढ़ी के फिनटेक समाधानों के लिए सबसे बड़े ‘रियल-वर्ल्ड टेस्टबेड’ के रूप में काम करेगा और मुंबई को दुनिया की फिनटेक राजधानी बनाने के पीएम मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में प्रयास करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में, बीकेसी में अपने विस्तार को लेकर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए), सेबी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के बीच समझौते के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।

Continue Reading

महाराष्ट्र

साकी नाका असलम शेख मैनहोल हादसा: बैंक अकाउंट में जमा हुई 10 लाख रुपये की राहत राशि, अंजुम शेख ने मेयर का शुक्रिया अदा किया

Published

on

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने साकीनाका (यादुन नगर) के रहने वाले स्वर्गीय असलम शेख की पत्नी अंजुम शेख को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। असलम शेख की मौत खैरानी रोड, कुर्ला में एक मैनहोल हादसे में हुई थी। अंजुम शेख ने एक लेटर भेजकर मेयर, सभी राजनीतिक पार्टियों के लोगों और म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन को इस मुश्किल समय में मुंबई की मेयर रितु तावड़े की तुरंत मदद और कॉर्पोरेशन की तरफ से समय पर दी गई मदद के लिए धन्यवाद दिया। 2 जुलाई 2026 को हुई इस दुखद घटना के बाद, मेयर रितु तावड़े शेख परिवार से अपनी संवेदनाएं जताने पहुंची थीं। उन्होंने परिवार के जरूरतमंद हालात को समझते हुए तुरंत 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया था। इन निर्देशों के बाद, कॉर्पोरेशन के ‘L’ वार्ड (कुर्ला) ऑफिस ने मामले पर फॉलो-अप किया, बैंक अकाउंट डिटेल्स और विरासत के कागज़ात से जुड़ी ज़रूरी फॉर्मैलिटीज़ पूरी कीं। 4 अगस्त 2026 को, अंजुम शेख के बैंक अकाउंट में सीधे ₹10 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी गई। नगर निगम को मदद की लिखित हामी भरते हुए अंजुम शेख ने अपने पत्र में कहा कि इस बहुत मुश्किल समय में मेयर ने हमारे परिवार से जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया है। मैं सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मेयर और नगर निगम के अधिकारियों का आभारी हूं जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन और सहयोग किया। उनके पिता कफील असलम शेख की दुखद मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा, लेकिन यह हमारा कर्तव्य था कि हम दुखी परिवार के साथ खड़े हों। अंजुम शेख के पत्र में व्यक्त की गई भावनाएं नगर निगम प्रशासन को और अधिक संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

Continue Reading

महाराष्ट्र

पीएमओ का अधिकारी बनकर इवेंट में घुसने की कोशिश करने पर दो लोग हिरासत में लिए गए

Published

on

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के लिए कड़े सिक्योरिटी इंतज़ाम के बीच, मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में नीता अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में एक युवक को हिरासत में लिए जाने से हड़कंप मच गया। उस पर आरोप है कि वह खुद को प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) का अधिकारी बताकर एंट्री लेने की कोशिश कर रहा था। युवक के साथ आए एक और व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 24 साल के रोहन पारेख के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रोहन के पास प्रधानमंत्री ऑफिस से जुड़ा होने का दावा करने वाला एक पहचान पत्र था। सिक्योरिटी चेक के दौरान, कार्ड नकली पाया गया। उसने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया। सूत्रों के मुताबिक, रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री ऑफिस का अधिकारी बताया था। वह इसी पहचान के आधार पर इवेंट की जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था। प्रधानमंत्री के तय प्रोग्राम की वजह से मौके पर तैनात सिक्योरिटी एजेंसियां ​​और मुंबई पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर थीं। सिक्योरिटी वालों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और उन्होंने उसके डॉक्यूमेंट्स चेक किए। चेकिंग के दौरान, उसके पास से पीएमओ का पहचान पत्र संदिग्ध लगा। इसलिए, उसे हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू हुई। बॉडीगार्ड ने उसके पास से एक बंदूक बरामद की। मामले की एक खास गंभीर बात यह है कि रोहन पारेख अकेले नहीं थे। उनके साथ एक व्यक्ति था जो उनके बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहा था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सिक्योरिटी चेक के दौरान उस व्यक्ति के पास से एक बंदूक बरामद हुई थी। पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि बंदूक लाइसेंसी है या गैर-कानूनी। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि उस व्यक्ति के पास हथियार रखने के लिए वैलिड लाइसेंस और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स थे या नहीं। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, मामले की आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियां ​​यह पता लगाने में लगी हैं कि रोहन पारेख ने कथित तौर पर नकली पीएमओ पहचान पत्र क्यों बनवाया और उसका असली मकसद क्या था। जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि रोहन को पहचान पत्र कहां से मिला, उसके साथ आए हथियारबंद व्यक्ति से उसका क्या कनेक्शन था और घटना से पहले दोनों किन जगहों पर गए थे। सिक्योरिटी एजेंसियां ​​उससे पूछताछ भी कर रही हैं। क्योंकि यह मामला प्रधानमंत्री के इवेंट से जुड़ा है, इसलिए सिक्योरिटी एजेंसियां ​​भी पूरी घटना को बहुत सीरियसली ले रही हैं। पुलिस अभी हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, पहचान के कागज़ात और दूसरे सामान की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि के बारे में जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

Continue Reading
Advertisement
अपराध2 hours ago

पुणे में इन्फ्लुएंसर संतोष पंडित के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स पर कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र18 hours ago

एजेंटिक एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए फाइनेंशियल सेक्टर में बदलाव लाने का मौका: सीएम फडणवीस

राष्ट्रीय20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के पीए की जमानत याचिका पर सुनवाई, राज्य सरकार ने किया विरोध

राजनीति24 hours ago

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार, सीजेआई बोले-हमारे सामने सब बराबर

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

नेपाल में भारत का राहत अभियान जारी, चिलिमे टनल से पानी-कीचड़ निकालने में तकनीकी टीम कर रही मदद

राजनीति1 day ago

महिलाओं की गरिमा का अपमान करने वाले कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई हो : अजय यादव

व्यापार1 day ago

लागत लाभ के दम पर भारत आरएंडडी क्षेत्र में 12 लाख करोड़ रुपए के अवसर हासिल करने में सक्षम: पीयूष गोयल

राजनीति1 day ago

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी सेवा यात्रा

महाराष्ट्र2 days ago

साकी नाका असलम शेख मैनहोल हादसा: बैंक अकाउंट में जमा हुई 10 लाख रुपये की राहत राशि, अंजुम शेख ने मेयर का शुक्रिया अदा किया

महाराष्ट्र2 days ago

पीएमओ का अधिकारी बनकर इवेंट में घुसने की कोशिश करने पर दो लोग हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र1 week ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

खेल1 week ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध6 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल6 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय समाचार6 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

व्यापार1 week ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान