Connect with us
Sunday,25-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

जावेद अख्तर ने विज्ञान और तकनीक को कला के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर दिया जोर

Published

on

वरिष्ठ पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को उदार कलाओं (लिबरल आर्ट्स) के साथ जोड़ने के महत्व पर जोर दिया है।

जावेद अख्तर ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ उदार कलाओं (लिबरल आर्ट्स) के समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इतिहास, साहित्य, कविता और चित्रकला जैसे विषयों का ज्ञान एक संतुलित व्यक्तित्व के लिए बेहद जरूरी है।

अख्तर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानव प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कला और मानवीय विषयों की समझ ही इंसान को कंप्यूटर और रोबोट से अलग बनाती है।

उन्होंने कहा, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन लिबरल आर्ट्स की भी कुछ समझ होना जरूरी है। यही एक इंसान और कंप्यूटर या रोबोट के बीच का अंतर है।”

गीतकार ने आगे कहा कि लोगों को अपने-अपने क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लिबरल आर्ट्स का अध्ययन करने वालों को भी विज्ञान की बुनियादी समझ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “इसी तरह विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लिबरल आर्ट्स की जानकारी होनी चाहिए। इतिहास, साहित्य, कविता, चित्रकला और लोक कलाएं, इन सबकी समझ जरूरी है। ज्ञान को इस तरह अलग-अलग खांचों में बांटना सही नहीं है।”

पटकथा लेखक, गीतकार और कवि के रूप में पहचान रखने वाले जावेद अख्तर लंबे समय से भारतीय सिनेमा और साहित्य से जुड़े रहे हैं।

जावेद अख्तर को प्रसिद्ध पटकथा लेखन जोड़ी सलीम-जावेद के सदस्य के रूप में व्यापक पहचान मिली। सलीम खान के साथ उनकी इस जोड़ी ने ‘जंजीर’ (1973), ‘दीवार’ (1975), ‘शोले’ (1975) और ‘मिस्टर इंडिया’ (1987) जैसी कई ऐतिहासिक हिंदी फिल्मों की पटकथाएं लिखीं, जिन्होंने बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

बाद में उन्होंने एक प्रतिष्ठित गीतकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और ‘सिलसिला’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉर्डर’, ‘रिफ्यूजी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के लिए यादगार गीत लिखे।

सिनेमा के अलावा अख्तर एक प्रतिष्ठित उर्दू कवि भी हैं। उनकी चर्चित काव्य कृतियों में ‘तरकश’ शामिल है। भारतीय सिनेमा और साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा 1999 में पद्म श्री और 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

मनोरंजन

‘बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत’, जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने साल 2021 में एडवेंचर रियलिटी शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।

अजय ने बताया था कि उम्र बढ़ने के साथ बच्चों का अपने माता-पिता को देखने का नजरिया बदल जाता है। खासकर जब वे खुद माता-पिता बनते हैं, तब उन्हें समझ आता है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कितना कुछ किया है।

शो के दौरान होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता के निधन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, ”आपने हाल ही में अपने पिता को खोया है।” इस पर अजय ने जवाब दिया, ”हां, दो साल पहले।” बेयर ग्रिल्स ने कहा कि पिछले दो साल उनके लिए काफी मुश्किल रहे होंगे।

इसके बाद अजय ने बताया कि माता-पिता को खोना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन बचपन और युवावस्था में अक्सर बच्चे उनके योगदान को ठीक से समझ नहीं पाते। उन्होंने कहा, ”अपने माता-पिता को खोना मुश्किल होता है, क्योंकि जिंदगी के 20 साल की उम्र तक आप उनकी परवाह नहीं करते। आपको लगता है कि वे बेवकूफ हैं, उन्हें कुछ नहीं पता और आपको सब कुछ पता है।”

अजय ने आगे कहा, ”लेकिन जब आपके अपने बच्चे होते हैं, तब आपको समझ आता है कि माता-पिता क्या होते हैं। वे आपके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। हालांकि, इस बात को समझने में काफी समय लग जाता है।”

बातचीत के दौरान बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता की बीमारी के बारे में भी पूछा। इस पर अभिनेता ने बताया कि वीरू देवगन अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, ”हां, उन्हें अल्जाइमर था। स्टंट की वजह से उन्हें काफी चोटें भी लगी थीं।” अजय ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार उनके पिता को कार के ऊपर से निकलने वाला स्टंट करना था। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी।

अजय ने बताया कि उस दौर में फिल्मों के स्टंट के लिए असली कारों और साधारण कांच का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे चोट लगने का खतरा ज्यादा रहता था। उन्होंने कहा, ”क्योंकि उस समय असली कांच इस्तेमाल किया जाता था। अब हम टफ ग्लास का इस्तेमाल करते हैं। उससे भी चोट लगती है, लेकिन असली कांच से बहुत ज्यादा चोट लगती है।”

Continue Reading

मनोरंजन

दर्शन रावल ने रिलीज किया नया गाना ‘सिर्फ तुम’, खुद के लिए बताया बेहद खास

Published

on

मशहूर भारतीय पॉप गायक दर्शन रावल ने शनिवार को अपना नया गाना ‘सिर्फ तुम’ रिलीज कर दिया है। गायक का कहना है कि ये गाना उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनकी पत्नी को आमतौर पर सैड सॉन्ग पसंद नहीं हैं लेकिन ‘सिर्फ तुम’ उनके फेवरेट गानों में से एक है।

दरअसल,गायक दर्शन रावल का नया ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) ‘द एवरआफ्टर’ आधिकारिक तौर पर 23 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है। वार्नर म्यूजिक इंडिया के तहत जारी किए गए इस विशेष ईपी में कुल 4 गाने शामिल हैं, जो प्यार, दिल टूटने, उम्मीद और जीवन के सफर के अलग-अलग रंगों को दर्शाते हैं।

‘सिर्फ तुम’ गायक के ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) ‘द एवरआफ्टर’ का दूसरा गाना है। इससे पहले उन्होंने ‘नाल नाल वे’ रिलीज किया था। ‘सिर्फ तुम’ का म्यूजिक वीडियो ‘नाल नाल वे’ की कहानी को ही आगे बढ़ाता है। इसकी कहानी एक काल्पनिक या समानांतर दुनिया और दिल टूटने के दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें डैन का किरदार खुद दर्शन ने निभाया है, जो एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन है।

कहानी में डैन एक दिन उठता है तो देखता है कि नियति (बरखा सिंह) गायब हो गई है और सभी उससे कहते हैं कि वह कभी थी ही नहीं। एक अलग ही दुनिया में नियति के साथ परफेक्ट प्यार का एहसास करने के बाद डैन अपने टूटे दिल के दर्द को संगीत के जरिए बयां करता है, इस उम्मीद में कि वह उस तक वापस पहुंचने का रास्ता ढूंढ लेगा।

ईपी के चार गानों में ‘नाल नाल वे’ शामिल है, जो प्यार मिलने की खुशी को दिखाता है। ‘सिर्फ तुम’ जो दिल टूटने की कहानी कहता है, ‘जादू’ जो दर्शन रावल के फैंस को समर्पित है, जिन्हें वो अपनी ‘ब्लू फैमिली’ कहते हैं और ‘कारवां’ उनके जिंदगी के सफर को दर्शाता है।

ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) के बारे में बात करते हुए दर्शन ने कहा, “इस ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) के जरिए मैं अपने लिसनर्स के साथ रोमांस के अलग-अलग पहलू शेयर करना चाहता था। वो हमेशा मेरे ईमानदार और कमजोर पक्ष से जुड़े रहे हैं, जो ‘सिर्फ तुम’ में नजर आता है, जबकि ‘जादू’ मेरी ब्लू फैमिली के लिए मेरा तोहफा है। ‘कारवां’ एक ऐसा गाना है, जिसे मैं पहाड़ों में घूमते हुए और नेचर को एन्जॉय करते हुए सुनने की कल्पना कर सकता हूं। ये ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) मेरे टूर ‘लव लेटर्स’ से भी जुड़ा हुआ है और मैं अपने ऑडियंस के इसे लाइव एक्सपीरियंस करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

Continue Reading

मनोरंजन

श्रीदेवी काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं, हेतल यादव ने बताया साथ काम करने का अनुभव

Published

on

अभिनेत्री हेतल यादव ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है, जिनमें दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं। हेतल यादव ने श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि उनसे उन्होंने क्या कुछ सीखा।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि लंबे करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने कहा, “मैंने अपने लंबे करियर में कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कमर्शियल हिंदी फिल्मों में भी किया है। हालांकि एक एक्टर के तौर पर मैंने श्रीदेवी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘पुकार’ के गाने की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और उनसे बातचीत करने का मौका मिला था। उस समय शायद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हो चुकी थी। मैंने श्री देवी में एक खासियत देखी कि वे अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित और ईमानदार थीं और जो भी लोग उनके करीब हैं, वे इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे। हमारी इंडस्ट्री में आज ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।”

अभिनेत्री हेतल यादव ने आगे इंडस्ट्री के बदलाव पर भी बात की। उनका मानना है आज के मुकाबले में पहले के समय नए एक्टर्स को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था।

उन्होंने कहा, “उस समय एक अलग तरह का संघर्ष था और अलग तरह की चुनौतियां थीं, हालांकि आज के समय में भी अलग तरह की चुनौतियां देखने को मिलती हैं, लेकिन इन सबमें ओटीटी, टेलीविजन या फिल्मों में आना बहुत आसान हो गया है। अब नए एक्टर्स के लिए बहुत सारे रास्ते खुल गए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाना आसान हो गया है, खासकर उन लोगों को लिए जिनके पास संसाधन नहीं है। आज बहुत सारी सुविधाएं हैं जो पहले नहीं थीं।”

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार16 minutes ago

ईरानी सेना का दावा, बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी ‘लुकास’ ड्रोन को मार ग‍िराया

व्यापार20 minutes ago

मार्केट आउटलुक: फेड बैठक, तिमाही नतीजों और कच्चे तेल से तय होगी शेयर बाजार की चाल

खेल42 minutes ago

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मनोरंजन54 minutes ago

‘बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत’, जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

व्यापार1 hour ago

एलन मस्क ने एक्स मनी पर नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

अपराध2 hours ago

तेलंगाना में मिठाई की दुकानों पर छापा, गंदगी और मिलावट का खुलासा

राजनीति2 hours ago

तेलंगाना में सूखे और अल नीनो के असर पर सर्वदलीय बैठक, 28 अक्टूबर को होगा मंथन

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

अपराध2 hours ago

ओडिशा में 2.60 करोड़ के घोटाले में वन विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन4 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान