Connect with us
Tuesday,03-November-2026
ताज़ा खबर

फैशन

शहनाज गिल ने बोल्ड अंदाज में कराया फोटोशूट

Published

on

 ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने अपने फैंस को अपने नए बोल्ड अंदाज से एक बार फिर दीवाना बना दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की है। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक सेट पोस्ट किया, जिसमें वह काले रंग की शॉर्ट ड्रैस पहने नजर आ रही हैं।

शहनाज ने अपने लुक को रीडिंग ग्लास, लेपर्ड प्रिंट के स्टाल और बॉब हेयर के साथ पूरा किया है।

उन्होंने कैप्शन दिया, “कुछ कहानियों और चीजों के साथ जल्दबाजी नहीं कर सकते हैं। अक्सर करीब रहना और यात्रा का आनंद लेना सबसे अच्छा होता है”

शहनाज और उनके ‘बिग बॉस 13’ के करीबी दोस्त और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे।

फैशन

शिल्पा शेट्टी ने नागालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

Published

on

By

‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नागालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी।

‘रॉक ऑन!!’ के जबरदस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा।

2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन!!’ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘महिला बैंड’ के टैलेंट से हैरान जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आप लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर आपको सलाम करने का मन कर रहा है, लेकिन मैं आपकी टैलेंट को एक बड़ा सलाम देना चाहता हूं। आप लोग शानदार हैं। आपके मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस ने मेरा दिल चुरा लिया। यह भारत का एक आदर्श प्रतिनिधित्व है। आपको सलाम।”

जज बादशाह आगे बताएंगे, “पहली बार किसी खूबसूरत चीज़ को सुनने का एहसास बहुत अलग होता है। खुद एक म्यूजिशियन होने के नाते, मैं पहली बार ऐसे शानदार संगीत सुनने की लालसा रखता हूं, क्योंकि यह जीवन भर में एक बार होने वाला अनुभव है, जिसे एक बार खत्म करने के बाद दोबारा कभी उसी तरह महसूस नहीं किया जा सकता है।”

मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, बादशाह और किंग भी बैंड के साथ ‘ओओपीएस’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

‘हुनर’ को बढ़ावा देते हुए, इस शो में असाधारण कलाकार इस स्टेज पर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पार्टिसिपेंट्स को गोल्डन बजर पाने और कम्पीटिशन में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जजों, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह को प्रभावित करना होगा।

इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का प्रीमियर 29 जुलाई से सोनी पर होगा।

Continue Reading

फैशन

एमी अवॉर्ड 2022 : पुरस्कार लेते समय भाुवक हो गई गायिका लिजो

Published

on

केनान थॉम्पसन द्वारा आयोजित 74वें टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में गायिका ‘लिजो के वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ ने एमी फॉर कॉम्पिटिशन प्रोग्राम श्रेणी जीती। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रृंखला में गायिका बिग ग्ररल बनने के अवसर के लिए ऑडिशन देती है – जो प्लस-साइज बैकअप डांसर है।

गायिका मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते समय भावुक हो गई। इस दौरान उनका कहना था कि, “ट्रॉफी अच्छी है, लेकिन मेरी भावना इन लोगों के लिए है जो मेरे साथ मंच पर हैं। उन्होंने जो कहानियां साझा कीं, वे सिर्फ अद्वितीय ही नहीं है बल्कि इस तरह की कहानियां कही नहीं गई।”

मीडिया में जाने के सपने को लेकर आगे गायिका ने कहा, “जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मैं केवल मीडिया में मुझे देखना चाहती थी।”

अपने पर्सनल अनुभव को लेकर गायिका का कहना था कि, “कोई मेरे जैसी मोटी है। मेरे जैसी काली। मेरी तरह सुंदर। अगर मैं वापस जा कर लिजो को कुछ बता सकती हूं, तो मुझे पसंद आएगा।”

“एक साल पहले, ये महिलाएं इस टेलीविजन शो की शूटिंग कर रही थीं जिसने इनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वे एमी पुरस्कार विजेता सुपरस्टार हैं जो विश्व भ्रमण पर जा रहे हैं! मेरे बिग ग्र्ल्स के लिए मैं कुछ कहना चाहूंगी जोर से, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

‘लिजो वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ (अमेजॅन प्राइम वीडियो) की प्रतिस्पर्धा ‘द अमेजिंग रेस’ (सीबीएस), ‘नेल्ड इट!’ (नेटफ्लिक्स) से थी।

Continue Reading

फैशन

व्हाइट रफल गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने कान में किया ड्रीम डेब्यू

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 75वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट रफल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ड्रीम डेब्यू किया है।

उर्वशी ने टोनी वार्ड कॉउचर द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस फोटो में लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहने नजर आईं।

तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, कान फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।

दीपिका पादुकोण, आर माधवन, कमल हासन, ए.आर. रहमान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अन्य हस्तियां भी कान रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस बार कान्स फिल्म मार्केट में भारतीय पवेलियन ‘रॉकेटरी- द नांबी इफेक्ट’ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), ‘गोदावरी’ (मराठी), ‘अल्फा बीटा गामा’ (हिंदी), ‘बूम्बा रिडिया’ (मिशिंग), ‘धूइन’ (मैथिली) और ‘निराय थाथकलुल्ला मरम’ (मलयालम) फेस्टिवल में छह फिल्में पेश करेगा।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन16 hours ago

‘दीपावली मनाना हमें दीया मिर्जा से सीखने की जरूरत नहीं’, भाजपा नेताओं ने अभिनेत्री पर साधा निशाना

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

गुजरात में 9.08 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे, 2027 के लक्ष्य का 90 प्रतिशत पूरा

खेल16 hours ago

मेसी का शानदार प्रदर्शन, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से हराया

मनोरंजन16 hours ago

शाहरुख के जन्मदिन पर जश्न का माहौल, रितेश-जेनेलिया समेत इंडस्ट्री के कलाकारों ने दी बधाई

मनोरंजन16 hours ago

बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे दिखे अमिताभ बच्चन, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा

खेल16 hours ago

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका

मनोरंजन16 hours ago

‘आप फिल्म देखिए, मैं आपकी आंखों में देखकर गाऊंगा’, जब नुसरत फतेह अली खान ने शेखर कपूर से कही थी ये बात

मनोरंजन16 hours ago

इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक ‘लीव इंडिया’ नोटिस पर रोक

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते से व्यापार और निवेश के खुलेंगे नए अवसर

राजनीति17 hours ago

‘दीया मिर्जा को मुस्लिम होने के कारण टारगेट किया जा रहा’, पटाखा विवाद पर वारिस पठान

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

खेल4 weeks ago

‘कोई नाराजगी नहीं, टीम के दरवाजे उनके लिए खुले हैं’, रोनाल्डो संग विवाद को लेकर बोले कोच जॉर्ज जीसस

रुझान