राष्ट्रीय
यूपीसीडा से हासिल भूमि पर 11,500 करोड़ रुपए का निवेश, 1 लाख लोगों को रोजगार का दावा
उत्तर प्रदेश में उद्योगों के जरिए लोगों को स्थायी रोजगार दिलाने को लेकर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से फैक्ट्री लगाने के लिए पश्चिमांचल में बड़े निवेशकों ने सबसे अधिक औद्योगिक भूखंड लिए हैं। जिसके चलते अब नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर और सहारनपुर में उद्योग लगा रहे हैं। इन उद्योगों में करीब एक लाख लोगों को स्थायी रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है। जिन फैक्ट्रियां में उत्पादन शुरू हो गया हैं, उनमें लोगों को रोजगार मिल भी गया हैं। इसी क्रम में सूबे के प्रमुख औद्योगिक विकास प्राधिकरणों (यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और गीडा) को यह निर्देश दिया गया कि राज्य में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने में विलंब ना किया जाए। हर निवेशक को उसकी जरूरत के हिसाब से भूमि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री की इस मंशा के अनुरूप यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और गीडा ने छोटे बड़े निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने में रूचि ली। फिर देखते ही देखते यूपीसीडा द्वारा उपलब्ध कराई भूमि पर पश्चिमांचल के उद्योग लगने लगे।
यूपीसीडा के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से अब तक 3500 से अधिक निवेशकों ने फैक्ट्री लगाने के लिए यूपीसीडा से 2000 एकड़ भूमि ली हैं। इस भूमि पर 11,500 करोड़ रुपए का निवेश होगा और इसके जरिए लगी फैक्ट्री में एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। आईटीसी लिमिटेड, पेप्सिको, हल्दीराम, बर्जर पेंट्स, ग्रीन प्लाई, कृभको फर्टिलाइजर्स, वोन वेल्ल्स, कोकाकोला, ज्ञान दूध, ब्रिटिश पेंट्स, वेब्ले स्कॉट, एबी मौरी, भारत पेट्रोलियम, यूनीलीवर और आईनोक्स एयर सरीखी तमाम बड़ी कंपनियों ने यूपीसीडा से ली है। इसी प्रकार गाजियाबाद में बीका इंडिया लिमेटेड, अलीगढ़ में लिंकलाक प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा में पेप्सिको और रोज इंटरप्राइजेज, रसिक एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, एमजी ओर्गानिक्स ने यूपीसीडा से जमीन ली है। इनमें से कई कंपनियों ने अपनी फैक्ट्री लगाकर उत्पादन शुरू कर दिया है, तो कई कंपनियां अपनी फैक्ट्री लगा रही हैं। ऑक्सीजन उत्पादन इकाई लगाने के इच्छुक उद्यमियों को भी यूपीसीडा ने ग्रेटर नोएडा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली, मथुरा में बीते माह जमीन आवंटित की है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर में निवेश कर रही एक दर्जन से अधिक कंपनियों को भी जमीन आवंटित की गई है।
उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यूपीसीडा से ली गई भूमि पर सबसे अधिक 40 प्रतिशत औद्योगिक निवेश पश्चिमांचल के दस जिलों में हुआ है। मध्यांचल के जिलों में 25 प्रतिशत, पूर्वांचल के जिलों में 20 प्रतिशत और बुंदेलखंड के जिलों में 15 प्रतिशत औद्योगिक निवेश के लिए भूमि ली गई है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी निवेशकों ने नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मुरादाबाद सहित सूबे के 15 जिलों में करीब 922 छोटी -बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि ली है। इनमें से कई औद्योगिक इकाइयों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बीते साल नोएडा में 134, गाजियाबाद में 160, मथुरा में 95 और मेरठ में 27 तथा मुरादाबाद में पांच निवेशकों ने फैक्ट्री लगाने के लिए यूपीसीडा से भूमि ली। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए बीते साल छोटे बड़े सभी निवेशकों को भूमि दिलाई गई थी, जिन पर अब फैक्ट्री के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। यूपीसीडा से भूमि लेकर फैक्ट्री लगाने वालों में सबसे अधिक निवेशक मैन्यूफैक्च रिंग से जुड़े हैं। इसके चलते मैन्यूफैक्च रिंग के सेक्टर में 42 प्रतिशत निवेश हो रहा है, इसके बाद 26 प्रतिशत निवेश फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में, 11 प्रतिशत निवेश टैक्सटाइल सेक्टर में, 10 प्रतिशत निवेश मेटल्स सेक्टर में और पांच प्रतिशत निवेश केमिकल्स सेक्टर में हो रहा है। इलेक्ट्रनिक्स सेक्टर में दो प्रतिशत निवेश यूपीसीडा से लिए गए औद्योगिक भूखंडों पर किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल कहते हैं “यूपी में ज्यादा से ज्यादा रोजगार युवाओं को मिले, इसे लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत है। उसी क्रम यह भी कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में यहां काफी मात्रा में लोगों को स्थाई रोजगार मिलेगा।”
राष्ट्रीय
क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है: संजय राउत

मुंबई, 13 जुलाई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 16 दिनों से सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यही सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है?
संजय राउत ने सोनम वांगचुक की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उनके मुताबिक, सोनम वांगचुक असाधारण, पर्यावरणविद, शिक्षाविद और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी बताया कि आखिर सोनम वांगचुक क्यों अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी तरह से भ्रष्टाचार किया है। उनके कार्यकाल के दौरान ही नीट जैसी परीक्षा लीक हुई। कई छात्रों ने मौत को भी गले लगा लिया। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए सोनम वांगचुक आज अनशन पर बैठे हुए हैं।
उनके मुताबिक, सरकार को सोनम वांगचुक के पास आकर उनसे बात करनी चाहिए थी। उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी उनके पास नहीं आया। कुल मिलाकर हमें यह समझना होगा कि सोनम वांगचुक अनशन पर क्यों बैठे हैं। सोनम वांगचुक हम सभी लोगों के लिए ही बैठे हैं।
इसके अलावा, उन्होंने अन्ना हजारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हुए थे, तब तत्कालीन सरकार की ओर से कई लोग उनके पास गए थे और उनसे संवाद स्थापित करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वो सोनम वांगचुक का समर्थन करें, उनसे मुलाकात करें।
अपराध
बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद एक्सटेंशन में 40 फीट रोड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना शाम करीब पौने सात बजे पांडे मेडिकल स्टोर के पास गली नंबर 4 में हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “मुझे कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर जब अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरा लड़का मर चुका था। उसकी छाती पर चाकू लगा हुआ था। मेरे इकलौते बेटे को ताबड़तोड़ चाकू के वार किए गए। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मुझे न्याय चाहिए, अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं कुछ भी कर सकता हूं।”
जगमोहन सिंह का कहना है कि उनका बेटा शांत स्वभाव का था और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यश उस लड़की के भाई द्वारा मौके पर बुलाया गया था, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था। यश तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। वहां दूसरे ग्रुप से झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान यश की छाती और पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए। स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल यश को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। चोटों की तीव्रता के कारण इलाज के दौरान यश की मौत हो गई।
थाना बदरपुर के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से सूचना मिली। डीडी नंबर 94ए दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल (एसओसी) का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
दुर्घटना
कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत

कानपुर, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे। यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे।
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सभी तीन मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और बाकी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। बताया गया कि मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई।
इससे पहले, एटा जिले में एक कार से सांड की टक्कर के बाद ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में निधोली रोड स्थित जवाहरपुर गोदाम के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई, जो एटा जिले के जिटौली गांव के निवासी था। बताया गया कि नरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांड से कार की टक्कर हुई।
अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि कार की सांड से टक्कर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। साथ ही, पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटाकर किनारे किया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
