अपराध
राजा रघुवंशी मर्डर: मेघालय पुलिस की जांच में हत्या के दिन की पूरी कहानी आई सामने
शिलांग, 11 जून। इन दिनों देश में राजा रघुवंशी हत्याकांड चर्चा का विषय बनी हुई है। राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने रची थी। इस हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई सनसनीखेज खुलासे होते जा रहे हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी कड़ी सुरक्षा में यूपी के गाजीपुर से शिलांग लौट चुकी है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने वारदात के दिन की पूरी टाइमलाइन साझा की है।
पुलिस के अनुसार, सुबह 5:30 बजे शिप्रा होटल से राजा, सोनम और तीनों किलर (अज्ञात व्यक्ति) ने चेक आउट किया। सुबह 6:00 बजे सोनम और राजा ने चढ़ाई शुरू की। सोनम रास्ते में रुकी और किलर्स से बातचीत की, जिसमें राजा को भी शामिल किया। सुबह 7:00 बजे सोनम और राजा एक दुकान पर चाय पीने रुके, किलर भी आसपास थे। सुबह 10 बजे सोनम और राजा ने 2000 सीढ़ियां चढ़ीं। एक टूरिस्ट गाइड ने उन्हें तीन लड़कों ( किलर) के साथ देखा, जिसका बयान पुलिस ने दर्ज किया।
दोपहर 12 बजे राजा की किलर्स से दोस्ती हुई। सोनम पीछे चलने लगी, जबकि राजा और किलर आगे थे। दोपहर 12:30 बजे सोनम ने अपनी सास को फोन किया, चढ़ाई और थकान का जिक्र किया। दोपहर 1 से डेढ के बीच सोनम ने इशारा किया, और विशाल ( किलर) ने पहला वार किया। दोपहर 02:15 बजे सोनम ने राजा के फोन से एक पोस्ट किया, जिसमें दुख का जिक्र था, और फोन को खाई में फेंक दिया। दोपहर 2:30 बजे राजा की हत्या के बाद उसे खाई में फेंक दिया गया।
इस पूरे हत्याकांड के घटनाक्रम पर नजर डाले तो पता चलता है कि 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या हुई। 24 मई को राजा की पत्नी सोनम फरार हुई। 25 मई को इंदौर में राज कुशवाहा से मुलाकात की, फिर 9 जून उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोनम ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले उसने अपने भाई से बात की। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गाजीपुर के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया। 10 जून कोर्ट में पेशी हुई। जहां तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया। 11 जून को पटना होते हुए सोनम को शिलांग लाया गया।
इस बीच सोनम का परिवार मेघालय पुलिस पर कहानी रचने का आरोप लगा रहा है। परिवार का मानना है कि सोनम ऐसा नहीं कर सकती है।
अपराध
बॉर्डर पार कर फिर भारत पहुंची बांग्लादेशी महिला, मुंबई एटीएस ने दबोचा

CRIME
मुंबई, 14 जनवरी: मुंबई एटीएस ने एक 30 साल की बांग्लादेशी महिला को बिना वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के मुंबई में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर के रूप में हुई है, जिसे एटीएस और कफ परेड पुलिस के अधिकारियों द्वारा की गई रेड के दौरान हिरासत में लिया गया था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एटीएस अधिकारी और उनकी टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में घुस आया है और कफ परेड इलाके में रह रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया। एक मुखबिर से उसकी पहचान कन्फर्म करने के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान महिला ने शुरू में टालमटोल वाले जवाब दिए और बाद में पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसे पहले अगस्त 2025 में क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध रूप से रहने के लिए डिपोर्ट किया गया था।
उसने कबूल किया कि डिपोर्ट किए जाने के बावजूद वह बॉर्डर पार कर फिर से भारत में घुस आई थी और बिना किसी वैलिड इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स के कफ परेड इलाके में एक किराए के कमरे में रह रही थी।
पुलिस ने महिला की तलाशी ली और इंफिनिक्स कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें उसका बांग्लादेशी नेशनल आईडी नंबर था। डिवाइस में सेव आईडी की तस्वीरें डिजिटल सबूत के तौर पर सुरक्षित कर ली गईं।
कफ परेड पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ भारत में अवैध रूप से घुसने, बिना इजाजत रहने और वैध यात्रा दस्तावेज न होने के लिए बीएनएस और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देश से निकाले जाने के बाद वह भारत में दोबारा कैसे घुसी और क्या वह किसी ऐसे अवैध नेटवर्क से जुड़ी है जो सीमा पार घुसपैठ में मदद करता है?
अपराध
मुंबई के कुर्ला में शराबी बेटे ने 79 वर्षीय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

FIR
मुंबई, 13 जनवरी: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित जरीमरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पैसों के विवाद में 79 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साकीनाका पुलिस के अनुसार, जरीमरी इलाके की रोशन चॉल में रहने वाले मोहम्मद याकूब मोहम्मद सिद्दीकी चौधरी (79) खाना खाने के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। जब वे कादरी लाइन गली के पास पहुंचे, तभी उनका बेटा मोहम्मद शाहिद याकूब चौधरी (42) वहां पहुंचा। आरोपी उस समय नशे में था और उसने अपने पिता से शराब पीने और खाने के लिए पैसे मांगे।
पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी बेटे ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर बुजुर्ग से मारपीट करने लगा। हमले के दौरान मोहम्मद याकूब जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उनके बाएं कान पर मार दिया। इस हमले से बुजुर्ग के कान से खून बहने लगा और वे मौके पर ही बेसुध हो गए।
घटना को देखकर पास की एक दुकान में काम करने वाला आरिफ बीच-बचाव के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पीड़ित के दूसरे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर दूसरा बेटा मौके पर पहुंचा और घायल पिता को इलाज के लिए घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके बाएं कान पर दो टांके लगाए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटा लंबे समय से शराब का आदी है और अक्सर पैसों को लेकर झगड़ा करता रहता है। वह पिता के नाम पर मौजूद मकान और दुकान बेचने का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
अपराध
मुंबई: मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे ने पत्नी की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जमानत मांगी।

मुंबई: मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे ने अपनी पत्नी की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए सत्र न्यायालय से संपर्क किया है।
गार्जे का कहना है कि उकसावे का कोई सबूत नहीं है और उनका दावा है कि त्रासदी के बाद भावनात्मक पीड़ा के कारण उन्हें और उनके परिवार को झूठा फंसाया गया है।
मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि गर्जे ने शादी के तुरंत बाद अपनी पत्नी को लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार11 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
