Connect with us
Saturday,26-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

‘आप पर गर्व है, आपकी सफलता करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी महिला क्रिकेट टीम को बधाई

Published

on

New Delhi : Prime Minister Narednra Modi addresses a programme marking 20 years of completion of SWAGAT initiative in Gujarat through video conferencing onThursday, April 27, 2023. (Photo:IANS/Video Grab)

नई दिल्ली, 3 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी विश्व कप की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी महिला टीम पर गर्व है। यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।

नई दिल्ली में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह आयोजन साइंस से जुड़ा है, लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा। पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है।”

उन्होंने कहा, “यह भारत का पहला महिला विश्व कप है। मैं महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें टीम पर गर्व है। आपकी यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।”

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में शानदार जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारतीय टीम को बधाई दी।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भावी चैंपियनों को खेलों को पेशे के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।”

बता दें कि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच था। टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले को भारत ने 52 रन से जीता और पहली बार महिला विश्व कप अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान इसरो की ओर से रविवार को कम्युनिकेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद भारतीय वैज्ञानिकों को भी बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “भारत ने साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना परचम लहराया। देश के वैज्ञानिकों ने भारत की सबसे हैवी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लॉन्च किया। मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और इसरो को बधाई देता हूं।”

खेल

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

Published

on

लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं।

‘क्रिकबज’ की खबर के अनुसार, हार्दिक का न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हार्दिक को ‘शिन’ (पिंडली या पैर के निचले हिस्से की हड्डी में दर्द और सूजन) इंजरी हुई है। हार्दिक को खेल से दूर रहते हुए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रकिया) के दौरान उन्हें बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है। इस साल जून में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रहने के दौरान क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण वह बाहर हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, हालांकि पहले वनडे मैच से दो हफ्ते से भी कम समय पहले हार्दिक की मैच खेलने की तैयारी एक बार फिर बुरी तरह पटरी से उतर गई है। हार्दिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च में अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल था। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 में से 10 मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

हार्दिक को लगातार होती एक के बाद एक इंजरी ने भारतीय टीम की परेशानी भी बढ़ा दी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए हार्दिक को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। हार्दिक का रिकॉर्ड खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में कमाल का रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी हार्दिक ने 9 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 217 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में भी अहम विकेट चटकाए थे।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हांगकांग, चीन की जोड़ी ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

एक बेहद रोमांचक और करीबी मुकाबले में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार सेमीफाइनल में 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार गई। इस हार के साथ उनका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी 10-8 से आगे थी और उसके पास मैच जीतने के तीन मौके थे। हालांकि, वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा सके। दबाव भरे क्षणों में जोशना का एक शॉट बाहर चला गया, जिससे वे निर्णायक गेम हार गए और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

यह चिनप्पा का छठा एशियन गेम्स मेडल है। इससे पहले यह अनुभवी खिलाड़ी तीन ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। हालांकि, उनके मेडल कलेक्शन में अभी भी इस कॉन्टिनेंटल इवेंट का गोल्ड मेडल शामिल नहीं हो पाया है। चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की जेमिका अरिबाडो और डेविड पेलिनो को 2-0 (11-3, 11-5) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और तभी भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था।

चिनप्पा सिंगल्स इवेंट का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि भारत ने सिंगल्स कैटेगरी में अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना को उतारा है। अनाहत अपने पहले एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने की कोशिश में हैं। सिंगल्स सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान की सातोमी वातानाबे से होना है। इससे पहले, शुक्रवार को उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तन्वी को हराया था, जो एक ऑल-इंडियन मुकाबला था।

शनिवार को पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह का मुकाबला पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से होगा। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हांगझोऊ 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 एशियन गेम्स में उतरे थे, जहां भारत ने स्क्वैश में पांच मेडल जीते थे – जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल थे।

पुरुष स्क्वैश टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि मिक्स्ड डबल्स में भी भारत ने पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि महिला टीम और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था। अनाहत सिंह पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला टीम और मिक्स्ड टीम का हिस्सा थीं। वहीं, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना भी महिला टीम इवेंट में भारत की ओर से खेली थीं।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबलों के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की और भारत की सिंगल्स स्पर्धा में मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखा।

आयुष को जहां कजाकिस्तान के मखसुत ताजीबुल्लायेव को 21-7, 21-7 से हराने में सिर्फ 21 मिनट लगे, वहीं उन्नति को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से कड़ी टक्कर मिली और उन्हें 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आयुष के लिए दूसरे दौर का मुकाबला आसान रहा। दुनिया के 20वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और ताजीबुल्लायेव को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। आयुष की सीधे गेम में जीत ने यह भी सुनिश्चित किया कि दिन में बाद में होने वाले अगले मुकाबले के लिए उनकी ऊर्जा बची रहे।

आयुष शेट्टी के सामने अब कड़ी चुनौती होगी। राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के बाद वह शाम को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के अनुभवी खिलाड़ी चाउ टिएन-चेन से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें आयुष एक जीत और दो हार के साथ 1-2 से पीछे हैं।

वहीं, उन्नति को कहीं ज्यादा मुश्किल मुकाबले का सामना करना पड़ा। 25वीं रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी ने दुनिया की 38वें नंबर की खिलाड़ी वोंग के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली और पहला गेम 21-14 से जीत लिया। मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और आखिरी पलों में बढ़त बनाते हुए 22-20 से जीत हासिल कर मैच को निर्णायक गेम तक खींच लिया।

निर्णायक गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कोई भी खिलाड़ी अहम बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार उन्नति ने 20-18 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए। हालांकि, वोंग ने पहला मैच प्वाइंट बचा लिया, लेकिन अगले ही रैली में उनका क्रॉस-कोर्ट शॉट बाहर चला गया, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने मैच जीत लिया। अब उन्नति का सामना राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। इंडोनेशियाई शटलर ने 2025 हिलो ओपन में उनके बीच हुए पिछले एकमात्र मुकाबले में जीत हासिल की थी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन44 minutes ago

‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’, नानी के नाम एक्टर राघव जुयाल का भावुक पोस्ट

व्यापार52 minutes ago

एसबीआई में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें अप्लाई

महोत्सव1 hour ago

गणेश प्रतिमा हटाए जाने को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार की आलोचना की

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार ने बनाईं तीन समितियां, मंत्रियों-विधायकों को मिली जिम्मेदारी

खेल2 hours ago

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

यूपीएससी भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

व्यापार4 hours ago

वैश्विक चिंताओं के चलते लगातार 7वें सप्ताह फिसला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 0.88 प्रतिशत तक टूटा

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान