Connect with us
Friday,31-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

पृथ्वी शॉ की दिल्ली के बाकी मैचों में शामिल होने की संभावना नहीं : वाटसन

Published

on

आईपीएल 2022 के आखिरी दो लीग मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के खेलने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि सहायक कोच शेन वॉटसन ने संकेत दिया है कि इस युवा खिलाड़ी के पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैचों में खेलने की संभावना नहीं है। पृथ्वी ने 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीसी के आखिरी तीन लीग मैचों में नहीं खेल पाए थे। 8 मई को शॉ की एक इंस्टाग्राम से पता चला है कि सलामी बल्लेबाज को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके बीमार होने के बारे में ठीक से नहीं जानता। लेकिन उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से यह बुखार है, जिसे वास्तव में पता लगाया जा रहा है।”

वाटसन ने कहा, “पिछले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं होना उनके लिए अच्छा नहीं रहा है, जो एक दुख की बात है क्योंकि वह एक अविश्वसनीय रूप से कुशल युवा बल्लेबाज हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा खेलते हैं।”

शॉ ने नौ मैचों में 28.78 की औसत और 159.87 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

वाटसन ने कहा, “यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है कि वह टीम के साथ नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत खराब है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पूर्ण स्वस्थ्य होकर वापस आ जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य से वह आखिरी दो मैचों में शामिल नहीं हो पाएंगे।”

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की आठ विकेट की जीत के दौरान एक साक्षात्कार में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को यह कहते हुए सुना गया था कि पृथ्वी टूर्नामेंट से अब बाहर हो गए हैं। वहीं, मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने लीग चरण में शॉ की उपलब्धता पर ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

दिल्ली इस समय 12 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ में प्रवेश करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब से भिड़ेगी।

खेल

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

Published

on

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

क्लब ने बताया, “रियल मैड्रिड और लेवांते के बीच डील पक्की हो गई है। लेवांते के खिलाड़ी कार्लोस एस्पी अब रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। उन्होंने क्लब के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यानी वो 30 जून, 2031 तक रियल मैड्रिड का हिस्सा रहेंगे। रियल मैड्रिड ने आगे कहा, “21 साल के कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए। पिछले सीजन में उन्हें लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था।”

एस्पी ने पिछले सीजन में लेवांते के लिए 27 मैचों में 13 गोल किए। इनमें से ज्यादातर गोल सीजन के आखिरी हफ्तों में हुए, जब उन्होंने क्लब को रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचाने में अहम भूमिका निभाई। 21 वर्षीय एस्पी को अपने क्लब में शामिल करने के लिए विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेवांते ने चोट के जोखिम को कम करने के लिए उन्हें प्री-सीजन फ्रेंडली मैचों से बाहर रखा था।

कार्लोस एस्पी रियल मैड्रिड में ठीक उसी वक्त आए हैं जब क्लब अपने स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को बेचने के करीब है। गोंजालो की डील फुलहम के साथ लगभग 40 मिलियन यूरो में फाइनल होने वाली है। एस्पी की एंट्री क्लब में ऐसे समय में हो रही है जब रियल मैड्रिड स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को लगभग 40 मिलियन यूरो में फुलहम को बेचने के करीब है।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि एस्पी को अगले सीजन में मैड्रिड की फर्स्ट-टीम स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या टॉप-फ्लाइट अनुभव हासिल करने के लिए उन्हें लोन पर भेजा जाएगा। एस्पी इस गर्मी में रियल मैड्रिड द्वारा साइन किए गए पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, क्लब मार्क कुकुरेला, बर्नार्डो सिल्वा, इब्राहिमा कोनाटे और डेन्जेल डमफ़्रीज को भी साइन कर चुका है।

Continue Reading

खेल

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

Published

on

मैनुअल नुएर ने संकेत दिया है कि आगामी सीजन उनके शानदार करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। बायर्न म्यूनिख के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए टेगर्नसी में टीम के साथ लौट आए हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह संकेत दिया।

जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 40 वर्षीय नुएर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बायर्न के ट्रेनिंग कैंप में फिर से शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खेलना जारी रखने का फैसला करने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में गंभीरता से सोचा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इस सीजन के बाद रिटायर हो जाऊंगा। खेलते समय मैं यह नहीं सोचता कि यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है।”

नुएर ने बताया कि वह इस गर्मी में अपना करियर खत्म करने के करीब थे, लेकिन क्लब के माहौल की वजह से उन्होंने खेलना जारी रखने का फैसला किया। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “ज्यादातर मामलों में (85 प्रतिशत) मैं रिटायर हो गया होता, लेकिन इस टीम, स्टाफ और कोचिंग ग्रुप के साथ मजा आता है। हमारे पास हमेशा हर टाइटल के लिए मुकाबला करने का मौका होता है।”

नुएर ने स्वीकार किया है कि जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा को स्वीकार करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अब बायर्न के नए सीजन पर है। उन्होंने कहा, “हम सभी को और ज्यादा की उम्मीद थी। अब हमारे नए लक्ष्य हैं और हम क्लब के साथ बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

बायर्न के कप्तान ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने और नए खिलाड़ियों को शामिल करके क्वालिटी बढ़ाने के बाद क्लब आत्मविश्वास के साथ नए सीजन में उतर रहा है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एक साथ बनाए रखा है। नए खिलाड़ी और गुणवत्ता लाते हैं और हमें और भी मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की महत्वाकांक्षाएं पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराने से कहीं आगे हैं। नुएर ने कहा, “हम सभी को हराना चाहते हैं। पूरी टीम प्रोत्साहित है। हम पिछले सीजन से भी ज्यादा हासिल करना चाहते हैं।”

नुएर ने कहा कि बायर्न का गोलकीपिंग ग्रुप, जिसमें जोनास अर्बिग और स्वेन उलरिच शामिल हैं, एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा काम हमेशा टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”

Continue Reading

खेल

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार51 minutes ago

आईबीएम और सर्वम ने किया साझेदारी का ऐलान, भारत में एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

खेल3 hours ago

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

मनोरंजन4 hours ago

‘लॉक अप 2’: शिवांगी-हर्षद की बढ़ती नजदीकियों पर जन्नत जुबैर की खुली सलाह, अपने खेल पर दो ध्यान

व्यापार4 hours ago

सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, आधा प्रतिशत से अधिक लुढ़के दाम

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत में एप्पल ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, तिमाही में सबसे ज्यादा कमाई: टिम कुक

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी (लीड-1)

राजनीति4 hours ago

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले- जेन जी को धमकाकर चुप नहीं करा सकते

मनोरंजन20 hours ago

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई नगर निगम के स्कूलों के 2,000 छात्रों ने ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ शपथ ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

कुवैत में चीनी कंपनी पर ईरान का हमला, एक की मौत

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध3 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान