खेल
मेजबान आस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे कुलदीप : चैपल
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे। भारतीय टीम को इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, ” कुलदीप यादव का कलाई का स्पिन आस्ट्रेलियाई पिचों पर विकेट लेने में कारगर साबित हो सकता है। चयनकर्ताओं के लिए इस पर फैसला लेना बहादुरी का काम होगा।”
कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछली बार आस्ट्रेलिया का दौरा किया था और पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।
लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप उस दौरे के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की अंतिम एकादश का हिस्सा थे जो कि ड्रॉ रहा था। कुलदीप ने पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
चैपल का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक का चयन करना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा।
उन्होंने कहा, भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिनर का चयन करने लिए काफी माथापच्ची करनी होगी। अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन आस्ट्रेलिया में नहीं। जडेजा ऑलराउंडर है और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है जबकि कुलदीप यादव आस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। यह मुश्किल फैसला होगा।”
भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरुआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।
चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा। भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तीन से सात जनवरी 2021 के बीच खेलेगी।
अंतरराष्ट्रीय
अबू धाबी: मिसाइल मलबे से लगी आग, 5 भारतीय समेत 6 घायल

अबू धाबी, 28 मार्च : यूएई की राजधानी अबू धाबी और दुबई के बीच मौजूद खलीफा इकोनॉमिक जोन कीईजेडएडी में शनिवार सुबह आग लग गई। बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े गिरने से लगी आग में 6 लोग घायल हो गए। अबू धाबी के गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से तीन जगह आग लगी।
पहले बताया गया था कि शहर के खलीफा इकोनॉमिक जोन में मिसाइल का मलबा गिरने से दो जगह आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए टीमें काम कर रही थीं। अधिकारियों ने तीसरी बार आग लगने की पुष्टि की है। उनके अनुसार, यह घटना एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरे मलबे की वजह से हुई थी।
अधिकारियों ने पहले 5 भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की थी। बाद में बताया कि इस घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक की भी चोट आई, जिससे घायलों की कुल संख्या छह हो गई। सभी को मामूली से लेकर मध्यम चोट आई है।
मीडिया ऑफिस के अनुसार, अधिकारियों ने तीनों आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें और अफवाहें या बिना वेरिफाइड जानकारी फैलाने से बचें।
अमीरात के मीडिया ऑफिस का कहना है कि आज अबू धाबी में बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने से गिरे मलबे की वजह से तीन आग लगने से छह लोग घायल हो गए।
इसमें आगे कहा गया है कि तीनों आग पर काबू पा लिया गया है, और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। खलीफा इकोनॉमिक जोन्स अबू धाबी के एडी पोर्ट्स ग्रुप, इकोनॉमिक सिटीज और फ्री जोन्स का हिस्सा है।
इस बीच, सैन्य संघर्ष के 29वें दिन ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर हमले जारी हैं। शनिवार सुबह तक अलग-अलग देशों से हमलों और इंटरसेप्शन की खबरें सामने आई हैं। यूएई के अलावा ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में (रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया), बहरीन और कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला (रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा) किया गया या उन्हें नष्ट करने के दौरान हादसा हुआ।
अंतरराष्ट्रीय
हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक किया नष्ट

war
तेल अवीव, 28 मार्च : यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। दावा किया कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है। वहीं, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने भी जॉर्डन स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
यह मौजूदा एक महीने से चल रहे युद्ध के दौरान उनका पहला हमला बताया जा रहा है।
समूह ने कहा कि उसने दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की।
हूती समूह ने अपने बयान में कहा कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है।
समूह ने यह भी कहा कि उसका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता और रेजिस्टेंस से जुड़े सभी मोर्चों पर हो रहे हमले बंद नहीं हो जाते।
वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज के अनुसार यमन से दागी गई मिसाइल को एयर डिफेंस ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया। आईडीएएफ ने कहा कि यमन से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस ने सफलतापूर्वक मार गिराया।
दूसरी ओर, इराक से जुड़े मिलिशिया मीडिया आउटलेट के मुताबिक, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने जॉर्डन में कई सैन्य ठिकानों और एक एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, जिन जगहों पर हमले का दावा किया गया है, उनमें किंग फैसल एयर बेस, किंग अब्दुल्ला एयर बेस, क्वीन आलिया एयरपोर्ट, प्रिंस हसन एयर बेस और मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस शामिल हैं।
हालांकि, इन स्ट्राइक्स से हुए नुकसान को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
राजनीति
ममता सरकार नहीं दे रही युवाओं को को रोजगार, उद्योगपति भी छोड़ रहे बंगाल : संजय सरावगी

पटना, 28 मार्च : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर युवाओं को रोजगार न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों को रोजगार देने में सरकार असमर्थ है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी मीडिया से कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी संतुष्ट नहीं होंगी। उनको अब भाजपा से डर लगने लगा है। इसीलिए टीएमसी एसआईआर और भाजपा नेताओं के नाम पर जनता में गलत जानकारी दे रही है लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि बंगाल को उद्योगपति छोड़कर जा रहे हैं, कारोबार घट रहा है और रोजगार कम हो रहा है जबकि ममता बनर्जी केवल बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करती हैं। प्रदेश की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य ताकत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति बन गया है और पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के लिए भारतीय राष्ट्र का सामना करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद किसी पद पर बने रहने की संवैधानिक प्रक्रिया पर भी टिप्पणी की। सरावगी ने कहा कि जब कोई महत्वपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी, तो भाजपा, एनडीए और प्रधानमंत्री के साथ परामर्श करके निर्णय लिया जाएगा।
बिहार में बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ रही है। नोएडा में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन हो रहा है जबकि बिहार के दरभंगा और पूर्णिया में भी नए एयरपोर्ट शुरू हो रहे हैं। इससे लोगों को इससे लाभ मिलने पर बधाई दी।
सरावगी ने प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ हालिया बैठक का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बैठक की और पेट्रोल-डीजल से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की, ताकि भारत में इनकी रोकथाम की जा सके।
बिहार भाजपा अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की पहल से न केवल अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
