Connect with us
Monday,06-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

कोहली हमेशा भयमुक्त होकर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं : शुभमन

Published

on

virat-kohli

 भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम के कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा बल्लेबाजों को भयमुक्त होकर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। शुभमन ने कहा, “कोहली हम लोगों से भयमुक्त होकर और अपने तरीके से जिस तरह हम खेलना चाहते हैं, वैसे खेलने के लिए कहते हैं। वह हमेशा हम लोगों को प्रेरित करते हैं और माइंडसेट के बारे में बात करते हैं।”

शुभमन ने इंडिया टीवी से कहा, “जब भी मुझे ऐसा लगता है कि मैं मन से ठीक नहीं हूं तो मैं कोहली से जाकर बात करता हूं। वह मुझे प्रेरित करते हैं और अपने उस अनुभव को साझा करते हैं, जब वह युवा थे।”

कोहली का मैदान पर आक्रमक रुख की पूर्व क्रिकेटरों और जनता से पिछले कई वर्षो से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।

पिछले सप्ताह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा था कि कोहली तेज गेंदबाज की तरह आक्रमक हैं।

शमी ने कहा था, “तेज गेंदबाज काफी आक्रमक होते हैं लेकिन इसके अलावा जो व्यक्ति आक्रामकता दिखाता है वो हमारे कप्तान हैं।”

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: स्विट्जरलैंड ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, अल्जीरिया को 2-0 से हराया

Published

on

स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। बीसी प्लेस स्टेडियम में हुए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 2-0 से हराया।

स्विट्जरलैंड की ओर से इस मुकाबले में ब्रील एम्बोलो और डैन नडोये ने गोल दागे। मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। 10वें मिनट में जोहान मंजांबी ने शानदार दौड़ लगाते हुए गेंद को पेनल्टी बॉक्स के अंदर पहुंचाया। मंजांबी से मिले पास को ब्रील एम्बोलो ने गोल में तब्दील करके स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में अल्जीरिया ने भी कुछ अच्छे हमले किए, लेकिन टीम स्विट्जरलैंड के डिफेंस को नहीं भेद सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। खेल शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही डेनिस जकारिया का क्रॉस अल्जीरिया की टीम ठीक से क्लियर नहीं कर सकी। गेंद डैन नडोये के पास पहुंची, जिन्होंने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में भेज दिया। यह वर्ल्ड कप में नडोये का पहला गोल था और उन्होंने खास अंदाज में इसका जश्न मनाया।

2-0 से पीछे होने के बाद अल्जीरिया मैच में वापसी नहीं कर सका। टीम ने कुछ कोशिशें जरूर कीं, लेकिन वह कोई बड़ा मौका नहीं बना पाई। दूसरी ओर स्विट्जरलैंड ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और अपनी बढ़त सुरक्षित रखी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले, टीम ने ग्रुप चरण में बोस्निया और हर्जेगोविना तथा कनाडा को हराया था। यह पहला मौका है जब स्विट्जरलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जीते हैं।

स्विट्जरलैंड 17 मुकाबलों में सिर्फ एक हार के साथ इस मैच में उतरा था, और टीम ने अपनी जबरदस्त लय को अल्जीरिया के खिलाफ भी बनाए रखा। अब स्विट्जरलैंड का अगला मुकाबला 7 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मुकाबले की मेजबानी भी वैंकूवर ही करेगा। स्विट्जरलैंड लगातार तीसरी बार वैंकूवर में खेलेगा, और टीम की निगाहें जीत की हैट्रिक पर होंगी।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। डीआर कांगो ने विश्व कप में 52 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।

उज्बेकिस्तान को हराने के साथ ही डीआर कांगो ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। डीआर कांगो के लिए इस मुकाबले में योएन विसा ने दो गोल दागे, जबकि फिस्टन मेयेले ने एक गोल किया। इस हार के साथ ही उज्बेकिस्तान ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मैच की शुरुआत उज्बेकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में की। अटलांटा स्टेडियम में खेल के सिर्फ 20 सेकंड के अंदर ही उन्होंने एक मौका बनाया, लेकिन शुरुआती बढ़त ऑफसाइड के कारण रद्द हो गई। हालांकि, मैच के 10वें मिनट में एल्डोर शोमुरोदोव ने शानदार गोल करके उज्बेकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने टाइट एंगल से बेहतरीन फिनिश किया।

इसके बाद डीआर कांगो ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया। नाथनेल म्बुकू का एक अच्छा शॉट गोल में बदल सकता था, लेकिन उसे फाउल के कारण उसे मान्य नहीं माना गया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और उज्बेकिस्तान की 1-0 की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान ने एक बार फिर बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन शोमुरोदोव का दूसरा प्रयास गोल पोस्ट से बाहर चला गया। इसके बाद डीआर कांगो ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की।

68वें मिनट में डीआर कांगो को पेनल्टी मिली, जिसे योएन विसा ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के 78वें मिनट में डीआर कांगो ने बढ़त हासिल कर ली। मेस्चैक एलिया के शॉट के बाद फिस्टन मेयेले ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। यह गोल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इंजरी टाइम में योएन विसा ने बॉक्स के पास से एक शानदार गोल किया। यह उनका दूसरा गोल था। इस गोल की मदद से डीआर कांगो ने मैच को अपने नाम कर लिया और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। अब राउंड ऑफ 32 में डीआर कांगो का मुकाबला 1 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड की टीम से होगा।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है।

मेसी को इस मुकाबले के लिए शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया। उन्हें सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा गया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेली टीम में कुल 9 बदलाव किए। हालांकि, दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे मेसी एक बार फिर छाप छोड़ने में सफल रहे।

अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार जॉर्डन के डिफेंस पर दबाव बनाया। पांचवें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास ऑफसाइड होने के कारण अमान्य करार दिया गया। हालांकि, 19वें मिनट में लो सेल्सो ने शानदार बाएं पैर के शॉट से गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद अर्जेंटीना ने आक्रमण जारी रखा। पेनल्टी एरिया में मार्कोस सेनेसी के साथ फाउल होने पर टीम को पेनल्टी मिली। स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज ने पेनल्टी के रूप में हाथ आए मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और शानदार गोल दागते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में जॉर्डन ने वापसी की कोशिश की। दाईं ओर से बने एक शानदार मूव पर अल-तमारी ने बेहतरीन गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया। इस गोल के साथ ही स्कोर 2-1 हो गया।

हालांकि, अर्जेंटीना ने मैच में अपनी पकड़ लगातार बनाए रखी और जॉर्डन को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के 80वें मिनट में मैदान पर उतरे मेसी ने आते के साथ ही अपना जादू बिखेरा और फ्री किक पर दमदार गोल किया। मेसी के इस गोल ने अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना छठा गोल दागा। इसके साथ ही वह लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। विश्व कप में अब मेसी के कुल गोलों की संख्या 19 हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

भारी बारिश के बीच एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (शहर) ने अलग-अलग इलाकों का इंस्पेक्शन किया, बीएमसी को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया

मनोरंजन3 hours ago

‘शेर-ए, शानदार साल हो’, अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र में बारिश: अस्पताल के बिस्तर से ही डिप्टी सीएम शिंदे ने बैठक की; पार्टी के तीन मंत्रियों को दिए निर्देश

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई: आज़मी ने मानखुर्द त्रासदी की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है; साथ ही पीड़ितों को चिकित्सा सहायता और पर्याप्त मदद उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई और ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर

राजनीति7 hours ago

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हुए रवाना, बोले- यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है

महाराष्ट्र7 hours ago

महाराष्ट्र: बारिश से बुरा हाल; मुंबई से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन लागू, इमरजेंसी नंबर जारी

राजनीति7 hours ago

कांग्रेस इकाई में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल का पंजाब दौरा, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बातचीत

मौसम8 hours ago

उत्तराखंड में लगातार बारिश से भूस्खलन, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग ठप

महाराष्ट्र8 hours ago

महाराष्ट्र: मुंबई में प्राइवेट ऑफिस को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश, 16 ट्रेनें रद्द 9 का डायवर्जन

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

रुझान