Connect with us
Tuesday,07-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

जाफर, बहुतुले ने मुंबई टीम के मुख्य पद के लिए किया आवेदन

Published

on

Wasim-Jaffer

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर, सईराज बहुतुले और प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर अमोल मजुमदार ने मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य पद के लिए आदेन किया है। उनके अलावा भारत की 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने एक बयान में कहा कि मुंबई की सीनियर पुरुष टीम के लिए नौ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें बलविंदर सिंह संधू, वसीम जाफर, साईराज बहुतुले, अमोल मजूमदार, सुलक्षण कुलकर्णी, प्रदीप सुंदरराम, नंदन फडनीस, उमेश पटवाल और विनोद राघवन शामिल हैं।

एमसीए ने कहा, ” क्रिकेट सुधार समिति ने इस सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित करने का फैसला किया है।”

31 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले जाफर उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच थे,लेकिन चयनकतार्ओं और सचिव के साथ चयन मामलों में मतभेदों के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के बल्लेबाजी कोच भी हैं। बाहुतुले ने दो टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं और वह गुजरात टीम के कोच थे।

मुंबई और रेलवे के पूर्व बल्लेबाज अमित पाग्निस 2020-21 सीजन के लिए मुंबई राज्य टीम के कोच थे, जिसमें केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिकेल मेरिनो के आखिरी समय में गोल से पुर्तगाल का टूटा सपना, क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा स्पेन

Published

on

डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लुइस डे ला फुएंते की टीम अब अपना अगला मुकाबला लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेलेगी।

पुर्तगाल की इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया। मुकाबले से पहले उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने विश्व कप करियर में 27 मैच खेले और 11 गोल किए। इसके अलावा वह छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी भी बने।

मुकाबले की शुरुआत दोनों टीमों ने संतुलित अंदाज में की। हालांकि शुरुआती मिनटों में स्पेन अधिक आक्रामक नजर आया। मिकेल ओयारजाबल के शॉट पर डियोगो कोस्टा को तीसरे मिनट में ही शानदार बचाव करना पड़ा। पुर्तगाल ने भी तुरंत जवाब दिया, जब जोआओ कैंसेलो दाईं ओर से आगे बढ़े और उनका शक्तिशाली प्रयास क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

कुछ मिनट बाद, ओल्मो ने ओयारजाबल को मौका दिया, लेकिन जब डियोगो कोस्टा आगे आए, तो ओयारजाबल का शॉट बाहर चला गया। उतार-चढ़ाव वाले इस खेल में, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक जोरदार शॉट लगाया जिसे उनाई सिमोन पूरी तरह से रोक नहीं पाए।

इसके बाद अगले 15 मिनट काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। स्पेन ने तेजा से पलटवार किया और डियोगो कोस्टा ने लामल और बाएना के शॉट्स पर दो शानदार बचाव किए। फिर पुर्तगाल ने खेल को संतुलित किया और स्पेन को रोके रखा। जोआओ फेलिक्स की मदद से रोनाल्डो ने एक कलात्मक शॉट लगाया, लेकिन उनाई सिमोन ने बचा लिया। यह मुकाबले में पुर्तगाल का सबसे अच्छा वक्त था।

दूसरे हाफ में भी खेल बराबरी का रहा, लेकिन पुर्तगाल ज्यादा खतरनाक लग रहा था। पेड्रो नेटो के दाईं ओर से किए गए हमलों की वजह से। चोट के कारण नूनो मेंडेस की जगह नेल्सन सेमेडो को मैदान पर उतारा गया, लेकिन फिर भी राष्ट्रीय टीम ने कुछ मुश्किलों के बावजूद स्पेन के हमलों को नाकाम कर दिया।

मुकाबला आगे बढ़ने के साथ रणनीतिक लड़ाई और भी अहम हो गई। लामिन यमल की फ्री-किक पर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को कॉर्नर के लिए बाहर भेज दिया। अंतिम 15 मिनट में राफेल लियाओ के मैदान पर आने से पुर्तगाल के आक्रमण में नई ऊर्जा आई। उनकी शानदार चाल के बाद ब्रूनो फर्नांडीस को गोल करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन उनका प्रयास साइड नेटिंग में जाकर लगा।

एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने से कुछ देर पहले स्पेन ने निर्णायक हमला किया। मिकेल मेरिनो ने खाली जगह का फायदा उठाते हुए डियोगो कोस्टा को छकाया और विजयी गोल दाग दिया। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के अंतिम क्षणों में बर्नार्डो सिल्वा के पास हेडर से बराबरी करने का मौका था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के थोड़ा बाहर चला गया। इस तरह से यह रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: स्विट्जरलैंड ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, अल्जीरिया को 2-0 से हराया

Published

on

स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। बीसी प्लेस स्टेडियम में हुए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 2-0 से हराया।

स्विट्जरलैंड की ओर से इस मुकाबले में ब्रील एम्बोलो और डैन नडोये ने गोल दागे। मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। 10वें मिनट में जोहान मंजांबी ने शानदार दौड़ लगाते हुए गेंद को पेनल्टी बॉक्स के अंदर पहुंचाया। मंजांबी से मिले पास को ब्रील एम्बोलो ने गोल में तब्दील करके स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में अल्जीरिया ने भी कुछ अच्छे हमले किए, लेकिन टीम स्विट्जरलैंड के डिफेंस को नहीं भेद सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। खेल शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही डेनिस जकारिया का क्रॉस अल्जीरिया की टीम ठीक से क्लियर नहीं कर सकी। गेंद डैन नडोये के पास पहुंची, जिन्होंने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में भेज दिया। यह वर्ल्ड कप में नडोये का पहला गोल था और उन्होंने खास अंदाज में इसका जश्न मनाया।

2-0 से पीछे होने के बाद अल्जीरिया मैच में वापसी नहीं कर सका। टीम ने कुछ कोशिशें जरूर कीं, लेकिन वह कोई बड़ा मौका नहीं बना पाई। दूसरी ओर स्विट्जरलैंड ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और अपनी बढ़त सुरक्षित रखी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले, टीम ने ग्रुप चरण में बोस्निया और हर्जेगोविना तथा कनाडा को हराया था। यह पहला मौका है जब स्विट्जरलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जीते हैं।

स्विट्जरलैंड 17 मुकाबलों में सिर्फ एक हार के साथ इस मैच में उतरा था, और टीम ने अपनी जबरदस्त लय को अल्जीरिया के खिलाफ भी बनाए रखा। अब स्विट्जरलैंड का अगला मुकाबला 7 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मुकाबले की मेजबानी भी वैंकूवर ही करेगा। स्विट्जरलैंड लगातार तीसरी बार वैंकूवर में खेलेगा, और टीम की निगाहें जीत की हैट्रिक पर होंगी।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। डीआर कांगो ने विश्व कप में 52 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।

उज्बेकिस्तान को हराने के साथ ही डीआर कांगो ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। डीआर कांगो के लिए इस मुकाबले में योएन विसा ने दो गोल दागे, जबकि फिस्टन मेयेले ने एक गोल किया। इस हार के साथ ही उज्बेकिस्तान ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मैच की शुरुआत उज्बेकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में की। अटलांटा स्टेडियम में खेल के सिर्फ 20 सेकंड के अंदर ही उन्होंने एक मौका बनाया, लेकिन शुरुआती बढ़त ऑफसाइड के कारण रद्द हो गई। हालांकि, मैच के 10वें मिनट में एल्डोर शोमुरोदोव ने शानदार गोल करके उज्बेकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने टाइट एंगल से बेहतरीन फिनिश किया।

इसके बाद डीआर कांगो ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया। नाथनेल म्बुकू का एक अच्छा शॉट गोल में बदल सकता था, लेकिन उसे फाउल के कारण उसे मान्य नहीं माना गया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और उज्बेकिस्तान की 1-0 की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान ने एक बार फिर बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन शोमुरोदोव का दूसरा प्रयास गोल पोस्ट से बाहर चला गया। इसके बाद डीआर कांगो ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की।

68वें मिनट में डीआर कांगो को पेनल्टी मिली, जिसे योएन विसा ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के 78वें मिनट में डीआर कांगो ने बढ़त हासिल कर ली। मेस्चैक एलिया के शॉट के बाद फिस्टन मेयेले ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। यह गोल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इंजरी टाइम में योएन विसा ने बॉक्स के पास से एक शानदार गोल किया। यह उनका दूसरा गोल था। इस गोल की मदद से डीआर कांगो ने मैच को अपने नाम कर लिया और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। अब राउंड ऑफ 32 में डीआर कांगो का मुकाबला 1 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड की टीम से होगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई में बारिश से पेड़ गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी, पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं : म्युनिसिपल कमिश्नर।

महाराष्ट्र7 hours ago

महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले ने एनसीपी (एसपी) के महायुति में शामिल होने की अफवाहों को किया खारिज

महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई : छह दिनों की भारी बारिश के कारण झीलों में पानी का स्तर बढ़ गया हैं, तेज़ हवाओं से एक हज़ार से ज़्यादा पेड़ उखड़ गए हैं।

महाराष्ट्र9 hours ago

मानखुर्द-शिवाजी नगर त्रासदी,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिम्मेदार वार्ड अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए: अबू आसिम।

व्यापार9 hours ago

लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

खेल11 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिकेल मेरिनो के आखिरी समय में गोल से पुर्तगाल का टूटा सपना, क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा स्पेन

मनोरंजन11 hours ago

बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

कच्छ कॉपर लिमिटेड के अदाणी कॉपर को लंदन मेटल एक्सचेंज से ब्रांड के रूप में मिली मंजूरी

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का अमित शाह ने किया शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार4 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

रुझान