Connect with us
Sunday,26-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

पैनिक अटैक के बाद खुद को संभालना मुश्किल रहा : केटी प्राइस

Published

on

पूर्व ग्लैमर मॉडल और गायिका केटी प्राइस ने साझा किया कि एक पैनिक अटैक के बाद खुद को संभालना मुश्किल रहा। उसका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। प्राइस हाल ही में एक कथित अटैक का शिकार हुई थी। उन्होंने बताया कि मुझे याद है कि एक बार मैं प्रशिक्षण ले रही थी,और उसी दौरान मेरे को शरीर में लकवा मार गया था।

फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैं रस्सियों को पकड़े हुए थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे पानी में घसीटा जा रहा है। तभी मेरा पैनिक अटैक शुरू हुआ। मुझे डूबने के बुरे सपने आ रहे थे।

प्राइस ने अपने बेटे हार्वे को एक आवासीय कॉलेज में भेजने के बारे में भी बात की और वह नहीं सोचती कि लोगों को यह एहसास नहीं है कि यह उसके लिए कितना कठिन है।

“हम कई बाधाओं से गुजरते हैं । मुझे नहीं लगता कि लोगों को यह एहसास होता है कि यह कितना कठिन है, आपको उसे तैयार करने के लिए चिल्लाना भी पड़ता है। यह सिर्फ एक निरंतर लड़ाई है क्योंकि हार्वे इतना प्यारा है लड़का, कि आप उसके साथ बहुत मजा कर सकते है।”

मनोरंजन

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

Published

on

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा नंदमुरी बालकृष्ण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

इस बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बालकृष्ण से मुलाकात की, बल्कि डॉक्टरों से भी उनके इलाज, सर्जरी और रिकवरी की पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) अस्पताल पहुंचकर नंदमुरी बालकृष्ण का हालचाल जाना। बालकृष्ण उनके पारिवारिक रिश्तेदारी में आते हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं। अस्पताल में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा स्थिति और आगे की इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण को 21 जुलाई को राजमुंदरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे के बाद पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण अगले ही दिन एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद लाया गया। यहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और कई जरूरी मेडिकल जांच की गईं।

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालकृष्ण के बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स टेंडन में गंभीर चोट आई है। यह टेंडन जांघ की मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ता है। इसके अलावा घुटने के दोनों तरफ मौजूद सपोर्टिंग टिशू को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांचों के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सबसे बेहतर विकल्प माना।

23 जुलाई को नंदमुरी बालकृष्ण की सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और यह पूरी तरह सफल रहा।

अस्पताल के अनुसार, फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

बालकृष्ण के घायल होने की खबर सामने आने के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने फोन पर उनसे बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Continue Reading

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी बहस, देवोलीना भट्टाचार्जी ने पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों से भी मांगा इस्तीफा

Published

on

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने एक नई मिसाल कायम की है। अब पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यूजर ने पोस्ट में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा था, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो उन्होंने एक मिसाल पेश कर दी है। इससे पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी और केजरीवाल आइए आइए, अपने ही शब्दों का सम्मान कीजिए।”

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, “काउंटडाउन शुरू। शुभ काम में अब और देर नहीं होनी चाहिए। जिम्मेदारी लीजिए और इस्तीफा दीजिए।”

इससे पहले टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिजीत दिपके कहते नजर आए थे कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब किसी भी ऐसे कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा मांगा जा सकता है, जिसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा था, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे? और कॉकरोच जनता पार्टी, वहां आप कब प्रदर्शन करेंगे?”

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के नेतृत्व में कई सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन चला। प्रदर्शनकारी नीट-यूजी पेपर लीक विवाद समेत परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Continue Reading

मनोरंजन

जिम में वर्कआउट करते हुए दिखे सलमान खान, शेयर किया दमदार कैप्शन

Published

on

अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए एक संदेश लिखा, जिसके बाद उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम में खिंचवाई गई अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी फिटनेस और एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया…. हम्मम, जो डर गया, समझो वो मर गया।”

पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके कैप्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे हाल के दिनों में हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा।

हाल ही में सलमान खान मुंबई में आयोजित एक एसआरए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की टिप्पणियां की गई थीं। कुछ प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से की।

इससे पहले सलमान खान दिल्ली और मुंबई में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

पेशेवर जीवन की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इससे पहले फिल्म का शीर्षक ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

बिना परेशानी के आम लोगों को समय पर सेवाएं देना आयकर विभाग की जिम्मेदारी: निर्मला सीतारमण

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का मार्केटकैप 2.74 लाख करोड़ रुपए गिरा

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

एआई साझेदारी पर दक्षिण कोरिया का बड़ा दांव, ‘ओपनएआई’ और ‘एनवीडिया’ से राष्ट्रपति ली ने मिलाया हाथ

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ब्रह्मोस से विक्रम-1 तक, ‘मन की बात’ में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र, जयशंकर ने साझा किए अहम बिंदु

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल और फेड के निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल

राजनीति5 hours ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

व्यापार6 hours ago

न्यायिक ढांचे और ई-कोर्ट आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2,010 करोड़ किए आवंटित

मनोरंजन7 hours ago

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान