राजनीति
भारत ने आईओसी की टिप्पणियों को ‘अनुचित और संकीर्ण सोच’ बताया
भारत ने सोमवार को देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की और टिप्पणी को ‘अनुचित और संकीर्ण सोच’ वाला बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा, “हमने इस्लामी सहयोग संगठन (आईओसी) के महासचिव की ओर से भारत को लेकर दिए गए बयान को देखा है। भारत सरकार आईओसी सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाली टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से खारिज करती है।”
बयान के अनुसार, “भारत सरकार सभी धर्मो को सर्वोच्च सम्मान देती है। एक धार्मिक व्यक्तित्व को बदनाम करने वाले आपत्तिजनक ट्वीट और टिप्पणियां कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई थीं। वे किसी भी तरह से, भारत सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। संबंधित निकायों की ओर से इन व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।”
बयान के अनुसार, यह खेदजनक है कि ओआईसी सचिवालय ने फिर से ‘प्रेरित, भ्रामक और शरारतपूर्ण टिप्पणी’ की है। यह केवल निहित स्वार्थो के इशारे पर अपनाए जा रहे विभाजनकारी एजेंडे को उजागर करता है।
बयान में कहा गया है, “हम ओआईसी सचिवालय से उनके सांप्रदायिक ²ष्टिकोण को आगे बढ़ाने से रोकने और सभी धर्मों के प्रति उचित सम्मान दिखाने का आग्रह करते हैं।”
ओआईसी ने भारत की आलोचना की है और कहा है, “ये अपशब्द भारत में इस्लाम के प्रति घृणा और मुसलमानों के खिलाफ सुव्यवस्थित कार्य और उन पर प्रतिबंधों के संदर्भ में है। विशेष रूप से कई भारतीय राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम संपत्ति के विध्वंस के अलावा उनके खिलाफ हिंसा में वृद्धि की घटनाएं हो रही हैं।”
राजनीति
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा पर हुसैन दलवई बोले, ‘जबसे सत्ता में आए हैं तब से दुनिया की सैर कर रहे’

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस दौरे समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जब से आए हैं, तब से दुनिया की सैर कर रहे हैं। इससे हासिल क्या हुआ? हमारी विदेश नीति बिल्कुल फेल हो गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में हमने गलत भूमिका निभाई है।
सीपीआई (एम) के जनरल सेक्रेटरी एम.ए. बेबी के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोपों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “केरल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) के बीच राजनीतिक लड़ाई है। जहां राजनीतिक लड़ाई होती है, वहां कांग्रेस अपनी भूमिका निभाएगी। इसका मतलब यह नहीं है कि राहुल गांधी कोई गलती कर रहे हैं। राहुल गांधी स्वाभाविक रूप से अपनी पार्टी का ही पक्ष लेंगे।
टीएमसी के विधायकों और सांसदों के बीच मतभेद पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई कहते हैं, “यह हर जगह हो रहा है। उनके पास सत्ता है। लोगों को परेशान करने का काम किया जाता है। ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके धमकियां दी जाती हैं। आपराधिक कार्रवाई की जाती है। इसलिए कुछ लोग डरकर यहां-वहां जाते हैं। ये सभी नेता स्वार्थ के लिए जा रहे हैं।
शिवसेना (यूबीटी) सांसदों की बैठक पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि शिवसेना में ऐसा कुछ (टीएमसी जैसा) होगा। वे सांसद शिवसेना की वजह से ही चुने गए थे। दूसरी बात, ‘इंडिया’ गठबंधन के लोगों ने बड़े पैमाने पर मदद की है। कांग्रेस ने पूरी तरह से मदद की है। ऐसे हालात में, अगर वे (सांसद) कहीं और जाते हैं, तो कैसे चलेगा? अगर कोई पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना चाहता है, तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए।
‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद पर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के माफी मांगने पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “उन्होंने जिस तरह से बात की है, वह बिल्कुल गलत है। इससे महिलाओं का अपमान होता है। आप स्टेज पर ऐसी बातें कहते हैं। यह कितना गलत है? आज भी हम समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से नहीं देखते; यह बहुत गलत है। इसमें सुधार लाना बहुत जरूरी है।
कर्नाटक सरकार की ओर से शराब को लेकर 21 वर्ष उम्र के मामले में हुसैन दलवई ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छा निर्णय लिया जा रहा है। इससे हमारी युवा पीढ़ी खत्म हो रही है।
श्री राम मंदिर में कथित अनियमितता को लेकर हुसैन दलवई ने कहा कि एक शख्स को पकड़ कर कुछ नहीं होने वाला है। वहां इतना बड़ा घपला हो रहा था, तब सरकार क्या कर रही थी? श्री राम जी के नाम लेकर घपला किया जा रहा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर बचाव को लेकर हुसैन दलवई ने कहा कि मेरे अनुसार यह ठीक है। पाकिस्तान के सरकार की नीति पाकिस्तान के नागरिक पूरी तरह से नहीं मानते हैं। एक बार मैं वहां गया था और देखा है कि वहां के लोग सरकार से परेशान हैं। पाकिस्तान में ऐसे लोग भी हैं जो भारत से दोस्ती करना चाहते हैं।
संजय राउत की ओर से पीएम मोदी की अभद्र टिप्पणी पर हुसैन दलवई ने कहा कि उनको अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की ओर से बहुत गलतियां की गई हैं। देश की इकॉनमी खत्म कर दी गई और भाईचारे को खत्म किया गया।
राष्ट्रीय समाचार
जून-अगस्त के दौरान अल नीनो होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट

एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जून-अगस्त के दौरान अल नीनो की घटना होने की संभावना 80 प्रतिशत है और इसके कम से कम नवंबर तक इसके बने रहने की संभावना 90 प्रतिशत या उससे अधिक है। हालांकि, देश में जलाशयों का जलस्तर सामान्य भंडारण से अधिक है (11 जून तक) और सब्जियों की आवक के आंकड़े भी संतोषजनक हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, “आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि क्या सप्लाई की स्थिति ऐसी है जो खाने-पीने की चीजों और ईंधन की कीमतों में अचानक होने वाले बदलावों से महंगाई पर पड़ने वाले असर को संभाल पाएगी या नहीं।”
अर्थशास्त्री दिपान्विता मजूमदार के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में सीपीआई महंगाई दर 5.2 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। यह अनुमान अल नीनो के कुछ असर और कच्चे तेल की औसत कीमत 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल रहने की संभावना पर आधारित है।
मई 2026 में हेडलाइन सीपीआई महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रही, जो बीओबी रिसर्च के 4.1 प्रतिशत के अनुमान से कम थी, लेकिन अप्रैल के 3.5 प्रतिशत से ज्यादा थी।
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों और ईंधन की कीमतों में तेजी थी; खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गई।
हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ट्रांसपोर्ट से जुड़ी महंगाई दर बढ़ी, जबकि रेस्टोरेंट और रहने-ठहरने की सेवाओं की महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई।
कोर महंगाई दर (खाने-पीने की चीजों और ईंधन को छोड़कर) बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो गई, जो कीमतों में अंदरूनी दबाव के संकेत हैं।
बीओबी रिसर्च को ईंधन की ज्यादा कीमतों और मौसम से जुड़ी अनिश्चितताओं, खासकर अल नीनो की वजह से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना से महंगाई का जोखिम दिख रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, “खाने-पीने की चीजों की महंगाई के मामले में, ईंधन की ज्यादा कीमतों का असर और माल ढुलाई (फ्रेट) की लागत में संभावित बढ़ोतरी से निकट भविष्य में महंगाई और बढ़ सकती है। इसलिए, ‘सेकंड-राउंड पास-थ्रू’ (यानी लागत बढ़ने का कीमतों पर बाद में पड़ने वाला असर) पर बारीकी से नज़र रखने की जरूरत है, खासकर तब जब इस साल मौसम से जुड़े जोखिम ज्यादा हैं।”
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “हमारा मानना है कि कोर महंगाई दर में बढ़ोतरी का जोखिम और बढ़ेगा क्योंकि मांग स्थिर रहने के बीच कंपनियां इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं। आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की महंगाई से जुड़े जोखिम भी बढ़ने की संभावना है।”
अंतरराष्ट्रीय समाचार
फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्यादा घर बर्बाद

फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के पास 8 जून को आए 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा में 1,403 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी रविवार को फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने दी।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इससे पहले एनडीआरआरएमसी ने बताया था कि इस भूकंप से 75,300 से अधिक परिवार यानी करीब 3.46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 45,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा, जबकि 12,600 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भूकंप के कारण 45 तरह की घटनाएं भी हुईं, जिनमें ज्यादातर भूस्खलन शामिल हैं।
परिषद ने कहा कि भूकंप से 45 सड़क खंड, आठ पुल, एक हवाई अड्डा और दो बंदरगाहों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा कृषि, पशुपालन और मछली पालन के कामों पर भी असर पड़ा है। 48 शहरों और नगरपालिकाओं में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (पीएचआईवीओएलसीएस) ने बताया कि यह भूकंप टेक्टोनिक था, जो सुबह 7:37 बजे स्थानीय समय पर 33 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका केंद्र सरंगानी प्रांत के मिंडानाओ द्वीप पर मासीम शहर के तट से लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
इससे पहले फिलीपींस के ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस के प्रवक्ता जूनी कैस्टिलो ने बताया था कि दक्षिण कोटाबाटो के जनरल सैंटोस शहर में 10 लोगों की मौत हुई है। यह एक बंदरगाह शहर है जिसकी आबादी सात लाख से ज्यादा है। साथ ही कम से कम 12 लोग अभी लापता हैं।
ज्यादातर मौतें मलबा गिरने, इमारतों के ढहने और भूस्खलन की वजह से हुई हैं। फिलीपींस राष्ट्रीय पुलिस ने पहले बताया था कि कम से कम 134 लोग घायल हुए हैं।
जनरल सैंटोस में एक दो मंजिला स्कूल की इमारत भी गिर गई, जिसमें कई छात्र फंस गए थे। अधिकारी अभी इस घटना की पुष्टि कर रहे हैं। ऑनलाइन वीडियो में प्रभावित इलाकों में विश्वविद्यालय और रेस्तरां की इमारतें ढही हुई दिखाई दीं।
कई व्यावसायिक इमारतों को भी नुकसान हुआ है, जहां साइनबोर्ड गिर गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोग तुरंत निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गए।
यह तेज भूकंप उस समय आया जब फिलीपींस में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर से कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। कई स्कूलों की निगरानी वीडियो में भूकंप के दौरान तेज झटके दिखे, जिसके बाद शिक्षक और छात्र या तो तुरंत बाहर निकल गए या डेस्क के नीचे छिप गए।
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप से 6 क्षेत्रों में 43 डिवीजनों के तहत 8,642 स्कूल प्रभावित हुए हैं।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
