मनोरंजन
फंतासी ड्रामा सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ को बी-टाउन सेलेब्स से मिला प्यार
फंतासी ड्रामा सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ का हाल ही में मुंबई में स्टार-स्टडेड प्रीमियर हुआ। इस इवेंट में जिम सर्भ, रोहित सराफ, प्राजक्ता कोली, प्लाबिता बोरठाकुर, अहाना कुमरा, रोहन जोशी, अभिषेक बनर्जी, वरुण ठाकुर, यशस्विनी दयामा, समारा तिजोरी, अतुल कुलकर्णी और अमित टंडन सहित कई हस्तियों और एंफ्लुएंसरों ने शिरकत की। कई सितारे एम्मा डी’आर्सी द्वारा निभाई गई राजकुमारी रेनेरा टार्गैरियन का किरदार निभाना चाहते थे। अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “राजकुमारी रैनेरा मेरी नई पसंदीदा हैं। मैं अनुमान लगा सकता हूं कि वह श्रृंखला में बहुत कुछ करेगी और जब एक महिला शक्तिशाली पुरुषों के बीच एक नेता बन जाती है, तो बहुत सारी चीजें होती हैं।”
अभिनेता जिम सर्भ को मैट स्मिथ द्वारा अभिनीत प्रिंस डेमन टार्गैरियन दिलचस्प लगा। उन्होंने कहा, “डेमन की यात्रा देखने में काफी रोमांचक होगी। आखिरकार सिंहासन की लड़ाई के लिए निर्णय लेने वाला भाई रोमांचक लगता है।”
इस बीच, अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर ने कहा कि, अगर उन्हें मौका मिला तो वह राजकुमारी रेनेरा टार्गैरियन की भूमिका निभाना चाहेंगी।
इस इवेंट में ड्रैगन नेस्ट के साथ श्रृंखला के पात्रों की एक वॉकवे दीवार दिखाई गई।
जॉर्ज आरआर मार्टिन की पुस्तक ‘फायर एंड ब्लड’ पर आधारित, नई 10-एपिसोड श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ दर्शकों को हाउस ऑफ टार्गैरियन की कहानी बताती है जो 200 साल पहले की है।
सीरीज में पैडी कंसिडाइन, मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, स्टीव टूसॉं, ईव बेस्ट, फैबियन फ्रेंकल, सोनोया मिजुनो और राइस इफान शामिल हैं।
इस सीरीज का प्रीमियर 22 अगस्त से डिजनी प्लस हॉटस्टार पर होगा, जिसमें हर सोमवार को नए एपिसोड होंगे।
मनोरंजन
बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘एमआरपी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। तेलुगु सिनेमा में अपना अनुभव शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक यादगार पल में से एक था।
हैदराबाद में एमआरपी के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने खुद को बड़े पर्दे पर देखने के इमोशनल पल को याद करते हुए कहा, “एक अलग माध्यम और भाषा में काम करना मेरे लिए बेहद शानदार था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अपनी शानदार कहानियों और फिल्म निर्माताओं की वजह से दुनियाभर में अलग पहचान रखता है और ऐसी जगह से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
डोनल बिष्ट ने कहा कि हिंदीभाषी दर्शक भी तेलुगु फिल्मों को उतना ही प्यार देते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया। मेरे मन में सिर्फ आभार है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।
अभिनेत्री ने कहा, “मैंने टीवी और वेब प्लेटफॉर्म पर काम किया है, लेकिन खुद को पहली बार इतने बड़े पर्दे पर देखना बहुत भावुक कर देने वाला था। हर नया अवसर मुझे कुछ नया सिखाता है और इस फिल्म ने मुझे फिल्म निर्माण को एक नए नजरिए से समझने का मौका दिया। इससे मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार के तौर पर अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है।”
डोनल ने यह भी कहा कि वह आगे भी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “फिल्मों की दुनिया में यह मेरा पहला कदम है और अब तक मिले हर प्यार और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूं और एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ती रहूं।”
मनोरंजन
‘हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ मिलने पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखा- यह सबसे खास सम्मानों में से एक

अभिनेता अनुपम खेर को प्रतिष्ठित हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए इस सम्मान के लिए आभार और खुशी व्यक्त की।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी भतीजी वृंदा खेर नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रतिष्ठित अशोक अवॉर्ड 2026 प्राप्त करके मैं खुद को बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं। अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मेरे सफर का यह सबसे विशेष सम्मानों में से एक है। पुरस्कार केवल उपलब्धि नहीं होता, बल्कि यह याद दिलाता है कि आपके काम ने लोगों के जीवन को छुआ है और आपकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं।”
उन्होंने चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च, एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स तथा समारोह से जुड़े सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए लिखा कि उन पर जताए गए विश्वास के अनुरूप वह आगे भी पूरी ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ काम करते रहेंगे।
उन्होंने आगे लिखा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर पुरस्कार अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। यह जिम्मेदारी केवल एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी है। मैं वादा करता हूं कि आगे भी अपना काम ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ करता रहूंगा। इस सम्मान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरी ओर से पुरस्कार लेने के लिए वृंदा खेर आपका बहुत धन्यवाद। जय हिंद।”
यह सम्मान अनुपम खेर को समाज, राष्ट्र निर्माण और कला जगत में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कुछ कारणों से वह स्वयं पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में दिल्ली में आयोजित समारोह में उनकी ओर से उनकी भतीजी वृंदा खेर ने यह सम्मान ग्रहण किया।
मनोरंजन
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के अनुभव के जरिए बयां किया जिंदगी का कड़वा सच

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए दर्शकों के बीच खास मौजूदगी रखते हैं। मेगास्टार ने मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में इंसान पर शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा असर पड़ता है।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर लिखा कि डिस्चार्ज के बाद घर का सफर अक्सर इलाज से भी मुश्किल होता है। उन्होंने लिखा, “अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में रहने के बाद, कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में इलाज पूरा होता है, फिर छुट्टी मिलती है और घर वापसी होती है, लेकिन घर लौटने के बाद का समय शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक रूप से सबसे कठिन होता है। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और फिर एक दिन हार आपके सामने आ जाती है। यह जिंदगी का सबसे मुश्किल समय हो सकता है।”
उन्होंने लिखा, “कुछ लोग इस दौर का हिम्मत से सामना करते हैं, जबकि कुछ हार मान लेते हैं और संघर्ष करते रहते हैं, वे साहस बनाए रखते हैं। वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं कर पाते, वे अपनी पुरानी सफलताओं को याद करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं। यह हर व्यक्ति की अपनी निजी पसंद और फैसला होता है। दोनों में कुछ भी गलत नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें।”
हालांकि, मेगास्टार ने साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि वह अपने बारे में बात कर रहे थे, या यह सिर्फ एक आम बात थी। अभिनेता फिलहाल, किसी भी तरह के गंभीर स्वास्थ्य समस्या ने नहीं जूझ रहे हैं।
एक्टर को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इसमें अभिनेता ने ‘अश्वत्थामा’ का एक बेहद शक्तिशाली और ऐतिहासिक किरदार निभाया था। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस डिस्टोपियन साइंस-फिक्शन फिल्म में पौराणिक कथाओं और भविष्य की दुनिया का अद्भुत मिश्रण दिखाया गया था, जिसमें अश्वत्थामा भगवान विष्णु के दसवें अवतार (कल्कि) की रक्षा करते हैं।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
