मनोरंजन
दिलजीत ने बताया कि सूरज पे.’ ने क्यों बनाया इतिहास
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अपनी नई रिलीज ‘सूरज पे मंगल भारी’ के बारे में बताया कि कैसे फिल्म ने लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन कर इतिहास रच दी है। दिलजीत ने कहा, “सुरज पे मंगल भारी लॉकडाउन के बाद जब सिनेमाघरों में लगने वाली पहली फिल्म होगी। इसलिए मैं खुद को किस्मत वाला समझता हूं। मुझे लगता है कि हमारी फिल्म ने इस मायने में इतिहास बनाया है और अगर दर्शक हमारी फिल्म देखने आएंगे तो यह फिर से एक इतिहास बनेगा। यह एक परिवारिक फिल्म इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग देखने आएंगे।”
मनोरंजन
कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ ‘जिंगाट’ पर किया डांस

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी करते हैं।
शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, “जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।”
इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, “शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।”
शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, “जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।”
अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, “क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?” इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, “वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।”
शाहिद ने फिर कहा, “वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।”
कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो (‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’) की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।
मनोरंजन
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही।
शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं।”
बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है। इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है।
रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ”जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो।”
रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”वाह, क्या बात है!”
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
मनोरंजन
बच्चों की जिज्ञासा को कम नहीं आंकना चाहिए, उनकी नजर से दुनिया को देखना बेहद खूबसूरत है: रसिका दुग्गल

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्मों के बदलते अंदाज पर बात की और कहा कि आज टेक्नोलॉजी ने फिल्ममेकर्स के लिए कई रास्ते खोल दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सरल कहानियों की अपनी खास अहमियत है।
रसिका ने कहा, ”आज टेक्नोलॉजी ने फिल्ममेकर्स को कई तरह की रास्ते दिए हैं। ऐसे में फिल्मों में बड़े स्तर और भव्यता पर जोर देना स्वाभाविक है। लेकिन कभी-कभी इस सबके बीच हम ऐसी कहानी की खूबसूरती भूल जाते हैं, जो सरल हो, लेकिन सतही न हो।”
उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर कौशल ओझा के फिल्म बनाने के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनका शांत और सहज तरीका उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। उनकी कहानी कहने के अंदाज में एक अलग तरह का भरोसा नजर आता है। उनकी फिल्मों को दर्शकों से जुड़ने के लिए किसी भव्य सेट या उलझी हुई कहानी की जरूरत नहीं होती।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”कहानी कहने के उनके अंदाज में यह भरोसा है कि किसी फिल्म को दर्शकों से जुड़ने के लिए हमेशा भव्य माहौल या पेचीदा कहानी की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी सबसे साधारण विचार ही सबसे दिलचस्प कहानियां बन जाते हैं, क्योंकि वे जिंदगी के हमारे अपने अनुभवों और नजरिए को दिखाते हैं।”
रसिका ने कहा, ”फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में एक बच्चे की जिज्ञासा और भाई-बहन की चाहत के जरिए परिवार, बचपन, शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और लिबरलाइजेशन के बाद के भारत की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में थॉमस नाम का एक बच्चा यह जानना चाहता है कि बच्चे कहां से आते हैं। साथ ही, वह अपने लिए एक भाई या बहन भी चाहता है। उसकी यही जिज्ञासा कहानी को आगे बढ़ाती है।”
रसिका ने कहा, ”मुझे लगता है कि इन सभी बातों को एक बच्चे की नजर से देखना बेहद खूबसूरत है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें बच्चों की जिज्ञासा को कम नहीं आंकना चाहिए और न ही उनके सवालों को नजरअंदाज करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे, जो अपने विचारों की ताकत पर भरोसा करती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी साधारण कहानियों को भी अपनी जगह देती हैं।”
कौशल ओझा के निर्देशन में बनी ‘लिटिल थॉमस’ को अनुराग कश्यप का समर्थन मिला है। फिल्म में रसिका दुग्गल के साथ गुलशन देवैया और हृदांश पारेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
