मनोरंजन
डिजिटल दशहरा: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के पिटारे में मनोरंजन का खजाना
ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास अपने दर्शकों के लिए फेस्टिवल वीकेंड के लिए ढेर सारे इतिहास, हास्य, बहुत सारी हिंसा और ड्रामा से ओतप्रोत कंटेंट है, जो उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईएएनएस आपके लिए आगामी शो और फिल्मों की एक सूची लेकर आया है, जिसके अनुसार आप अपने दशहरा को मनोरंजक बना सकते हैं।
मिजार्पुर 2: अंतत: शो का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत, दूसरे सीजन में अधिक रक्तपात होने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विक्रांत मैसी के चरित्र बबलू की मौत के बाद कहानी कैसे सामने आती है। यह शो 23 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर आएगा।
अ सुटेबल बॉय: विक्रम सेठ के उपन्यास ‘अ सुटेबल बॉय’ पर आधारित मीरा नायर के स्क्रीन अडॉप्शन में तब्बू, ईशान खट्टर और तान्या मानिकतला हैं। यह दो युवा प्रेमियों की कहानी है, जो नए स्वतंत्र भारत में परंपरा और रूढ़ियों को तोड़ने की हिम्मत करते हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
लॉकडाउन रिश्ते: लॉकडाउन में शूट किए गए इस एपिसोडिक सीरीज में पांच रिश्तों के साथ पांच कहानियां दिखाई जाएंगी, इसमें तलाक के कगार पर एक विवाहित जोड़े, एक स्वतंत्र व्यक्ति जो 10 रिश्तेदारों के साथ फंस जाता है, एक प्यार करने वाला जोड़ा जो लगभग भागने को तैयार है, एक लड़की जो अपने भावी ससुराल जाती है, वह भी शादी को तोड़ने के लिए, लेकिन वह वहीं फंस जाती है और आखिरी कहानी, जिसमें एक आदमी जो अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ रहता है।
बोरात सब्सक्वेंट मूवीफिल्म: यह बोरात नाम के एक काल्पनिक कजाख टेलीविजन पत्रकार के वास्तविक जीवन के कारनामों पर केंद्रित कहानी है, जो साल 2006 की कॉमेडी का फॉलोअप है। फिल्म में सच्चा बैरन कोहेन और इरिना नोवाक मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन जसोन वोलिनर ने किया है। यह 23 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
कॉमेडी कपल: फिल्म में साकिब सलीम और श्वेता बसु प्रसाद हैं। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित कॉमेडी-रोमांस गुड़गांव की कहानी पर आधारित है। इसमें शहर में बढ़ते स्टैंड-अप कॉमेडी परि²श्य को दिखाया गया है। इसकी स्ट्रीमिंग जी5 पर 21 अक्टूबर से शुरू होगी।
कैप्टेटिव स्टेट: जॉन गुडमैन और एश्टन सैंडर्स अभिनीत यह फिल्म 21 अक्टूबर से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी।
क्रीब्स इंटरनेशनल सीजन वन: इस शो में मशहूर हस्तियों के शानदार घरों की एक झलक दिखाई जाएगी। शो में इंटरनेशनल सुपरस्टार के मेजबान आपको अपने घरों के अंदर का विशेष दौर कराएंगे। इनमें कैटलिन जेनर से लेकर टॉम एलन शामिल हैं। आठ एपिसोड का यह शो वूट सिलेक्ट पर 27 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा।
मनोरंजन
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया देसी और हेल्दी लिट्टी चोखा, मां बनने के बाद बदलती लाइफस्टाइल की दिखाई झलक

आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपने घर के बने हेल्दी खाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय स्वाद और सेहत दोनों की झलक दिखाई दी।
परिणीति चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिट्टी चोखा की प्लेट नजर आ रही है। प्लेट में लिट्टी रखी हुई है और साथ में एक कटोरी में आलू और बैंगन से बना चोखा भी रखा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा।
इस पोस्ट के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ”यह लिट्टी चोखा घर पर बनाया गया है और इसे हेल्दी बनाने के लिए खास ध्यान रखा गया है। लिट्टी ज्वार के आटे से तैयार की गई है, जिसमें सत्तू की भरपूर स्टफिंग डाली गई है। साइड डिश के रूप में आलू और बैंगन का चोखा बनाया गया है।”
बता दें कि मां बनने के बाद से परिणीति चोपड़ा अपनी सेहत और खानपान पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं।
इस पोस्ट के अलावा, परिणीति ने एक अन्य पोस्ट भी साझा किया, जिसमें वह ब्राउन कलर की आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। वह एक मेकअप रूम में खड़ी हैं, बैकग्राउंड में मिरर और कुछ कपड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, ”पीछे मेस, आगे ड्रेस… इस कैप्शन का कोई मतलब है???”
निजी जीवन की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की शादी नेता राघव चड्ढा से हुई है। दोनों ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक निजी, लेकिन बेहद भव्य समारोह में शादी की थी। इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्य और चुनिंदा लोग शामिल हुए थे।
मनोरंजन
माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की, 4 जून को होगी रिलीज

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, “मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?”
क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
इस फिल्म का केंद्र केंद्र रेखा है। एक मां जो पहले से ही जिंदगी की कई मुश्किलों से जूझ रही होती है। तभी उसकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आता है, जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद माधुरी, अपनी दोनों बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धरना दुर्गा) के साथ मिलकर ताक-झांक करने वाले पड़ोसियों (जैसे रवि किशन) से उस लाश को छिपाने की कोशिश करती हैं, जिसमें कॉमेडी और अराजकता का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। इस मुश्किल भरे माहौल में हास्य देखने को मिलेगा। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी।
इससे पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थ्रिलर वेबसीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं । इसमें वे एक निगेटिव रोल में नजर आई थी। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।
मनोरंजन
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल, बयां की दिल की बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके अब तक के करियर के सभी यादगार और मशहूर किरदारों का कोलाज शामिल है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “वाह! फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखे हुए मुझे 12 साल हो गए हैं।”
कृति ने साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से कृति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘दिलवाले’, ‘मिमी’ और ‘क्रू’ जैसी कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
फिल्म ‘मिमी’ में सरोगेट मां के किरदार ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अभिनेत्री ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं।
अभिनेत्री जल्द ही बहुचर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कृति सेनन अपने अब तक के सबसे बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। ऐसी भी चर्चा है कि कृति और रश्मिका इस फिल्म में ग्रे शेड्स वाले किरदार निभाती दिख सकती हैं।
फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और उलझे हुए रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का नया गाना ‘माशूका’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
