मनोरंजन
‘फाइट क्लब’ ने मुझे फिल्म निर्माता बनाने के लिए प्रेरित किया: डेव फ्रेंको
अभिनेता डेव फ्रेंको अपनी किशोरवय उम्र में एक वीडियो स्टोर में काम करते थे, उसी नौकरी ने उन्हें शोबिज की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया। ’21 जंप स्ट्रीट’, ‘नाउ यू सी मी’, ‘नेबर्स’, और ‘द डिजास्टर आर्टिस्ट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद फ्रेंको अब ‘द रेंटल’ फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में उनकी पत्नी एलिसन ब्री भी शामिल हैं।
फ्रेंको कहते हैं, ” ‘फाइट क्लब’ उन फिल्मों में से एक थी जो वास्तव में मुझे एक फिल्म निर्माता बनाना चाहती थी। मैंने 14 साल की उम्र में पहली नौकरी एक पॉप वीडियो स्टोर में की थी और उस उम्र में मेरा वहां काम करना अवैध था। इसलिए वे मुझे फिल्में घर ले जाने की अनुमति देते थे, इस तरह वह मेरे लिए फिल्म स्कूल जैसा बन गया। 1999 में फिल्म ‘फाइट क्लब’ रिलीज हुई, मैं घर गया और वह फिल्म देखी।”
मशहूर अभिनेता जेम्स फ्रेंको के भाई डेव फ्रेंको का कहना है कि इस फिल्म ने उनके दिमाग पर गहरा असर डाला। उन्होंने कहा, “बस तभी मैंने सोचना शुरू किया कि मैं भी फिल्मों के साथ प्रयोग कर सकता हूं। ‘फाइट क्लब’ के बाद उसी साल ‘बीइंग जॉन मैल्कोविच’ ‘अमेरिकन ब्यूटी’, ‘अमेरिकन पाई’, ‘नॉटिंग हिल’ जैसी फिल्में भी आईं। इन सभी ने मुझे फिल्मों की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया।”
मनोरंजन
जिम में वर्कआउट करते हुए दिखे सलमान खान, शेयर किया दमदार कैप्शन

अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए एक संदेश लिखा, जिसके बाद उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम में खिंचवाई गई अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी फिटनेस और एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया…. हम्मम, जो डर गया, समझो वो मर गया।”
पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके कैप्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे हाल के दिनों में हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा।
हाल ही में सलमान खान मुंबई में आयोजित एक एसआरए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की टिप्पणियां की गई थीं। कुछ प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से की।
इससे पहले सलमान खान दिल्ली और मुंबई में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
पेशेवर जीवन की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इससे पहले फिल्म का शीर्षक ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया।
मनोरंजन
बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘एमआरपी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। तेलुगु सिनेमा में अपना अनुभव शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक यादगार पल में से एक था।
हैदराबाद में एमआरपी के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने खुद को बड़े पर्दे पर देखने के इमोशनल पल को याद करते हुए कहा, “एक अलग माध्यम और भाषा में काम करना मेरे लिए बेहद शानदार था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अपनी शानदार कहानियों और फिल्म निर्माताओं की वजह से दुनियाभर में अलग पहचान रखता है और ऐसी जगह से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
डोनल बिष्ट ने कहा कि हिंदीभाषी दर्शक भी तेलुगु फिल्मों को उतना ही प्यार देते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया। मेरे मन में सिर्फ आभार है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।
अभिनेत्री ने कहा, “मैंने टीवी और वेब प्लेटफॉर्म पर काम किया है, लेकिन खुद को पहली बार इतने बड़े पर्दे पर देखना बहुत भावुक कर देने वाला था। हर नया अवसर मुझे कुछ नया सिखाता है और इस फिल्म ने मुझे फिल्म निर्माण को एक नए नजरिए से समझने का मौका दिया। इससे मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार के तौर पर अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है।”
डोनल ने यह भी कहा कि वह आगे भी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “फिल्मों की दुनिया में यह मेरा पहला कदम है और अब तक मिले हर प्यार और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूं और एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ती रहूं।”
मनोरंजन
‘हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ मिलने पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखा- यह सबसे खास सम्मानों में से एक

अभिनेता अनुपम खेर को प्रतिष्ठित हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए इस सम्मान के लिए आभार और खुशी व्यक्त की।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी भतीजी वृंदा खेर नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रतिष्ठित अशोक अवॉर्ड 2026 प्राप्त करके मैं खुद को बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं। अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मेरे सफर का यह सबसे विशेष सम्मानों में से एक है। पुरस्कार केवल उपलब्धि नहीं होता, बल्कि यह याद दिलाता है कि आपके काम ने लोगों के जीवन को छुआ है और आपकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं।”
उन्होंने चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च, एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स तथा समारोह से जुड़े सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए लिखा कि उन पर जताए गए विश्वास के अनुरूप वह आगे भी पूरी ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ काम करते रहेंगे।
उन्होंने आगे लिखा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर पुरस्कार अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। यह जिम्मेदारी केवल एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी है। मैं वादा करता हूं कि आगे भी अपना काम ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ करता रहूंगा। इस सम्मान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरी ओर से पुरस्कार लेने के लिए वृंदा खेर आपका बहुत धन्यवाद। जय हिंद।”
यह सम्मान अनुपम खेर को समाज, राष्ट्र निर्माण और कला जगत में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कुछ कारणों से वह स्वयं पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में दिल्ली में आयोजित समारोह में उनकी ओर से उनकी भतीजी वृंदा खेर ने यह सम्मान ग्रहण किया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
