Connect with us
Saturday,03-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

बिहार : केंद्रीय मंत्रियों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लगाए जा रहे मायने

Published

on

बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के रिश्तों को लेकर सरकार बनने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर तकरार चलती रही है। इस दौरान हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्रियों के बिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री आवास पहुंचना और नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अब सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए बिहार पहुंचे। इन कार्यक्रमों में दोनो नेताओं की मुलाकात भी होनी तय थी, लेकिन गडकरी पटना हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और चाय पर चर्चा की।

इसके बाद दोनो गांधी सेतु सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास समारोह में पहुंचे। इस दौरान दोनो नेताओं ने अपने – अपने संबोधनों में एक दूसरे की जमकर तारीफ करते नजर आए।

गडकरी ने जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास करने की बात की वही नीतीश ने भी गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं तो आपको भूल नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि इथेनॉल के लिए जो आपने काम शुरू कराया है, इसके लिए हम आपको नहीं भूलेंगे।

इस दौरान स्वागत कर रहे अधिकारी को भी दोनो नेताओं ने ‘पहले आप, पहले आप ‘ करते दिखे। इन घटनाओं के बाद अब इसके मायने निकाले जाने लगे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने बिहार के दौरे के क्रम में दो दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और दिल्ली के लिए निकल गए थे। इस मुलाकात के बाद भी कई तरह की चर्चा हुई थी।

वैसे, नीतीश कुमार ने इस मुलाकात पर बाद में कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान उनके पुराने मित्र हैं। बात और मुलाकात होती रहती है।

गडकरी की मुख्यमंत्री से नजदीकी को लेकर चर्चा है कि भाजपा किसी हाल में जदयू को अपने से अलग नहीं होने देना चाहती। कई लोग इसे राष्ट्रपति चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़ रहे हैं।

हाल के दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नजदीकी होने की खबर भी हवा में खूब तैर रही थी, जिसके बाद तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। भाजपा के ऐसे नेताओं के बिहार आने से राजग एक बार फिर से मजबूत दिख रही है।

इस विषय को लेकर भाजपा और जदयू के नेता बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखते।

बहरहाल, भाजपा नेताओं के मुख्यमंत्री आवास में लगातार हो रही ‘एंट्री’ आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में क्या गुल खिलाती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इसे लेकर हो रही चर्चा से सियासत गर्म है।

खेल

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा होंगी क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक, 2 गोल्ड समेत जीते कुल तीन मेडल

Published

on

भारतीय शूटर नीरू ढांडा रविवार को नागोया (जापान) में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगी। यह उनके लिए एक यादगार सफर रहा, जिसमें वह देश की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं।

27 वर्षीय ट्रैप शूटर ने इन गेम्स में तीन मेडल (दो गोल्ड और एक सिल्वर) जीते। शूटिंग में भारत के शानदार प्रदर्शन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। नीरू के मेडल जीतने का सिलसिला महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल के साथ शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ टीम बनाई थी। तीन दिन के क्वालिफिकेशन के बाद भारतीय तिकड़ी का कुल स्कोर 328 रहा। वे गोल्ड मेडल जीतने वाले चीन से पीछे रहीं, जबकि कुवैत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इसके बाद नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और इस खेल में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 118 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप करने के बाद उन्होंने फाइनल में 28 का स्कोर बनाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने कायन चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप-मिक्स्ड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता। मुश्किल शुरुआत के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और आखिर में 34 हिट के साथ जीत हासिल की। ​​उन्होंने 2026 में ही कतर द्वारा बनाए गए 33 हिट के पिछले एशियन रिकॉर्ड को तोड़ा।

मिक्स्ड टीम की जीत ने नीरू के लिए दो दिनों के यादगार सफर को पूरा किया। व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने के 24 घंटे से भी कम समय में वह फिर से शूटिंग रेंज में लौटीं और एक बार फिर टॉप पर रहीं। तीन मेडल जीतने के कारण वह आइची-नागोया गेम्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गईं और उन्हें क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करने का सम्मान मिलेगा। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 4 अक्टूबर को नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल पर लगाया दांव, यादगार वापसी कर जीता फाइनल मुकाबला

Published

on

भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने शुक्रवार को नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में हुए रोमांचक फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में भारत के गोल्ड मेडल के इंतजार को खत्म किया। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार वापसी करते हुए यह जीत हासिल की।

मैच के ज्यादातर समय 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी 2-9 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने मैच के आखिरी पलों में लगातार आठ प्वाइंट हासिल करके जबरदस्त वापसी की और कुदियेव को हराकर इस एशियन गेम्स में भारत के लिए रेसलिंग का पहला गोल्ड मेडल पक्का किया।

कलकल की यह जीत आइची-नागोया में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा थी। उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में एक ओलंपिक चैंपियन और ईरान व जापान के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी। भारतीय रेसलर ने अफगानिस्तान के सैयद उमर ज़जई के खिलाफ अपनी चुनौती शुरू की और शुरुआत में 0-3 से पिछड़ गए।

इसके बाद कलकल ने ‘पुश-आउट’ और ‘शोल्डर थ्रो’ से प्वाइंट हासिल करके मैच का रुख बदल दिया और 5-3 की बढ़त बना ली। फिर उन्होंने एक और ‘थ्रो’ और ‘रोल’ से चार और प्वाइंट हासिल किए, जिससे उन्होंने 13-3 से ‘तकनीकी श्रेष्ठता’ के आधार पर जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद कलकल ने ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेहसावदकोही के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बिना कोई प्वाइंट गंवाए ‘तकनीकी श्रेष्ठता’ के आधार पर जीत हासिल की। सेमीफाइनल मैच उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि उन्हें जापान के ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका का सामना करना था। हालांकि, कलकल पहले पीरियड के अंत में 0-2 से पीछे थे, लेकिन दूसरे पीरियड में उन्होंने वापसी करते हुए तीन प्वाइंट हासिल किए, जबकि कियोका सिर्फ एक प्वाइंट ही बना पाए।

मैच 3-3 से ड्रॉ पर खत्म हुआ, इसलिए कलकल ने तय नियमों के आधार पर जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उनका मुकाबला कुदियेव से होना था। ताजिकिस्तान पहलवान 9-2 की बढ़त बनाकर गोल्ड मेडल जीतने के बहुत करीब लग रहा था, लेकिन कलकल ने हार नहीं मानी और आखिरी पलों में शानदार वापसी की।

उन्होंने लगातार आठ प्वाइंट हासिल करके मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया और 10-9 से यादगार जीत दर्ज की। इस तरह उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में नाटकीय अंदाज में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता।

Continue Reading

खेल

2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट

Published

on

क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, 2027 पुरुष वनडे विश्व कप का, काउंटडाउन गुरुवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गुरुवार को केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान करेगा।

2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 मेजबान स्थलों पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत में रात 8:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह आयोजन केप टाउन स्थित समकालीन कला अफ्रीका का ज़िट्ज़ संग्रहालय (ज़िट्ज़ एमओसीएए) में होगा।

शेड्यूल जारी करने के साथ ही आईसीसी वैश्विक टिकट बैलेट भी शुरू करेगा। इसके जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों को विश्व कप के मैचों के टिकट हासिल करने का समान अवसर मिलेगा। 30 सितंबर की कटऑफ तारीख तक 14 में से 10 टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी होंगी।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को स्वत: प्रवेश मिला है। इनके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार स्थानों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले बहु-टीम वैश्विक क्वालीफायर के जरिए होगा। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर में हिस्सा लेगी और मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 2027 वनडे विश्व कप अंतरराष्ट्रीय करियर को एक और विश्व कप खिताब के साथ यादगार बनाने का आखिरी मौका हो सकता है।

जियो स्टार से बातचीत में रोहित शर्मा ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत को याद करते हुए कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में भी उस एहसास को दोबारा महसूस करना चाहते हैं।

रोहित ने कहा कि भारत के लिए विश्व कप जीतना बेहद खास एहसास है। उन्होंने बताया कि उन्होंने टी20 प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने का अनुभव किया है। 2007 में वह महज 20 साल के युवा खिलाड़ी थे, जबकि 2024 में भारत ने लंबे अंतराल के बाद आईसीसी खिताब जीता।

उन्होंने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्हें एहसास हुआ कि आईसीसी खिताब कितना महत्वपूर्ण है। रोहित ने कहा कि वह उस जीत से मिले एहसास को फिर से हासिल करना चाहते हैं और इसलिए आगामी वनडे विश्व कप जीतना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

वहीं, विराट कोहली ने कहा कि 2027 विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कोहली ने कहा कि वह मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है।

कोहली ने यह भी कहा कि उनका सपना विश्व कप के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली पारी खेलना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का विश्व कप जीतना होगा।

आईसीसी के अनुसार, मुफ्त टिकट बैलेट प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रशंसक प्रत्येक मैच के लिए सभी श्रेणियों में अधिकतम चार टिकटों का अनुरोध कर सकेंगे। यदि टिकटों की मांग स्टेडियम की क्षमता से अधिक होती है, तो कंप्यूटरीकृत रैंडम ड्रॉ के जरिए टिकटों का आवंटन किया जाएगा।

2027 वनडे विश्व कप का आधिकारिक शेड्यूल गुरुवार रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति15 hours ago

अखिलेश को निशाद-दानिश की नसीहत, विपक्षी एकता से पहले जमीनी हकीकत देखें

व्यापार15 hours ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

खेल15 hours ago

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा होंगी क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक, 2 गोल्ड समेत जीते कुल तीन मेडल

व्यापार16 hours ago

बड़ी आईटी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं मिड-साइज आईटी कंपनियां, चुनौतियों के बावजूद मजबूत संभावनाएं: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ा केंद्र का सहयोग, ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई मजबूती: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मनोरंजन16 hours ago

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

मनोरंजन17 hours ago

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ : पब्लिक को पसंद आई फिल्म, कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे देखने, अक्षय खन्ना को किया मिस

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

भारत और फ्रांस ने व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति देने को लेकर की चर्चा, एफटीए से लेकर यूपीआई तक पर हुई अहम बातचीत

खेल17 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल पर लगाया दांव, यादगार वापसी कर जीता फाइनल मुकाबला

राजनीति17 hours ago

इंदौर जल संकट: गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान