राजनीति
अखिलेश बोले, ‘पार्टी तीन सौ यूनिट फ्री बिजली का चलाएगी अभियान’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बड़े अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि सपा ‘300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ, छूट ना जाओ’ अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके शुभारंभ के दौरान कहा कि नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार से प्रदेश में घर-घर जाकर इस अभियान को शुरू करेंगे। इस दौरान सभी जगह पर आनलाइन फार्म भी भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसके लिए कल से अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को उनका बिजली बिल जिस नाम से उनके घर आता है, वे नाम इस अभियान के तहत फॉर्म में भरवाए जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं, उनसे फार्म भरवाया जाएगा। जिनके पास बिजली का बिल है वो उसी नाम को लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं वो राशन कार्ड के अनुसार नाम लिखवाएं।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से रथ चलाने की अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही डोर टु डोर और ऑनलाइन अभियान भी चलेगा। उन्होंने खुद की चुनाव की तैयारी करने के बाद इसकी घोषणा कराई। यह भाजपा की चाल है। फिर भी समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी पार्टियां पूरी तत्परता से डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए जनता के बीच पहुंच रही है।
सपा की मान्यता रद करने को लेकर दर्ज याचिका के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भाजपा की मान्यता रद करें, क्योंकि मुख्यमंत्री पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। डिप्टी सीएम पर भी मुकदमा है। सपा के कई लोगों पर झूठे मुकदमे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अब्दुल्ला आजम को फसाने में कांग्रेस और भाजपा दोनों थीं। रामपुर आए एक जिलाधिकारी ने खुद के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए मनमाने तरीके से मुकदमे लगाए। उसी कड़ी में नाहिद हसनहसन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वादा किया था पर अभी तक नहीं हुई और जब किसान आंदोलन कर रहे थे, तब वो किसानों को आतंकवादी कह रहे थे। जिन लोगों को किसान आतंकवादी लगते हैं वो अन्न खाना बंद कर दें।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ और ‘कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे

भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस स्वदेशी जहाज सह्याद्रि’ और कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे हैं। भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैनाती के तहत दोनों जहाजों को भेजा गया है।
भारतीय नौसेना के जहाज फिलीपींस में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस, संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) में हिस्सा लेंगे।
एडीएमएम प्लस, जेसीए में 10 आसियान देशों और आठ साझेदार देशों की समुद्री सेनाएं एक साथ आती हैं। इनका उद्देश्य पेशेवर और ऑपरेशनल गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल बढ़ाना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।
एडीएमएम-प्लस जेसीए में भारतीय नौसेना के जहाजों की भागीदारी भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है, जो बहुपक्षीय समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ रचनात्मक जुड़ाव के प्रति भारत की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है।
यह तैनाती भारतीय नौसेना को पेशेवर और परिचालनिक गतिविधियों के माध्यम से भाग लेने वाली समुद्री सेनाओं के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे साझा समुद्री चुनौतियों की बेहतर समझ बनाने में मदद मिलेगी।
यह पोर्ट कॉल भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ते समुद्री जुड़ाव को भी दर्शाता है। हाल के द्विपक्षीय जुड़ाव और अगस्त 2025 में भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद यह तैनाती दोनों देशों के बीच पेशेवर संबंधों और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने का अवसर देती है।
राष्ट्रीय समाचार
आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने छात्र की मौत पर जताया दुख, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन

आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने संस्थान के एक छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है। फोरम ने छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के प्रति भी पूरी एकजुटता जताई है। बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर डूला संस्थान की सीनेट से मंजूर और वर्तमान में लागू शैक्षणिक नीतियों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
फोरम के मुताबिक, 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्य-सत्र परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान पाठ्यक्रम के शिक्षक और परीक्षा निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला ने एक छात्र को परीक्षा के दौरान शैक्षणिक अनियमितता करते हुए देखा।
बयान के अनुसार, छात्र के पास परीक्षा के दौरान बिना अनुमति स्मार्टफोन था और वह उसका इस्तेमाल कर रहा था। संस्थान में तय प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर डूला ने इस घटना की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए संस्थान के अधिकारियों को दी।
फैकल्टी फोरम ने कहा कि प्रोफेसर डूला ने सिर्फ अपनी अकादमिक जिम्मेदारी निभाई और संस्थान की मंजूर प्रक्रिया का पालन किया। फोरम ने प्रोफेसर डूला की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली बातों पर गहरी चिंता जताई है।
फोरम ने कहा कि वह इस बात से बेहद व्यथित है कि अपनी आधिकारिक और अकादमिक जिम्मेदारी निभाने वाले प्रोफेसर की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। बयान में प्रोफेसर डूला के प्रति समर्थन दोहराते हुए कहा गया है कि उन्होंने संस्थान की मौजूदा शैक्षणिक नीतियों के अनुरूप ही कार्रवाई की थी।
इससे पहले, आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत से जुड़े मामले में पुलिस ने ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (एडीआर) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मृतक छात्र की पहचान साहिल वाकोडे के रूप में हुई थी, जो ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था।
राष्ट्रीय समाचार
असम में भारत की बैटरी बनने की क्षमता, अदाणी ग्रुप राज्य में सर्जित करेगा 40,000 नौकरियां: जीत अदाणी

अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने रविवार को कहा कि असम में देश के बड़े एनर्जी हब के रूप में उभरने की क्षमता है और यह भारत की बैटरी बन सकता है।
राज्य के धुबरी जिले के चापर में अदाणी पावर के 3,200 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में जीत अदाणी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में असम में जबरदस्त बदलाव आया है और राज्य भारत में निवेश के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा, “पिछले 5 सालों में मैं 40 बार असम आया हूं। लेकिन आज इस खूबसूरत जमीन पर आप सबके बीच खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।”
जीत अदाणी ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले सालों में असम न सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए ऊर्जा पैदा करेगा, बल्कि एक बड़ा एनर्जी हब भी बनेगा और पूरे देश की सुरक्षा को ऊर्जा देगा। आप कह सकते हैं कि असम में ‘भारत की बैटरी’ बनने की क्षमता है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ऐसे माहौल को बनाने का श्रेय दिया, जिससे पूरे राज्य में आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विकास और व्यापार के मौकों को बढ़ावा मिला है।
जीत अदाणी ने कहा कि असम अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि निवेश, उद्योग और बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं के केंद्र के तौर पर भी तेजी से पहचान बना रहा है।
असम में अदाणी ग्रुप के सफर पर बात करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि कंपनी शुरू में राज्य के विकास में योगदान देने के मकसद से आई थी, लेकिन जल्द ही उन्हें कई सेक्टर में विस्तार के मौके नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री सरमा के काम करने के तरीके की तारीफ की और कहा कि उनका ध्यान परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और लागू करने पर रहता है।
उन्होंने कहा, “पिछले साल ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में हमारे ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने घोषणा की थी कि अदाणी ग्रुप अगले 10 सालों में नॉर्थईस्ट में 1 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश करेगा। आज मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि असम में लगभग 80,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ काम पहले ही शुरू हो चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि नौकरी के मौके पैदा करना और स्थानीय लोगों की भागीदारी ग्रुप की निवेश रणनीति का मुख्य हिस्सा है। 48,000 करोड़ रुपए का आने वाला थर्मल पावर प्रोजेक्ट, जिसकी क्षमता 3,200 मेगावाट होगी, उम्मीद है कि यह नॉर्थ-ईस्ट में बिजली पैदा करने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बन जाएगा।
जीत अदाणी ने कहा, “हमने यहां पहले ही 4 से 5 जॉब ड्राइव किए हैं और असम के 4,500 स्थानीय युवाओं को नौकरी पर रखा जा चुका है। असम में अदाणी ग्रुप के कारोबार से यहां के लोगों के लिए लगभग 40,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “यह तो बस शुरुआत है। जैसे-जैसे हम असम में आगे बढ़ेंगे, स्थानीय युवाओं के लिए भी मौके बढ़ेंगे। हमारा मकसद यह पक्का करना है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय टैलेंट इस विकास यात्रा का सक्रिय हिस्सा बने।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
