Connect with us
Friday,17-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘रागिनी 3’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी तमन्ना भाटिया, लंदन शेड्यूल से मेकर्स ने शेयर की तस्वीरें

Published

on

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया एकता कपूर की लोकप्रिय हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘रागिनी 3’ में नजर आएंगी। गुरुवार को मेकर्स ने लंदन शेड्यूल की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के हाथ में एक क्लैपबोर्ड है, जिस पर ‘रागिनी 3’ लिखा हुआ है। पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा, “हर डेट नाइट की शुरुआत एक मुस्कान से होती है। मिलिए रागिनी से।”

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म ‘रागिनी-3’ की शूटिंग लंदन से शुरू कर दी है। फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बार मेकर्स ने फिल्म को हॉरर जॉनर से बदलकर एक फ्रेश सुपरनैचुरल थ्रिलर बनाने का फैसला किया है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म ‘रागिनी 3’ एक रोमांचक नए अध्याय में ले जाएगी। हालांकि, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेकर्स की तरफ से कुछ घोषणा देखने को मिलेगी।

फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 से हुई थी, जो अलौकिक घटनाओं पर आधारित थी। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस, हॉरर और बोल्डनेस के मिश्रण के लिए जानी जाती है।

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित हॉरर-थ्रिलर फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स (एकता कपूर और शोभा कपूर) द्वारा किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला मुख्य भूमिकाओं में थे। यह आंशिक रूप से दिल्ली की एक वास्तविक घटना और ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ से प्रेरित थी।

2014 में ‘रागिनी एमएमएस 2’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ की अगली कड़ी थी और इसमें सनी लियोन मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा, एएलटी बालाजी पर 2017 में ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स’ नामक हॉरर वेब सीरीज रिलीज की गई थी और 2019 में दूसरा सीजन रिलीज किया गया था, जिसमें हॉरर और थ्रिलर का तड़का लगाया गया था।

मनोरंजन

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

Published

on

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और तब से उनका वजन क़रीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है, जिसे देखते हुए देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को अभिनेत्री फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर सोनमा वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सोनम वांगचुक जी के अनशन (भूख हड़ताल) को आज 19 दिन हो गए हैं। हमें तब तक इंतजार नहीं करना चाहिए जब तक कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ न जाए। सोनम जी ने हमारे देश के लिए बहुत बड़े और अच्छे काम किए हैं। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए उन्हें इस तरह अपनी जान दांव पर न लगानी पड़े, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “राजनीति को अलग रखकर देखें तो हमारे युवाओं और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सबसे जरूरी है। सोनम जी को इस तरह कमजोर होते देखना बेहद दुखद है। उम्मीद है कि सरकार बातचीत के जरिए जल्द ही इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालेगी। आज के नौजवान ही देश का आने वाला कल हैं। हमारा यह फर्ज बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों और एक बेहतर व सुरक्षित भविष्य पाने में उनका पूरा साथ दें।”

श्वेता तिवारी ने कहा, “सोनम वांगचुक जी शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक सही और जरूरी मुद्दे के लिए आवाज उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

अभिनेत्री ने ये स्पष्ट किया कि उनका सीजेपी पार्टी से कोई समर्थन नहीं है। उनका मानना है कि सीजेपी अपने काम के लिए सोनम वांगचुका का फायदा उठा रही है। उन्होंने लिखा, “जिस तरह से सीजेपी इस मामले को संभाल रहे हैं, मैं उससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सोनम वांगचुक के संघर्ष का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। मैं इस तरीके का समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन केवल सोनम वांगचुक और उस मुद्दे के लिए है, जिसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं, न कि किसी राजनीतिक समूह या संगठन के लिए जो इससे अपना फायदा उठाना चाहता है।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “हमारे राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हम ऐसे व्यक्ति को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते जिसने अपना जीवन देश और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। हमारा ध्यान उनके संदेश, उनकी सेहत और इस समस्या के सही समाधान पर होना चाहिए।”

Continue Reading

मनोरंजन

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी यादें

Published

on

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वंशिका के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में वंशिका के बचपन से लेकर अब तक की यादें हैं। इनमें वह अपने पिता सतीश कौशिक और अनुपम खेर के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में अनुपम खेर वंशिका से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और वंशिका साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, “सबसे प्यारी वंशिका बेटा, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत जिंदगी दें, साथ ही तुम्हारे हर सपने को पूरा करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो। जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपनी दोस्त मानता था। कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, भरोसे और अपनापन से बनते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है।”

अनुपम खेर ने वंशिका से वादा करते हुए लिखा कि वह जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “कई बार अपने प्यार को शब्दों में कहना आसान नहीं होता, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी हिम्मत बनूंगा और हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा। कौन जानता है, आने वाले सालों में जब तुम शादी करोगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले। उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारा यह जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबसे प्यारे दोस्त सतीश आज ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी। भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें।”

Continue Reading

मनोरंजन

राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पेपी नंबर आउट

Published

on

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने बुधवार को अपना नया गाना ‘नाच ले ललरिया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का हिस्सा है। यह गाना वाइब्रेंट डांस नंबर है, जो फिल्म की मस्ती, रंग की हल्की-सी झलक दिखाता है।

लंदन की खूबसूरत और रंगीन सड़कों पर शूट किए गए इस गाने में राघव जुयाल के साथ फिल्म की दूसरी कास्ट भी देखने को मिल रही है। यह गाना पेपी नंबर टिप्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल समेत सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

गाने को लेकर अमित त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने यह गाना फिल्म की मजेदार अंदाज को देखते हुए बनाया है।

उन्होंने बताया, “हम एक ऐसा गाना बनाना चाहते थे, जिसे सुनकर लोगों को तुरंत उठकर डांस करने का मन करे। क्योंकि भाई तेरा स्टार है एक बहुत ही मजेदार, हल्का-फुल्का एंटरटेनर है, इसलिए म्यूजिक में भी वही एनर्जी दिखानी थी। कुमार के लिरिक्स और जैस्मीन और सुधीर की दमदार आवाज ने इस कंपोजिशन को खूबसूरती से जिंदा कर दिया। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस को इस पर डांस करने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।”

ईस्टवुड पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ ‘अजय सिंह’ (राघव जुयाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कर्जे में डूबा हुआ युवक है और उसे पूरा विश्वास है कि वह एक बड़ा बॉलीवुड स्टार है।

फिल्म में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासर अल अजेह और देव अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

विवेक बी. अग्रवाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखा है और अवंतिका हरि, सुनील रूपानी, और विवेक बी. अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरा

खेल3 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल से पहले स्पेन के लिए चिंता का विषय बनी यामल-पोरो की फिटनेस

मनोरंजन3 hours ago

‘रागिनी 3’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी तमन्ना भाटिया, लंदन शेड्यूल से मेकर्स ने शेयर की तस्वीरें

व्यापार3 hours ago

सिएट का शेयर 9 प्रतिशत से अधिक फिसला, पहली तिमाही में 96 प्रतिशत घटा मुनाफा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन से टकराई ट्रेन, तीन छात्रों समेत चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र20 hours ago

एफडीए ने जोगेश्वरी में कॉस्मेटिक्स स्टोर पर बड़ी छापेमारी की, बिना लेबल वाला टॉयलेट सोप ज़ब्त किया

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई रेलवे नेटवर्क में विस्तार प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़ी रुकावट, रेलवे की ज़मीन पर कब्ज़े की वजह से कई प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, आर टी आई से पता चला

खेल21 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में हार के बाद बेलिंगहम बोले- ‘मैं माफी चाहता हूं, काश एक या दो और जीत दिला पाता’

अपराध22 hours ago

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

व्यापार4 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

रुझान