व्यापार
मैंने एआई के चलते एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी : डेलॉइट के शीर्ष अधिकारी
AI
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से इंडस्ट्री को बदल रहा है और मैंने इसके चलते अब तक एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी है। डेलॉइट के प्रिंसिपल और ग्लोबल एआई लीडर नितिन मित्तल ने शुक्रवार को यह बयान दिया।
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में “आखिरी नौकरी? एआई और काम का भविष्य” शीर्षक वाले सत्र के दौरान बोलते हुए मित्तल ने कहा कि उन्होंने एआई के कारण नौकरी जाने का एक भी उदाहरण नहीं देखा है।
मित्तल ने कहा, “मैंने एआई के कारण एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखा,” उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे एजेन्टिक एआई जैसी उभरती टेक्नोलॉजी वर्क पैटर्न को नया रूप दे रही है।
उन्होंने बताया कि कुछ नौकरियां -जिनमें खासकर बार-बार कोडिंग होती है- प्रभावित हो रही हैं, लेकिन वे गायब होने के बजाय विकसित हो रही हैं।
उन्होंने कहा, “कोडिंग इसका एक आदर्श उदाहरण है। जिन नौकरियों पर असर पड़ रहा है, वे इंसानों द्वारा की जाने वाली व्हाइट कोडिंग है। विशेष रूप से एजेंटिक एआई ऐसी नौकरियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन मुझे एक भी ऐसी नौकरी नहीं मिली जो एआई के कारण चली गई हो।”
मित्तल ने एजेंटिक एआई को ऑटोनॉमस सिस्टम बताया जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकती हैं, योजना बना सकती हैं और कार्य कर सकती हैं।
उन्होंने सॉवरेन एआई के महत्व पर भी जोर दिया, जो न केवल डेटा की सुरक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र की संस्कृति और भाषा को भी संरक्षित करता है।
यह पूछे जाने पर कि भारत वैश्विक एआई क्रांति में एक “बैक ऑफिस” बनकर न रह जाए, मित्तल ने कहा कि देश अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण पहले से ही एक स्वाभाविक लाभ प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने कहा, “अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण भारत को एआई में तकनीक लागू करने में एक जोरदार और स्वाभाविक लाभ प्राप्त है। लेकिन सवाल यह है कि हम इसका लाभ कैसे उठाएं? इसके लिए बड़े पैमाने पर री-स्किलिंग डेवलपमेंट और निवेश की आवश्यकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि भारत सरकार ने एआई-केंद्रित कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, लेकिन समग्र समाज को इस बदलाव को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी।
उन्होंने कहा, “चुनौती यह है कि नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंतित होने के बजाय, हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि हम एआई के निवेशक और उपभोक्ता कैसे बन सकते हैं।”
व्यापार
सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को उछाल देखने को मिला, जिससे दोनों की कीमती धातुओं की कीमत क्रमश: करीब 1.55 रुपए प्रति 10 ग्राम और 2.55 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:45 पर सोने का कॉन्ट्रैक्ट (5 जून 2026) 1,016 रुपए या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,964 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,54,501 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,54,990 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी का कॉन्ट्रैक्ट (5 मई 2026) 3,258 रुपए या 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,55,000 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,54,074 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,55,735 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,856 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट होने से सोने की कीमतों में तेजी आई। इससे मुद्रास्फीति संबंधी तात्कालिक चिंताएं कम हुईं और बाजार का समग्र माहौल बेहतर हुआ। आंकड़ों से पता चला कि पीपीआई में मामूली वृद्धि हुई, जो उम्मीदों से कम रही। इससे संकेत मिलता है कि मुद्रास्फीति का दबाव मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान संघर्ष जैसे बाहरी झटकों से प्रेरित है।
उन्होंने आगे बताया कि इससे डॉलर की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग कम हुई और सोने की कीमतों में वृद्धि हुई, क्योंकि डॉलर के कमजोर होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना अधिक आकर्षक हो जाता है।
दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 97.80 पर पहुंच गया है, जो कि कुछ दिनों पहले 99 पर था।
राष्ट्रीय समाचार
भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
लिंक्डइन द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि तेजी से विकसित हो रहे रोजगार परिदृश्य से पारंपरिक करियर मार्गों से परे भी अवसर खुल रहे हैं, जो तेजी से अपनाई जा रही तकनीकी आवश्यकताओं और बदलती व्यावसायिक जरूरतों से प्रेरित हैं।
आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि अवसर अब केवल तकनीकी भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यवसाय और मानव संसाधन केंद्रित कार्यों में भी मजबूत वृद्धि देखी जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, मानव संसाधन, परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी, विपणन, कार्यक्रम और परियोजना प्रबंधन और व्यवसाय विकास जैसे क्षेत्रों में फ्रेशर्स की भर्तियां बढ़ रही हैं।
बिजली आपूर्ति, शिक्षा, सरकारी प्रशासन, परिवहन और रसद एवं ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसे उद्योग युवा पेशेवरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि जिन क्षेत्रों को परंपरागत रूप से नए पेशेवरों के लिए प्रमुख गंतव्य नहीं माना जाता था, वे अब रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
करियर विशेषज्ञ और लिंक्डइन न्यूज की भारत वरिष्ठ प्रबंध संपादक निरजिता बनर्जी ने कहा कि तेजी से बदलते रोजगार बाजार में युवा पेशेवरों को अपरंपरागत करियर विकल्पों के प्रति खुला रहना चाहिए।
बनर्जी ने कहा, “यह किसी अलग उद्योग में, किसी नए शहर में, या किसी ऐसे पद पर हो सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। आज के गतिशील रोजगार बाजार में, जहां कौशल विभिन्न क्षेत्रों में काम आ सकते हैं, पेशेवरों के लिए बहुमुखी कौशल विकसित करना महत्वपूर्ण है।”
बनर्जी ने आगे कहा,“प्रारंभिक करियर विभिन्न भूमिकाओं और उद्योगों के अनुभवों से आकार ले रहा है। हालांकि पहली नौकरी का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता, लेकिन विविध अनुभवों के लिए खुला रहना आपको गति बनाने और सही नौकरी खोजने में मदद कर सकता है।”
रिपोर्ट कार्यबल में प्रवेश के लिए छोटे व्यवसायों के बढ़ते महत्व की ओर भी इशारा करती है।
रिपोर्ट के अनुसार, 2023 और 2025 के बीच 1 से 10 कर्मचारियों वाली कंपनियों में स्नातक डिग्री धारकों और व्यापक प्रवेश-स्तर के कार्यबल दोनों की भर्ती में तेजी से वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भौगोलिक रूप से, भर्ती अधिक वितरित हो रही है, और विजयवाड़ा, भोपाल, जयपुर, इंदौर, ग्वालियर और वडोदरा जैसे शहर प्रारंभिक करियर प्रतिभा के लिए तेजी से बढ़ते केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं।
व्यापार
अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के (5 जून, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,899 पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,54,404 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,54,899 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
चांदी का (5 मई, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,54,076 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,53,310 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,55,617 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
सोने के टेक्निकल आउटलुक पर विशेषज्ञों ने कहा कि अगर सोना 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो 1,57,000-1,58,000 रुपए की ओर जा सकता है।
एक विश्लेषक ने कहा, “गिरावट की स्थिति में 1,54,000 रुपए से नीचे की फिसलने के बाद 1,52,000 रुपए और उससे आगे 1,50,000 रुपए तक जा सकता है।”
अन्य बाजार विशेषज्ञ ने कहा, “चांदी के लिए रुकावट का स्तर 2,60,000-2,63,000 रुपए पर है और अगर यह इससे आगे निकलता है तो 2,68,000-2,70,000 रुपए तक जा सकता है।”
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई। सोने 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,852 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत अगले दो दिनों में शुरू हो सकती है और बातचीत फिर से पाकिस्तान में होने की संभावना है।
यह घटनाक्रम सप्ताहांत में वार्ता विफल होने के बाद सामने आया है, जिसके चलते वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा दी थी, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
