राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री मोदी का भारत को 2047 तक विकसित बनाने का सपना अब हर नागरिक का सामूहिक संकल्प : प्रल्हाद जोशी
नई दिल्ली, 17 सितंबर। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का सपना आज हर नागरिक का सामूहिक संकल्प बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आपकी अथक मेहनत और समर्पण ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आपने हर नागरिक के दिल में देशभक्ति का दीप जलाया है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प जगाया है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, जिससे आप आने वाले वर्षों में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ भारत माता की सेवा करते रहें।”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपके मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मिलना उनके लिए वास्तव में एक कभी न भूलने वाल अनुभव था।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “हर विषय में उनकी गहरी रुचि, खुले विचारों और लीक से हटकर नजरिए ने मुझे नई ऊर्जा दी और अपनी जिम्मेदारियों को और भी ज्यादा समर्पण और उत्साह के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।”
सिंधिया ने आगे कहा, “उस एक अनुभव ने मुझे जीवन भर पूरी निष्ठा से लोगों की सेवा करने की क्षमता प्रदान की और इसके लिए मैं हमेशा उनके प्रति तहे दिल से आभारी रहूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर व्यक्ति के विकास और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं।
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों का महत्वपूर्ण निर्णय न केवल नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय उत्पादन और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए उद्योग और व्यापार जगत को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय समाचार
भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

भारत आने वाले समय में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा और इसके विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी क्षेत्र अहम भूमिका निभाएंगे। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ‘एनुअल न्यू चैंपियंस मीटिंग’ या ‘समर दावोस’ में दिया गया।
आईएएनएस के साथ बातचीत में, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मैनेजिंग डायरेक्टर मिरेक डुसेक ने भारत के आर्थिक विकास अनुमानों की संभावनाओं पर भरोसा जताया और देश को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया।
डुसेक ने कहा, “भारत वैश्विक विकास दर में अहम योगदान दे रहा है और हमें उम्मीद है कि आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती रहेगी।”
उन्होंने कहा कि समर दावोस बैठक ने दुनिया भर के इनोवेटर्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स, नीति निर्मताओं और बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स को एक साथ लाया है, ताकि सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके और वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढा जा सके।
इसके अलावा, डुसेक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक विकास को सहारा देने की क्षमता है।
इसके अलावा, आईएएनएस से बातचीत में पद्म श्री से सम्मानित और ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में मृदा विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रोफेसर, प्रो. रतन लाल ने कहा, “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और इस विकास में कृषि की अहम भूमिका होगी।”
इसके अलावा, उन्होंने खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए मिट्टी की सेहत सुधारने और जमीन के टिकाऊ प्रबंधन के तरीकों को बढ़ावा देने की अहमियत पर जोर दिया।
लाल ने भारतीय खेती में बदलाव लाने के लिए नई उभरती टेक्नोलॉजी की संभावनाओं के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स किसानों के लिए मिट्टी की जांच को तेज, सस्ता और ज्यादा आसान बना सकते हैं, जिससे किसान सही जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें और फसल की पैदावार बढ़ा सकें।
समर दावोस 23 जून को शुरू हुआ और 25 जून को खत्म होगा। इसमें बिजनेस, सरकार, एकेडेमिया और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के ग्लोबल लीडर्स इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और आर्थिक विकास के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ एक मंच पर आएंगे।
राष्ट्रीय समाचार
आंध्र प्रदेश : पारावाड़ा फार्मा सिटी अग्निकांड में पवन कल्याण और गृह मंत्री अनीता ने हालात की ली जानकारी, श्रमिकों की मौत पर जताया दुख

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की पारावाड़ा फार्मा सिटी स्थित दक्षिणा एनर्जी केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत राहत और बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अनकापल्ली जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पवन कल्याण ने अधिकारियों से आग पर नियंत्रण की स्थिति के बारे में जानकारी ली और औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशाखापट्टनम के आसपास स्थित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। साथ ही घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
वहीं राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने भी इस हादसे पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अनकापल्ली के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बातचीत कर घटना और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
गृह मंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद हादसे से प्रभावित सभी परिवारों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद; सेंसेक्स 77,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 291.17 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,094.07 और निफ्टी 89.80 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,102.90 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 211.80 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,729.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 112.55 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,897.00 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस और मीडिया शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर थे। इसके बाद निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी एनर्जी भी हरे निशान में बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंजम्पशन लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, इन्फोसिस, बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टीसीएस गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड, ट्रेंट, आईटीसी, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडिगो और एनटीपीसी लूजर्स थे।
व्यापक बाजार में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों में से 2,600 से ज्यादा हरे निशान में बंद हुआ, जबकि लाल निशान में बंद होने वाली कंपनियों की संख्या 1,700 से अधिक थी।
एसबीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई और फिर इसने 95 अंक की सीमित रेंज में कारोबार किया और 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 24,200-24,230 का जोन एक रुकावट का स्तर है और अगर यह इसे तोड़ता है तो 24,230 और फिर 24,400 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में 23,970-23,950 का स्तर सपोर्ट जोन है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
