Connect with us
Thursday,15-October-2026
ताज़ा खबर

दुर्घटना

पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में सात की मौत

Published

on

पटना, 24 फरवरी। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस के अनुसार, देर रात मसौढ़ी थाना अंतर्गत स्थित नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सात व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।

बताया गया कि बालू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक ऑटो के पूरी तरह ऊपर आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में सभी मजदूर बताए जाते हैं।

बताया जा रहा है कि पटना से मजदूरी करके ये सभी तारेगना स्टेशन पर उतरे थे और फिर वहां से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच पितवांस की ओर से जा रहे एक बालू लदे ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नजदीक के गांव से प्रत्येक दिन लोग मजदूरी करने के लिए पटना जाते थे और काम करके देर रात अपने घर लौट आते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दुर्घटना पर रवि प्रकाश, मुखिया, सहवां पंचायत ने कहा, “यह घटना बहुत दुखद है। इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोग यहां पास की ही शाहाबाद पंचायत और चर्मा पंचायत के श्रमिक थे। यह लोग रोज कमाने के लिए पटना जाते थे और शाम को लौट आते थे। रविवार शाम को लौट रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस लापरवाही से 7 लोगों की जान चली गई है। इतनी बड़ी घटना हो गई है लेकिन अभी तक कोई बड़ा अधिकारी नहीं आया है। आम लोगों की मांग है कि डीएम घटनास्थल पर आएं। तब तक हम शव को उठने नहीं देंगे। मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा मिले। इसके अलावा अभी तक 3 लोग लापता हैं।”

अंतरराष्ट्रीय समाचार

मियामी एयरपोर्ट पर अमेज़न का कार्गो प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत

Published

on

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेज़न का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकलकर क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोजी कॉर्डेरो-स्टुट्ज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे (1758 जीएमटी) हुआ। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा के अनुसार, घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वीडियो फुटेज में विमान से घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मियामी-डेड फायर रेस्क्यू ने ‘X’ पर बताया कि 60 से ज़्यादा यूनिट और लगभग 200 फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान में कहा कि एयर फ्लाइट 7598 रविवार को पूर्वी समयानुसार दोपहर 2 बजे (1800 जीएमटी) एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गई।

एजेंसी ने बताया कि बोइंग 767-300 कार्गो प्लेन ने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में लुइस मुनोज़ मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एजेंसी ने यह भी कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

एफएए के बयान में अमेज़न की प्रवक्ता केली नेंटेल ने कहा कि विमान के साथ “उतरने की कोशिश के दौरान एक घटना हुई।” उन्होंने कहा, “यह तेज़ी से बदलती स्थिति है और हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं।”

इससे पहले शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह (ब्लफ) पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” बयान में कहा गया, “फायरफाइटर्स आग बुझाने और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोकने में कामयाब रहे।”

विमान में चार लोग सवार थे। बयान के अनुसार, दो बच्चों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड क्रैश के कारणों की जांच कर रहा है।

Continue Reading

दुर्घटना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 18 अमरनाथ यात्री हुए घायल

Published

on

जम्मू, 13 जुलाई: रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के 18 यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामबन के चंदरकोट में लंगर पॉइंट पर पहलगाम जा रहे काफिले में शामिल दो एसआरटीसी बसों, एक कार और एक प्राइवेट बस की टक्कर हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले एसआरटीसी की बस (जेके 01वाई-1044) दूसरी एसआरटीसी (जेके 01 वाई-1052) बस से टकरा गई। टक्कर की वजह से दूसरी बस एक कार (जेके21के-8115) से जा टकराई और फिर उस कार ने एक प्राइवेट बस (जेके02 सीएल-5499) को टक्कर मार दी। 4 वाहनों में टक्कर के कारण 18 अमरनाथ यात्री घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी 18 घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए तुरंत रामबन के ज़िला अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

अभी तक 10 घायलों की पहचान हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले कमलेश राजपूत के 23 वर्षीय बेटे हर्ष राजपूत, सुरेश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे विशाल गुप्ता, हीरा लाल शंकर के 23 वर्षीय बेटे पंकज सुवनकर, महाराष्ट्र के यवतमाल के जीवन मोवाडे के 29 वर्षीय बेटे सुहास जीवन मोवाडे, राजस्थान के गंगानगर के रतन के 45 वर्षीय बेटे भारत भूषण, शिव के 51 वर्षीय बेटे विनोद कुमार घायल हुए हैं। वहीं, राजस्थान के बीकानेर के सत्तासर के रतन, राजस्थान के विनोद बागला की 48 वर्षीय पत्नी किरण, पंजाब के अक्षय कुमार की 50 वर्षीय पत्नी सीमा रानी, ​​राजस्थान के शिव रतन के 67 वर्षीय बेटे पवन कुमार और राजस्थान के जनता सिंघा के 41 वर्षीय बेटे गंगा सिन्हा भी हादसे में घायल हुए हैं। बाकी 8 घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच चल रही है।

3 जुलाई को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्योहारों के साथ संपन्न होगी। इस साल की यात्रा शुरू होने के बाद से, कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में 2.45 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत

Published

on

हनोई, 13 जुलाई: वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर सोमवार को हो ची मिन्ह सिटी से भारत लाए जाएंगे। यह जानकारी वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने दी।

शनिवार को फु क्वोक द्वीप के निकट भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में तमिलनाडु के 10 पर्यटक शामिल थे। यह यात्रा कर्मचारियों के लिए एक पुरस्कार (रिवॉर्ड) ट्रिप के रूप में आयोजित की गई थी, जो एक भीषण हादसे में बदल गई।

वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान वीएन979 सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:00 बजे हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होगी और भारतीय समयानुसार रात 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

भारतीय दूतावास ने इसे लेकर एक बयान जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए बयान में कहा, “11 जुलाई को हुए नौका हादसे में दुखद रूप से जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर आज (सोमवार) वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान वीएन979 से हो ची मिन्ह सिटी से भारत भेजे जाएंगे।”

दूतावास ने बताया कि संबंधित राज्य सरकारों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीरों को उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

बयान में कहा गया, “हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उपलब्ध हैं।”

इस बीच, दक्षिणी वियतनाम के एन जियांग प्रांत की पुलिस ने रविवार को नौका हादसे से जुड़े कथित कानूनी उल्लंघनों के आरोप में एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय नौका चालक गुयेन होंग हाई के रूप में हुई है। वह एन जियांग प्रांत के सोन कियेन कम्यून के थुआन तिएन गांव का निवासी है और फिलहाल फु क्वोक विशेष क्षेत्र में रह रहा था।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, नौका में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। इनमें 17 तमिलनाडु से थे, जबकि अन्य पर्यटक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के रहने वाले थे।

बताया गया कि नौका दक्षिणी वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में यात्रा के दौरान पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, स्थानीय लोग और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कई यात्रियों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बेहोश मिले लोगों को बचाने के लिए उन्हें मौके पर ही कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया।

तेज बचाव अभियान के बावजूद अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारण का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

कर्नाटक स्टिंग विरोध: कुमारस्वामी ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरना दिया

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

हरियाणा सरकार ने 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

गुजरात में स्वच्छ तीर्थ अभियान को सफलता, 2024 से अब तक 906 टन तीर्थयात्रा कचरे का किया प्रसंस्करण

मनोरंजन4 hours ago

भाजपा नेताओं को है मुस्लिम फोबिया, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर विपक्ष का सरकार पर हमला

राजनीति5 hours ago

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार ने पूरा तंत्र झोंका, सीईसी इतने महत्वपूर्ण क्यों: अभिजीत दिपके

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

सीजेपी प्रदर्शन पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को सभी वैध कदम उठाने के निर्देश

खेल6 hours ago

वेन मैडसेन ने डर्बीशायर के साथ साइन किया एक साल का रेड-बॉल कॉन्ट्रैक्ट, कप्तानी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

आपदा प्रबंधन के लिए नेपाल-विश्व बैंक में करार, जारी होगा कैटास्ट्रॉफी बॉन्ड

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी जीत: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

अपराध6 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति6 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार5 days ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान