राष्ट्रीय समाचार
जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट में सेना की चौकी पर आतंकवादियों ने फेंके 2 ग्रेनेड; तलाशी अभियान जारी
जम्मू: आतंकवादियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट कस्बे में एक सैन्य चौकी पर दो ग्रेनेड फेंके, जिनमें से एक बिना किसी नुकसान के फट गया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह सेना शिविर के पीछे स्थित चौकी पर दो ग्रेनेड फेंके।
अधिकारियों ने बताया, “दो ग्रेनेड में से एक बिना किसी नुकसान के फट गया। दूसरे ग्रेनेड को बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अब संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है।”
इससे पहले सुरनकोट कस्बे में एक जोरदार धमाका सुना गया जिसके बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें वहां पहुंचीं।
अधिकारियों ने पहले कहा था कि सुरनकोट कस्बे में एक सैन्य प्रतिष्ठान के निकट विस्फोट होने का संदेह है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई
शांतिपूर्ण और जन-भागीदारी वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पिछले चार महीनों के दौरान आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
अपनी ओर से सुरक्षा बलों, पुलिस और सेना ने आतंकवादियों, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।
इनमें से अधिकतर आतंकवादी हमले जम्मू संभाग में हुए हैं, जिनमें पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर जिले शामिल हैं।
इनमें से कुछ नृशंस हमले निहत्थे निर्दोष नागरिकों के विरुद्ध किये गये।
लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी जुनैद अहमद भट पर हमले के बारे में
सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कुलगाम जिले के कैमोह इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष वांछित आतंकवादी जुनैद अहमद भट को मार गिराया।
भट 20 अक्टूबर को गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में सात नागरिकों की हत्या में शामिल था। पीड़ितों में एक बुनियादी ढांचा कंपनी के छह गैर-कर्मचारी और एक स्थानीय डॉक्टर शामिल थे।
एक अन्य ग्रेनेड हमले के बारे में
2 नवंबर को आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर में पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) के पास व्यस्त रविवार बाजार में ग्रेनेड फेंका। इस ग्रेनेड विस्फोट में बांदीपुरा जिले की 42 वर्षीय महिला आबिदा की मौत हो गई और नौ अन्य नागरिक घायल हो गए।
बाद में पुलिस ने श्रीनगर शहर के इखराजपोरा इलाके से तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने सीमा पार बैठे लश्कर-ए-तैयबा संगठन के आतंकवादी आकाओं के निर्देश पर ग्रेनेड हमला किया था।
आतंकवादियों ने 24 अक्टूबर को गुलमर्ग हिल स्टेशन के बोटापथरी क्षेत्र में एक सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें तीन सैनिकों और सेना के लिए काम करने वाले दो नागरिक कुलियों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय समाचार
सेशेल्स में पीएम मोदी ने कई अहम एमओयू पर किए हस्ताक्षर, यूपीआई लागू करने पर बनी सहमति

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। भारत और सेशेल्स ने कृषि, एक्जिम बैंक, बाहरी अंतरिक्ष में खोज और नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल पर चर्चा के लिए ज्ञापन समझौता (एमओयू) एक्सचेंज किया।
पीएम मोदी ने कहा, “डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल और मीडिया के साथियों का धन्यवाद। हमारे इस महत्वपूर्ण स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं राष्ट्रपति हार्मिनी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके द्वारा ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं, जो क्लाइमेट चेंज की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।”
‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सेशेल्स गणराज्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया एक सर्वोच्च नागरिक और पर्यावरण सम्मान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब सेशेल्स अपनी आजादी के 150 वर्ष पूरे कर रहा है। हम भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इन 50 वर्षों की यात्रा में हमने मित्रता को विश्वास में, विश्वास को सहयोग में और सहयोग को जनकल्याण में बदला है।
उन्होंने कहा कि हिंद महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल्स के संबंधों को सींचा है। इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर पोषित किया है। हम विश्वास करते हैं कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है और इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भावना हमारे महासागर विजन का आधार है। इस साल फरवरी में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की भारत यात्रा के दौरान जारी किए गए संयुक्त विजन से हमारी भावी साझेदारी का ब्लूप्रिंट तैयार हुआ है। इस पर आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में हमारा सहयोग मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा, “आज हमने हमारे आर्थिक सहयोग को और अधिक लचीला बनाने पर चर्चा की। हम दोनों देशों के उद्योगों के नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे। भारत और सेशेल्स के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। इससे हमारा व्यापार तो बढ़ेगा ही, इसके साथ-साथ पूर्वी अफ्रीकी और हिंद महासागर क्षेत्र के साथ संबंधों को भी बल मिलेगा। हमारा विश्वास है कि डिजिटल तकनीक दोनों देशों की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है। हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत के सफल अनुभवों को सेशेल्स के साथ साझा करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें खुशी है कि आज यूपीआई को सेशेल्स में लागू करने के लिए एमओयू किया जा रहा है। विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान रही है। भारत हमेशा की प्राथमिकताओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान हमने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत सोशल हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट, स्किलिंग, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। सेशेल्स के मनावीय संसाधनों विकास में सहयोग भारत की विशेष प्राथमिकता रही है। मुझे खुशी है कि हम सेशेल्स के सिविल सर्वेंट्स की ट्रेनिंग में योगदान दे रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज प्रोफेशनल और टेक्निकल सेंटर की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग भी की जा रही है। हमारा विश्वास है कि यह सेंटर सेशेल्स की युवाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खड़ी उतरी है। कोविड के मुस्किल समय में वैक्सीन की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया।
पीएम मोदी ने कहा, “आज जनऔषधि पर किए गए एमओयू से सेशेल्स के लोगों को क्वालिटी और उनके पहुंच तक दवाई उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। हम कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग के जरिए सेशेल्स के मेडिकल केयर को और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। ऊर्जा और क्लाइमेट एक्शन में भी हमारा सहयोग निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम ग्रीन हाइड्रोजन सहित क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेंगे। हम ओसियन ऑब्जर्वेशन, मरीन साइंस और कोस्टल मेनेजमेंट के भारत की विशेशज्ञत सेशेल्स के साथ साझा करेंगे।”
उन्होंने कहा कि स्पेस के क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय पर दोनों देशों में एमओयू किया गया। भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से अभिन्न हैं। हम इस दिशा में अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे। भारत सेशेल्स संबंधों की असली शक्ति हमारे लोगों के जुड़ाव हैं। हमारी आज की चर्चाओं से यह संबंध और मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए हम संस्थागत रूप से आगे बढ़ेंगे। सेशेल्स में योग और भारतीय फिल्म उद्योग की लोकप्रियाता हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। इसी भावना के साथ हम दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगे। मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है कि भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े, जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो। जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें। हमारे संबंधों के पिछले 50 साल गहरे विश्वास और साझा प्रगति के रहे हैं। आने वाले 50 साल इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और साझा संप्रभुता के होंगे। मैं एकबार फिर भारत के प्रति आपकी मित्रता और हमारे संबंधों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आप सबका धन्यवाद।”
राष्ट्रीय समाचार
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया गोयल ने उगला सच

देश के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में रविवार सुबह एक बेहद अहम और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मामले की जांच कर रही लोनावाला पुलिस आज सुबह ठीक 7:00 बजे आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ किले पर पहुंची। इस मौके पर पुलिस अपने साथ फाइबर से बना एक पुतला (डमी) भी लेकर आई थी ताकि वारदात वाले दिन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
जब पुलिस ने सिया गोयल की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट करना शुरू किया, तो सिया ने पुलिस के सामने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताई हुई गठित जानकारी के अनुसार, सिया ने पूछताछ और रीक्रिएशन के दौरान कबूल किया कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथी चेतन के साथ मिलकर एक खौफनाक प्लान तैयार किया था। सिया के मुताबिक, तय प्लान के तहत सिया को लोहगढ़ किले की ऊंचाई पर जाकर अपने जूतों के फीते (लेस) बांधने का नाटक करना था। जैसे ही सिया फीते बांधने के बहाने झुकी, पीछे से चेतन को आकर केतन पर हमला करना था।
चेतन ने योजना के मुताबिक पीछे से आकर केतन को अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और सीधे 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में केतन की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने सिया के इस कबूलनामे और रीक्रिएशन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसे कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
जांचकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ के दौरान गोयल ने माना कि केतन अग्रवाल से तय शादी को रद्द करने के बजाय उन्हें खत्म करना ज्यादा आसान लगा, क्योंकि वह अपने परिवार को निराश नहीं करना चाहती थी।
सूत्रों का कहना है कि यह कथित कबूलनामा तब सामने आया है, जब पुलिस गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी की भूमिकाओं की जांच का दायरा बढ़ा रही है। जांच टीम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और साजिश का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।
पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक अहम मोड़ आया है, क्योंकि पुलिस आरोपी सिया गोयल और उनके प्रेमी चेतन चौधरी की जिंदगी के कई पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का दावा है कि केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहगढ़ किले में एक चट्टान से गिरने से हुई थी। जांचकर्ताओं का आरोप है कि गोयल और चौधरी ने उन्हें मारने की साजिश रची, क्योंकि गोयल नवंबर में अग्रवाल से तय शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।
राष्ट्रीय समाचार
रुपए में स्थिरता, कोरियाई और ताइवानी बाजार में उतार-चढ़ाव से भारत में हो सकती है विदेशी निवेशकों की वापसी

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से चुनिंदा खरीदारी के चलते बिकवाली का दबाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। यह जानकारी विश्लेषकों की ओर से दी गई।
पिछले नौ ट्रेडिंग दिनों (15 जून – 25 जून) के दौरान, एफआईआई ने कैश मार्केट में पांच दिन खरीदारी की, हालांकि यह खरीदारी सीमित मात्रा में थी। इससे विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार हो रही भारी बिकवाली अब खत्म होती दिख रही है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों में इस बदलाव के लिए दो बातें जिम्मेदार हैं। पहली, रुपया स्थिर हो गया है और 15 मई को डॉलर के मुकाबले 96.96 के निचले स्तर से मजबूत भी हुआ है। अब रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 94.40 पर है।”
जब रुपया मजबूत हो रहा हो, तो एफपीआई के लिए बिकवाली करना समझदारी नहीं है।
दूसरी बात, दक्षिण कोरियाई और ताइवानी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव एफपीआई को इन बाजारों में बिकवाली करने के लिए मजबूर कर रहा है।
उन्होंने कहा, “एक दिन दक्षिण कोरियाई बाजार 8 प्रतिशत गिर गया, जिससे ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इससे भारी मुनाफा कमाने वाले एफपीआई दक्षिण कोरिया और ताइवान में बिकवाली कर रहे हैं। यह एफआईआई को भारत में कम कमाई के बावजूद फिर से निवेश करने पर विचार करने के लिए प्रेरित कर रहा है।”
वहीं, कच्चे तेल की कीमतों का 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना भारत के लिए बहुत अच्छी बात है।
भारत जिस ‘बैलेंस ऑफ पेमेंट्स’ संकट का सामना कर रहा था, वह अब खत्म हो चुका है। इस कारण यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि लगातार एफपीआई बिकवाली का दौर खत्म हो गया है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि एफपीआई को भारत में लगातार खरीदार बनने में कुछ समय लग सकता है।
भारत-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर उम्मीदों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जबकि बीच-बीच में पैसे निकलने के बाद चुनिंदा एफआईआई की खरीदारी लौटने से बाजार का भरोसा बढ़ा।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा ने कहा कि व्यापक घरेलू आर्थिक संकेतों में सुस्ती और ग्लोबल मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेश का एक अनुशासित और शेयर विशिष्ट तरीका अपनाने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल स्तर पर, कच्चे तेल की कीमतों का ट्रेंड, पश्चिम एशिया में अस्थिरता और एफआईआई के निवेश का ट्रेंड बाजार के सेंटीमेंट को तय करने वाले मुख्य कारक बने रहेंगे। भारत-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड एग्रीमेंट पर हो रही प्रगति पर भी करीबी नजर रखी जाएगी।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
