Connect with us
Tuesday,28-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और आमिर होंगे आमने सामने

Published

on

हिदी सिनेमा जगत के अभिनेता अक्षय कुमार और आमिर खान की आने वाली फिल्में ‘रक्षा बंधन’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर टकराती नजर आएंगी क्योंकि दोनों की अपकमिग फिल्में 11 अगस्त को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अक्षय ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए एक मोशन टीजर साझा किया।

उन्होंने लिखा, “आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी लाना जो आपको आपकी याद दिलाएगी! रक्षाबंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, ‘रक्षा बंधन’ हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है। यह कहानी भाई बहन के रिश्तें के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘रक्षा बंधन’ में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं। दोनों ने इससे पहले 2017 में रिलीज हुई ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में साथ काम किया था।

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अक्षय की ‘रक्षा बंधन’ के साथ ही रिलीज होगी।

‘लाल सिंह चड्ढा’ सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और टॉम हैंक्स की प्रतिष्ठित हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर के अलावा बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान , मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी हैं। ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ के 13 साल बाद दोनों एक बार फिर पर्दे पर नजर आए हैं।

मनोरंजन

रेखा को मिलेगा आईएफएफएम में खास सम्मान, ‘उमराव जान’ की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Published

on

मशहूर अभिनेत्री रेखा को ‘भारतीय फिल्म ऑफ मेलबर्न 2026’ में भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही, उनकी क्लासिक फिल्म ‘उमराव जान’ को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

यह फिल्म महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदर्शित की जाएगी। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया किरदार उनकी यादों और चुप्पी में जिंदा है।

रेखा ने कहा, “उमराव जान ने मुझे कभी नहीं छोड़ा। वह मेरी यादों, खामोशियों और उन लोगों के दिलों में जिंदा है, जिन्होंने इतने सालों में उन्हें बहुत प्यार और अपनापन दिया। उस सफर को फिर से देखना और फिल्म को ग्लोबल मंच पर सेलिब्रेट करते देखना, विनम्र और दिल छूने वाला है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है और ‘आईएफएफएम 2026’ में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित होना खास है। मैं इस सम्मान को तहे दिल से स्वीकार करती हूं, ने सिर्फ अपनी यात्रा के पहचान के तौर पर, बल्कि उन फिल्ममेकर्स, लेखकों, म्यूजिशियंस और अनगिनत सहयोगियों को श्रद्धांजलि देने के तौर पर भी, जिन्होंने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया और मेरे काम को आकार दिया।”

फेस्टिवल की खास इंडिपेंडेंस डे परंपरा के तहत, रेखा 15 अगस्त को मेलबर्न में इंडियन नेशनल फ्लैग फहराएंगी। यह भारत के 79वें इंडिपेंडेंस डे के मौके पर होगा। इस मौके पर उनके साथ इंडियन डायस्पोरा के सदस्य, ऑस्ट्रेलियाई जाने-माने लोग, फिल्ममेकर, कलाकार और सिनेमा लवर भी होंगे।

फेस्टिवल के सालाना फ्लैग-होस्टिंग सेरेमनी को पहले भी इंडियन सिनेमा की कुछ सबसे मशहूर हस्तियों ने लीड किया है, जिनमें स्वर्गीय ऋषि कपूर, आमिर खान, शबाना आजमी, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रामचरण और फिल्ममेकर करण जौहर शामिल हैं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की फाउंडर और फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भौमिक लांगे ने कहा, “रेखा जी एक ऐसी ही टाइमलेस आइकॉन हैं, जिनके काम, ग्रेस और दशकों में बनाई गई बेमिसाल विरासत ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित किया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न के लिए इस साल उन्हें हमारे गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में स्वागत करना बहुत बड़ा सौभाग्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा है और उनका प्रभाव हर पीढ़ी के एक्टर, फिल्ममेकर और दर्शकों को प्रेरित करता रहता है।”

Continue Reading

मनोरंजन

करण जौहर फिर लौटेंगे ‘द ट्रेटर्स’ के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

Published

on

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर दोबारा होस्ट करने वाले है। शो में इस बार भी मनोरंजन के साथ-साथ रणनीति, चाल, भरोसे और धोखे का खेल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा और इसमें 21 सेलिब्रिटीज ग्रैंड प्राइज और ‘द ट्रेटर्स’ के खिताब के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

करण जौहर की होस्टिंग इस शो की सबसे खास बातों में से एक रही है। उनका अंदाज, खिलाड़ियों से बातचीत करने का तरीका और गेम को आगे बढ़ाने की शैली दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट कर रहा है। यह शो स्वतंत्र वितरक ‘ऑल3मीडिया इंटरनेशनल’ के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। यह सीरीज आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने शो के नए सीजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ”’द ट्रेटर्स’ भारत में प्राइम वीडियो की सबसे सफल रियलिटी फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुका है। इस शो ने रियलिटी कंटेंट को एक नया रूप दिया है। इसमें न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि समझदारी, रणनीति और मनोवैज्ञानिक खेल भी देखने को मिलता है। पहले सीजन में लोगों ने खिलाड़ियों के बीच होने वाले माइंड गेम्स को काफी पसंद किया। दूसरे सीजन में दांव और भी बड़े होंगे, खेल पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और ड्रामा भी ज्यादा देखने को मिलेगा।”

उन्होंने करण जौहर की वापसी को लेकर कहा, ”टीम काफी उत्साहित है। करण जौहर सिर्फ शो के होस्ट नहीं हैं बल्कि वह इस पूरे गेम को अपने अनुभव और अंदाज से आगे बढ़ाने वाले अहम चेहरे हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को दूसरा सीजन भी उतना ही पसंद आएगा।”

वहीं, ‘ऑल3मीडिया इंटरनेशनल’ की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरीना डुगेट ने भी शो के दूसरे सीजन को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों ने पहले सीजन को जिस तरह का प्यार दिया, वह बेहद खास था। दर्शकों की दिलचस्पी और शो को लेकर उनकी दीवानगी ने इसे एक सफल रियलिटी फॉर्मेट बना दिया।

सबरीना डुगेट ने कहा, ”द ट्रेटर्स के भारतीय संस्करण ने अपने पहले सीजन में ही दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई। फैंस का प्यार और उत्साह शानदार रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि दूसरा सीजन भी हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी खिलाड़ियों, जबरदस्त ड्रामा और रोमांचक गेमप्ले के कारण दर्शकों को बांधे रखेगा।”

धर्माटिक एंटरटेनमेंट की टीम ने भी दूसरे सीजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीम ने कहा, ”पहले सीजन ने साबित किया कि भारतीय दर्शक ऐसा रियलिटी कंटेंट देखना पसंद करते हैं, जो उन्हें सोचने पर मजबूर करे और हर पल उत्सुक बनाए रखे। दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बड़ा, शानदार और ड्रामेटिक होगा, लेकिन शो की मूल भावना वही रहेगी जिसमें अनिश्चितता, रणनीति और मनोवैज्ञानिक खेल सबसे अहम हैं।”

बता दें कि ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी शामिल होंगे। शो में कौन खिलाड़ी किस पर भरोसा करेगा और कौन किसके खिलाफ चाल चलेगा, यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।

Continue Reading

मनोरंजन

‘आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास’, अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

Published

on

मशहूर संगीतकार और पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने सोमवार को अभिनेता और तमिलनाडु सीएम थलापति विजय को याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने विजय के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उनके साथ बिताया गया हर एक खास पल उनके जीवन के सबसे यादगार लम्हों में से एक है।

अनिरुद्ध रविचंद्रन ने इंस्टाग्राम पर थलापति विजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जननायक, लियो, बीस्ट, मास्टर और कथ्थी जैसी फिल्मों के साथ आपका सफर मेरे लिए बेहद शानदार और भावनाओं से भरा रहा है। विजय सर, आपके अटूट विश्वास, प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद। आपके साथ बनी ये यादें हमेशा मेरे लिए खास रहेंगी और मैं इन्हें जीवनभर संजोकर रखूंगा। संगीत हमेशा जीवित रहता है।”

यह विजय की पॉलिटिक्स में आने से पहले आखिरी फिल्म थी और तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर का पद संभालने के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म थी। पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जननायक’ के गाने गाए और संगीतबद्ध किए हैं।

इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिथा बैजू मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियमणि भी अहम भूमिका में हैं।

यह फिल्म 2023 की तेलुगु फिल्म ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक है। फिल्म ने भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और सत्ता के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दों को उठाया गया है, जो विजय के असल राजनीतिक सफर से भी जुड़ा हुआ है।

थलपति विजय इसमें ‘वैत्री कोंडन’ नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो शुरुआत में जेल में बंद रहता है। जेल के एक सहानुभूति रखने वाले अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, जो मरने से पहले अपनी नन्ही बेटी विजी (ममिता बैजू) की देखभाल की जिम्मेदारी वैत्री को सौंप जाता है। वैत्री उस बच्ची को अपनी बेटी की तरह पालता है और उसे भारतीय सेना में अधिकारी बनाने का सपना देखता है और इस मिशन में जुटता है।

इस सफर के दौरान उसका सामना देश और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने वाले खूंखार और भ्रष्ट लोगों तथा एक खतरनाक विलेन जॉन हिमलर (बॉबी देओल) से होता है।

Continue Reading
Advertisement
अपराध4 hours ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

अपराध6 hours ago

एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र7 hours ago

देश में सीजेपी का विरोध : महाराष्ट्र साइबर द्वारा देश में अशांति फैलाने की साजिश का खुलासा करने के बाद, नीतीश राणे ने धमकी दी कि भारत पर हमला करने वालों को धूल में मिला दिया जाएगा।

महाराष्ट्र7 hours ago

तीन कंपनियों की नियुक्ति के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बीएमसी के फाइनेंशियल सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मांग की

महाराष्ट्र7 hours ago

वेस्टर्न रेलवे 5 साल से टिकटों की ब्लैक ट्रेडिंग कर रहा था, मामले में एजेंट और कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गिलगली ने खुलासा किया

मनोरंजन8 hours ago

रेखा को मिलेगा आईएफएफएम में खास सम्मान, ‘उमराव जान’ की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

भारतीय रेलवे ने नांदेड़ डिवीजन में 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को दी मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार8 hours ago

भारत और कनाडा ने समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा

राजनीति8 hours ago

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग जवाब, कहा-‘छात्र आंदोलन में ‘एके-47′ से क्यों की गई फायरिंग’

व्यापार11 hours ago

सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, 1.80 प्रतिशत तक कम हुआ दाम

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

महाराष्ट्र4 weeks ago

24 घंटे की तेज बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

रुझान