Connect with us
Thursday,26-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

इंग्लैंड के कप्तान बने रहने के लिए वोक्स ने रूट का किया समर्थन

Published

on

ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज में करारी हार के बावजूद, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बने रहने के लिए जो रूट का समर्थन किया। इंग्लैंड मंगलवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया से एक पारी और 14 रनों से हार गया था, जिससे पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी गंवा दी थी।

30 वर्षीय रूट ने एमसीजी में हार के बाद भविष्य में इंग्लैंड के कप्तान के रूप में बने रहने के सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया था।

वह सिडनी में चौथे टेस्ट के दौरान, इंग्लैंड के सबसे अनुभवी टेस्ट कप्तान बन जाएंगे, वह जो एलेस्टेयर कुक द्वारा बनाए गए 60 मैचों में कप्तानी के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। लेकिन, उनकी टीम ने अपने पिछले 12 टेस्ट में से नौ में हार का सामना किया है और विदेशों में उन्हें लगातार छह मैचों में शिकस्त मिली है।

यह पूछे जाने पर कि क्या इंग्लैंड की टीम कप्तान के रूप में रूट की निरंतरता का समर्थन करेगी, इस पर वोक्स ने कहा कि उन्हें लगता है कि कप्तान के रूप में स्टार बल्लेबाज बने रहेंगे।

वोक्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा, “बिल्कुल रूट एक महान क्रिकेटर है। उनके पास क्रिकेट की एक अच्छी समझ है और मुझे लगता है कि इंग्लैंड के कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड वास्तव में बहुत अच्छा है। निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि रूट कप्तान के रूप में बने रहेंगे।”

अंतरराष्ट्रीय

ईरानी मिसाइल ने इज़रायल के परमाणु स्थल के पास डिमोना को बनाया निशाना

Published

on

war

तेल अवीव, 26 मार्च : ईरान से दागी गई एक मिसाइल इज़रायल की वायु रक्षा प्रणालियों को चकमा देते हुए डिमोना शहर में गिरी, जहां देश की मुख्य शिमोन पेरेस नेगेव परमाणु अनुसन्धान केंद्र और रिएक्टर स्थित हैं।

होम फ्रंट कमांड के अनुसार, इलाके में एयर रैड सायरन बजाए गए, ताकि आने वाले मिसाइल हमलों की चेतावनी दी जा सके। इज़राइली सेना ने आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की कि मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया या नहीं। मागेन डेविड आदोम एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ।

कान टीवी ने रिपोर्ट किया कि मिसाइल ने डिमोना को निशाना बनाया, जो नेगेव रेगिस्तान में परमाणु स्थल से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वहां कोई नुकसान हुआ या नहीं।

शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर, जिसे अक्सर “डिमोना रिएक्टर” कहा जाता है, इज़राइल की सबसे कड़ी सुरक्षा वाले स्थलों में से एक है। ईरान ने शनिवार से लगातार इस क्षेत्र को निशाना बनाया है, जब डिमोना में एक मिसाइल हमले में 64 लोग घायल हुए थे। तेहरान ने कहा था कि यह हमला इज़राइल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमले के प्रतिशोध में किया गया था।

इज़राइली अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च को, ईरान से दागी गई एक मिसाइल ने तेल अवीव को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग घायल हुए और इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुँचा।

तेल अवीव में जोरदार धमाके सुने गए और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देश के व्यावसायिक केंद्र के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों से भारी धुआं उठता दिखाई दिया।

इज़रायल की आर्मी रेडियो ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह जाहिर तौर पर एक क्लस्टर-प्रकार की मिसाइल थी, जिसमें कई छोटे बम (बॉम्बलेट्स) थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 100 किलोग्राम था और ये बमलेट्स या उनके टुकड़े कई स्थलों पर गिरे।

होम फ्रंट कमांड के तेल अवीव जिले के कमांडर मिकी डेविड ने संवाददाताओं को बताया कि तेल अवीव के उत्तरी हिस्से में एक प्रभाव स्थल पर मिसाइल इमारतों के बीच गिरी, जिससे तीन इमारतों को भारी नुकसान पहुँचने वाली शक्तिशाली धमाके की लहर उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इमारतों के शेल्टर्स सुरक्षित रहे और अंदर मौजूद लोग सुरक्षित रहे।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दिखाया गया कि प्रभाव स्थल पर एक गड्ढा बन गया।

एक बयान में, इज़रायली सेना ने कहा कि प्रभावों की रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय इज़रायल के “कई स्थलों” पर खोज और बचाव दल काम कर रहे हैं।

मागेन डेविड आदोम एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि छह लोग हल्के रूप से घायल हुए लेकिन उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

रातभर और मंगलवार सुबह तक ईरान की लगातार मिसाइल हमले के बीच पूरे इज़रायल में सात बार एयर रैड सायरन बजाए गए। अंतिम मिसाइल हमले ने दक्षिणी इज़राइल में डिमोना सहित जहां देश का परमाणु स्थल स्थित है, सायरन को सक्रिय किया।

यह हमला उस समय हुआ जब क्षेत्रीय संघर्ष अपने 25वें दिन में प्रवेश कर गया है और तनाव उच्च बना हुआ है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत का दावा किया जिसे ईरान ने “फेक न्यूज” करार दिया।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

Published

on

तेहरान, 26 मार्च : ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है। कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के एक द्वीप पर कब्ज़ा करने के लिए अभियान की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यदि वे एक कदम भी आगे बढ़ाते हैं, तो उस क्षेत्रीय देश की सभी महत्वपूर्ण अवसंरचनाएं (ईरान के) बिना किसी रोक-टोक के लगातार हमलों के दायरे में आ जाएंगी।”

दिन में पहले एक अलग पोस्ट में ग़ालिबाफ ने कहा कि ईरान क्षेत्र में अमेरिका की सभी गतिविधियों खासकर उसके सैनिकों की तैनाती पर करीबी नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा, “जो जनरलों ने तोड़ा है, उसे सैनिक ठीक नहीं कर सकते बल्कि वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रम का शिकार होंगे,” और चेतावनी दी, हमारी भूमि की रक्षा के संकल्प को परखने की कोशिश न करें।

ग़ालिबाफ की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि पेंटागन अमेरिकी सेना की प्रतिष्ठित 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिकों को मध्य पूर्व भेजने की तैयारी कर रहा है।

इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के प्रयास तेज कर रहा है क्योंकि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान जारी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अभियान का फोकस वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों की रक्षा करना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी बल ईरान की उस क्षमता को निशाना बना रहे हैं, जिससे वह इस रणनीतिक जलमार्ग के जरिए शिपिंग को खतरे में डाल सकता है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम मार्ग है।

उन्होंने कहा, “हमारी सेना इस बात पर पूरी तरह केंद्रित है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के जरिए ऊर्जा के मुक्त प्रवाह के लिए मौजूद खतरे को खत्म किया जाए।”

इसी प्रयास के तहत, अमेरिकी बलों ने जलडमरूमध्य के तटवर्ती क्षेत्रों में ईरानी सैन्य ढांचे पर हमला किया।

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर संयुक्त हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की लहर शुरू की।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ

Published

on

तेहरान, 26 मार्च : ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मध्यस्थों के माध्यम से ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच विभिन्न संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। जबकि पिछले महीने के अंत में देश पर अमेरिकी और इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से तेहरान ने वाशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

अराघची ने कहा, “कुछ दिनों पहले से अमेरिकी पक्ष विभिन्न मध्यस्थों के माध्यम से अलग-अलग संदेश भेज रहा है। जब मित्र देशों के माध्यम से हमें संदेश भेजे जाते हैं और हम जवाब में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं या आवश्यक चेतावनी जारी करते हैं तो इसे न तो बातचीत कहा जाता है और न ही संवाद। यह केवल हमारे मित्रों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान है, और हमने अपने सैद्धांतिक रुख को दोहराया है।”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि कुछ संदेशों में ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने बुनियादी ढांचे पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी थी, जिसके कारण वाशिंगटन ने 48 घंटों के भीतर ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला करने की अपनी चेतावनी वापस ले ली।

अराघची ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, और इस बात पर जोर दिया, “हमने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की और हम इसे इस तरह से समाप्त करना चाहते हैं कि यह दोबारा न हो।”

उन्होंने कहा कि ईरान युद्धविराम नहीं चाहता, क्योंकि यह बातचीत, युद्ध और फिर से शांति के उसी “दुष्चक्र” की पुनरावृत्ति होगी, और इस बात पर जोर दिया कि हम इस युद्ध का अंत अपनी शर्तों पर चाहते हैं।

अरघची ने कहा कि ईरान की मौजूदा नीति प्रतिरोध जारी रखने और देश की रक्षा करने की है, और बातचीत करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कहा कि इस जलमार्ग को ईरान और ओमान के प्रादेशिक जल का हिस्सा माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन के लिए नई व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रहा है।

ईरानी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है और युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता चाहता है।

इजरायल और यूएस ने 28 फरवरी को तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर संयुक्त हमले किए, जिनमें ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य कमांडर और नागरिक मारे गए।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मध्य पूर्व में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी, और होर्मुज जलडमरूमध्य पर कड़ा नियंत्रण स्थापित कर इजरायल और अमेरिका से संबंधित या उनसे संबद्ध जहाजों को सुरक्षित मार्ग की अनुमति नहीं दी।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय7 minutes ago

ईरानी मिसाइल ने इज़रायल के परमाणु स्थल के पास डिमोना को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय14 minutes ago

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

अंतरराष्ट्रीय21 minutes ago

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ

अंतरराष्ट्रीय36 minutes ago

ईरान युद्ध अपने लक्ष्यों के करीब, बातचीत जारी : अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय52 minutes ago

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन का करेंगे दौरा, शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक

महाराष्ट्र17 hours ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र18 hours ago

अजीत पवार के घर पर काला जादू किया गया, रोहित पवार का सनसनीखेज बयान, जांच की मांग

महाराष्ट्र18 hours ago

अमीन पटेल ने ज़ोर देकर मांग की कि कमाटीपुरा पुनर्वास प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा किया जाए, और काम शुरू करने का भरोसा दिया।

महाराष्ट्र19 hours ago

ढोंगी बाबा अशोक खराट को शंकर का अवतार घोषित किया गया, मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में दावा किया, विवरण प्रस्तुत किया

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

भारत की डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 30 तक करीब चार गुना बढ़ेगी, 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्मीद: रिपोर्ट

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान